जोस गिमेनेज (90वें मिनट) की ओर से अंतिम मिनट में सिर से किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने एकातेरीनाबर्ग स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में मिस्र के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। इस मैच में मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की कमी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि उनकी टीम का फारवर्ड उरुग्वे के डिफेंस को भेदने में असफल रहा।
पहले हाफ अपने स्टार फारवर्ड मोहम्मद सलाह के बगैर उतरी मिस्र की टीम ने एडिसन कवानी और बार्सिलोना के बेहतरीन खिलाड़ी लुइस सुआरेज जैसे दिग्गज फारवर्ड खिलाड़ियें से सजी उरुग्वे की टीम को अपने अच्छे डिफेंस के दम पर शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी। उरुग्वे ने भी अच्छे डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन उसके मिडफील्ड में अनुभव की कमी साफ नजर आई। उसने मैच के 23वें मिनट में बेहतरीन गोल के अवसर को गंवा दिया। उरुग्वे की टीम को कॉर्नर मिला और फुटबाल सुआरेज के पास थी। उन्होंने किक तो मारी, लेकिन फुटबाल किनारे से बाहर निकल गई।
इससे पहले, आठवें मिनट में कवानी को भी गोल का अवसर मिला था। उन्होंने गोल पोस्ट के बॉक्स के बाहर से किक मारी, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मोहम्मद एल शेनवाई ने शानदार तरीके से इसे सेव कर लिया। दो शानदार मौके गंवाने के बावजूद मिस्र का डिफेंस डटा रहा। बेंच पर बैठे स्टार खिलाड़ी सलाह इस पूरे मैच को देख रहे थे। 1990 के बाद पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही इस टीम को भी उरुग्वे के गोल पोस्ट तक पहुंचने के दो अवसर मिले थे, लेकिन वह इस अवसर को भुना नहीं पाई।
दूसरे हाफ की शुरुआत में भी उरुग्वे का अटैक मिस्र के डिफेंस के आगे कमजोर नजर आया। 47वें मिनट में ही एक बार फिर सुआरेज को शानदार गोल का मौका मिला था। कवानी ने सुआरेज को फुटबाल पास की थी, लेकिन एक बार फिर मिस्र के गोलकीपर शेनवाई ने शानदार तरीके से सेव करते हुए उरुग्वे की इस कोशिश पर भी पानी फेर दिया। इस बीच, 49वें मिनट में मिस्र के खिलाड़ी तारेक हामेद को पैर में चोट लग गई और उनके स्थान पर सैम मोर्सी को मैदान पर भेजा गया।
गोल करने के अवसरों को गंवाने वाले सुआरेज 73वें मिनट में एक बार फिर मिस्र के गोल पोस्ट तक पहुंचे, लेकिन फिर शेनवाई ने सुआरेज के पैरों पर फंसी फुटबाल को अपने हाथों से रोक लिया और सुआरेज एक बार फिर गोल करने से चूक गए। कई बार उरुग्वे के गोल पोस्ट के बॉक्स तक आकर फंसी रह गई मिस्र के खिलाड़ियों को 80वें मिनट में अच्छा अवसर मिला था, लेकिन मुसलेरा का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया।
इस मैच में मिस्र के लिए स्टार बनकर उभरे गोलकीपर शेनवाई ने 83वें मिनट में सुआरेज और कवानी की जुगलबंदी को करारा जवाब दिया। सुआरेज से मिले पास को कवानी ने सीधा शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर फेंका लेकिन शेनवाई ने बेहतरीन तरीके से सेव कर लिया। 88वें मिनट में कवानी ने फ्री किक से गोल मारा, लेकिन वह गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा।
इतनी मशक्कत के बाद आखिरकार 90वें मिनट में सांचेज ने राइट से फ्री किक से शॉट पास किया, जिसे एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ी जोस गिमेनेज ने सिर से शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर पहुंचाया और उरुग्वे को बड़ी सफलता दिलाई। दोनों टीमों को पांच मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया। हालांकि, इसमें दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ और अंत में उरुग्वे ने 1-0 से जीत हासिल की।
उरुग्वे ने अंतिम पल में गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज कर ली है।
उरुग्वे ने मैच के आखिरी क्षणों में गोल दाग दिया है। टी ने 1-0 से लीड बना ली है। उरुग्वे के पास विश्व कप के पहले मैच में जीत ना दर्ज कर पाने के क्रम को तोड़ने का सुनहरा मौका आ चुका है। उरुग्वे 1, मिस्र 0
8 मिनट का खेल शेष। कवानी ने इस बीच गोल करने की कोशिश की लेकिन मिस्र के गोलकीपर ने बाईं तरफ डाइव लगाकर शानदार बचाव किया। उरुग्वे 0, मिस्र 0
71वें मिनट तक गोल देखने को नहीं मिल सका है। दोनों टीमें संभावनाएं तलाश रही हैं। इसी बीच सुआरेज के पास एक और मौका लेकिन नाकाम। सुआरेज काफी निराश दिख रहे हैं। उरुग्वे 0, मिस्र 0
मैच का आखिरी आधा घंटा बाकी है। उरुग्वे विश्व कप का पहला मैच आज तक जीत नहीं पाई है। इस रिकॉर्ड को वह तोड़ना चाहेगी। उरुग्वे 0, मिस्र 0
दूसरा हाफ शुरू। उरुग्वे का दाएं से बाएं अटैक चल रहा है। 47वें मिनट पर लुइस सुआरेज ने बेहतरीन मौका गंवाया। उरुग्वे 0, मिस्र 0
पहला हाफ समाप्त हो चुका है। कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। सुआरेज के पास मौका था लेकिन वो उसे भुना नहीं सके। अगले हाफ में खेल और अधिक आक्रामक होने जा रहा है।
मैच के 30वें मिनट तक भी दोनों टीमें गोल नहीं दाग सकी हैं।
उरुग्वे के पास अपने इतिहास को बदलने का मौका है। वह 1970 के बाद से कभी भी विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर पाई। इस बार उसके सामने उससे कमजोर विपक्षी तो हो सकता है कि उरुग्वे इस इतिहास को यहीं तक ही सीमित कर दे।
मैच के 28वें मिनट तक कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी है। उरुग्वे की टीम आक्रामक नजर आ रही है। वहीं टीम का काउंटर भी काफी तेज नजर आ रहा है। उरुग्वे 0, मिस्र 0
उरूग्वे की टीम में लुई सुआरेज और एडिनसन कवानी जैसे स्ट्राइकर है और जबकि सलाह भी फिट नहीं है तब मिस्र को इस दक्षिण अमेरिकी टीम की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।
कपर ने हालांकि इस बात को नकार दिया कि मिस्र की टीम एक खिलाड़ी पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है लेकिन इस सत्र में लिवरपूल की तरफ से सभी टूर्नामेंटों में 44 गोल करने वलो सलाह की चोट स्वदेश में राष्ट्रीय चिंता का विषय बनी हुई है।
मुकाबला शुरू हो चुका है। मिस्र स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह के बगैर इस मैच में उतरी है, जो उनके लिए परेशानी बना हुआ है। दोनों टीमें पहले गोल की तलाश में। उरुग्वे 0, मिस्र 0
गोलकीपर : एसाम अल हादरी, मोहम्मद एल सेहेनावी, शेरिफ एकरामी, मोहम्मद अवद।
डिफेंडर : अहमद फताही, साद सामीर, अयमान अशरफ, मेहमुद हमदी, मोहम्मद अबदेव शाफी, अहमद हेगाजी, अली गाबेर, अहमद अल मोहम्मदी, करीम हफीज, ओमर गाबेर, आम्रो गाबेर, अम्रो तारेक।
मिडफील्डर : तारेह हमीद, मेहमुद अबदेल अजीज, शिकाबाला, अबदल्लाह अल साइद, सैम मोर्सी, मोहम्मद अलनी, मेहमुद इखाराबल, रमदान सोभी, मेहमुद ट्रेजेगुएटल, अमर वार्डा।
फॉरवर्ड : मारवान मोहेसेन, अहमद गोमा, अहमद हसन, मोहम्मद सलाह
गोलकीपर : मार्टिन कम्पाना, फनार्डो मुस्लेरा, मार्टिन सिल्वा।
डिफेंडर : मार्टिन सेसेरस, सेबेस्टियन कोएट्स, जोस मारिया गिमेंज, डिएगो गोडिन, मेक्सिमिलियानो पीयरा, गेस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।
मिडफील्डर : जिर्योजियन डी एरास्कीटा, रोड्रिगो बेंटाकुर, डिएगो लेक्जेल्ट, नाहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरीयरा, मेटियास वेसीनो, जोनाथन यूरेताविस्कय।
फॉरवर्ड : एडिंसन कवानी, मेक्सिमिलियानो गोमेज, लुइज सुआरेज, क्रिस्टियन स्टॉनी।