Argentina vs France Final, FIFA World Cup 2022: कतर (Qatar) में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बनी। 1994 और 2006 के बाद तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला। पहला हाफ अर्जेंटीना के नाम रहा। इस मैच में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने पहला गोल दागा। इसके बाद डी मारिया ने गोल दागा। इस तरह से फ्रांस ने अर्जेंटीना पर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के अंत में किलियन एमबापे ने दो गोल दागकर फ्रांस की वापसी कराई।

FIFA World Cup | Argentina vs France | Lionel Messi

90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने पर अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने गोल दागकर अर्जेंटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में फाइनल मैच पहुंचा। लियोनल मेसी की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया।

fifa wc final | argentina vs france score | fifa world cup 2022 final
FIFA World Cup Final: खिताब जीतने के बाद खुशी मनाते अर्जेंटीना के खिलाड़ी। (फोटो – brfootball)

Live Updates

Argentina vs France Final FIFA World Cup 2022: लियोनल मेसी ने 3 और किलियन एम्बाप्पे ने 4 गोल दागे ।

23:27 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: अर्जेंटीना बना वर्ल्ड चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया

लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हारकर फीफा विश्व कप 2022 अपने नाम कर लिया। टीम 36 साल बाद चैंपियन बनी है। इससे पहले टीम डिएगो माराडोना के अगुआई में चैंपियन बनी थी।

23:22 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: अर्जेंटीना ने 2-1 से बनाई गोल

फ्रांस की ओर से पहले पेनल्टी में किलियन एम्बाप्पे ने गोल किया। अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने गोल किया। इसके बाद दूसरे मौके में फ्रांस से गोल नहीं हुआ। वहीं अर्जेंटीना ने गोल दाग दिया और 2-1 से बढ़त बना ली।

23:19 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: पेनल्टी शूटआउट में फाइनल मैच

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में फाइनल मैच पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम में लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे ने गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। अब पेनल्टी शूटआउट से नतीजा निकला।

23:11 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score:किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी में दागा गोल, मैच बराबरी पर

Argentina vs France Live Score: 118वें मिनट में अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल के हाथ से गेंद लगी और फाउल हो गया। फ्रांस को पेनल्टी मिली। इस मौके पर किलियन एम्बाप्पे ने पूरी तरह से भुनाया और तीसरा गोल दागकर मैच को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच 3-3 से बराबर किया।

23:04 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना को दिलाई बढ़त

Argentina vs France Live Score: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में बहुत ही शानदार गोल किया। लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। इसके सात ही फ्रांस के खिलाफ अर्जेंटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली।

23:02 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में नहीं हुआ गोल

एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ समाप्त हो चुका है। मैच 2-2 की बराबरी पर है। अगले 15 मिनट में गोल नहीं हुए तो विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा।

23:02 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup Final: एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं हुआ

फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं हुआ। 105वें मिनट में अर्जेंटीना के लुटारो मार्टिनेज के पास गोल दागने का मौका था, लेकिन फ्रांस की बेहतरीन डिफेंडिंग यूनिट ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में भी मैच 2-2 से बराबरी पर।

22:39 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup Final: एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मैच

किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर फ्रांस की वापसी कराई। इसके साथ ही अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। निर्धारित 90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों 15-15 मिनट के दो हाफ होंगे। अगर अगले 30 मिनट तक भी मैच बराबरी पर रहता है तो फिर विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा।

22:26 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup Final: इंजरी टाइम के तौर पर 8 मिनट जोड़ा गया

90 मिनट के बाद मैच के बाद इंजरी टाइम के तौर पर 8 मिनट जोड़ा गया। फ्रांस और अर्जेंटीना की टीम में से किसी ने एक भी गोल दाग दिया तो वह चैंपियन बन जाएगी।

22:23 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup Final: गोल्डेन बूट की रेस में किलियन एम्बाप्पे निकले आगे

किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर गोल्डेन बूट की रेस में लियोनल मेसी को पछाड़ दिया है। लियोनल मेसी ने जहां अभी 6 गोल किए हैं वहीं किलियन एम्बाप्पे ने 7 गोल किए हैं। अर्जेंटीना पूरे मैच में हावी रही। फ्रांस ने आखिरी समय में दमदार वापसी की।

22:22 (IST) 18 Dec 2022
FIFAWorldCup Live: बैक टू बैक किलियन एम्बाप्पे ने किया गोल

किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए बैक टू बैक गोल दागकर वापसी करा दी है। उन्होंने अपनी टीम के लिए दो गोल दागे। फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने 80वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया था। इसके अगले मिनट में ही उन्होंने दूसरा गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।

05:30 (IST) 1 Jan 1970
FIFA World Cup 2022 Final Live: किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस की वापसी कराई

किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस की वापसी करा दी है। स्कोर 2-2 से बराबरी पर है। फ्रांस और अर्जेंटीना मैच आखिरी स्टेज पर है। परिणाम कुछ भी हो सकता है। उन्होंने 90 सेकेंड के अंदर दो गोल दागे।

22:18 (IST) 18 Dec 2022
FIFAWorldCup: योगी आदित्यनाथ भी देख रहे हैं फाइनल मुकाबला

लखनऊ में अपने आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ FIFAWorldCup का फाइनल मैच देख रहे हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1604512049756659712

22:17 (IST) 18 Dec 2022
राहुल गांधी भी देख रहे हैं फीफा वर्ल्ड कप फाइनल

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लुत्फ ले रहे हैं।

https://twitter.com/AG_knocks/status/1604516101169504256

22:14 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live: फ्रांस को पेनल्टी मिला है

फ्रांस को पेनल्टी मिला है। किलियन एम्बाप्पे ने स्ट्राइक लिया और गोल दागा। यह गोल 80वें मिनट में हुआ। फ्रांस और अर्जेंटीना मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा। फिलहाल अर्जेंटीना 2-1 से आगे। क्या फ्रांस चमत्कार करेगा।

22:12 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live: फ्रांस को चमत्कार की जरूरत

फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच आखिरी स्टेज में है। आखिरी 10 मिनट का खेल बाकी है। अब फ्रांस को चमत्कार की जरूरत है। लियोनल मेसी वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब हैं।

21:59 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live: नहीं दिख रहा किलियन एम्बाप्पे का जादू

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबले में एक घंटे का खेल हो चुका है। लियोनल मेसी की टीम 2-0 से आगे है। किलियन एम्बाप्पे की टीम ने काफी साधारण प्रदर्शन किया है।

21:46 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live: दूसरे हाफ के खेल शुरू

दूसरे हाफ के खेल शुरू हो गया है। फ्रांस के करो या मरो की स्थिति है। उन्हें मैच में वापसी के लिए पूरी एड़ी चोटी की जोर लगानी होगी। अर्जेंटीना 2-0 से फिलहाल आगे है। लियोनल मेसी की टीम पूरी तरह से हावी दिखाई दे रही है।

21:27 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: हाफ टाइम तक अर्जेंटीना 2-0 से आगे

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस पर अर्जेटीना की टीम हावी दिखाई दे रही है। लियोनल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त बना ली है। लियोनल मेसी और एंजेल डी मारिया ने गोल दागा।

21:10 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: डी मारिया ने गोल दागा

लियोनल मेसी के बाद 36वें मिनट में एंजेल डी मारिया ने गोल दागा। फ्रांस के खिलाफ अर्जेंटीना ने 2-0 से फीफा विश्व कप फाइनल में बढ़त बना ली है। फ्रांस पर अर्जेंटीना पूरी तरह से हावी दिख रहा है।

21:08 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: फ्रांस ने गंवाया मौका

27वें मिनट में फ्रांस को फ्री किक मिली। जो ग्रीजमैन ने शॉट दागा। गेंद जो जिरूड के पास गेंद गई। फ्रांस के डिफेंडर थियो हर्नांडेज की लियोनल मेसी से टक्कर हुई।

21:05 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: लियोनल मेसी गोल्डन बूट की रेस में टॉप पर

लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 12 गोल दाग दिए हैं। इस विश्व कप वह छह गोल कर चुके हैं। वह गोल्डन बूट की रेस में टॉप पर आ गए हैं।

20:56 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: लियोनल मेसी ने दागा गोल

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने पेनाल्टी से गोल दाग दिया। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने फ्रांस पर 1-0 की बढ़त बना ली है। यह गोल मैच के 23वें मिनट पर हुआ।

20:41 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: 10 मिनट का खेल हुआ, लेकिन कोई नहीं कर पाया गोल

Argentina vs France Live Score: 10 मिनट का खेल हो चुका है। इस दौरान दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाया।

20:34 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

Argentina vs France Final Live Score: अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच के पहले हॉफ का खेल शुरू हो गया है। अर्जेंटीना और फ्रांस की नजर शुरुआती समय में बढ़त लेने पर है। सबकी नजर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे पर है।

20:25 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: अपना दूसरा फाइनल खेल रहे लियोनल मेसी

Argentina vs France Live Score: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का यह दूसरा विश्व कप फाइनल मैच है। लियोनल मेसी ने इससे पहले 2014 में जर्मनी के खिलाफ फाइनल खेला था। वह तब भी टीम के कप्तान थे। तब उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, लियोनल मेसी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

20:23 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: लियोनल मेसी के पास पहला और आखिरी खिताब जीतने का मौका

Argentina vs France Live Score: लियोनल मेसी का फीफा वर्ल्ड कप का सफर 16 साल पहले शुरू हुआ था। आज उनके पास अपना पहला और शायद आखिरी फीफा विश्व कप खिताब जीतने का मौका है।

20:19 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे

Argentina vs France Live Score: दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। लियोनल मेसी टीम बस से उतरते समय मुस्कुराते दिखाई दिए। दूसरी ओर, फ्रांस के युवा स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे शांत दिखे।

20:06 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: समापन समारोह में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

AR vs FR Final Live Score: फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाले फाइनल से पहले समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

20:03 (IST) 18 Dec 2022
FIFA World Cup 2022 Final Live Score: फीफा विश्व कप का फाइनल देखने लुसैल पहुंचे रवि शास्त्री; देखें Video

AR vs FR Final Live Score: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाले 2022 फीफा विश्व कप फाइनल देखने के लिए लुसैल स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने लियोनल मेसी के लिए क्या कहा- पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Argentina vs France Final FIFA World Cup 2022 Score: अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी के लिये अब नहीं तो कभी नहीं। रविवार को यहां होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल में जब अर्जेंटीना की टीम फ्रांस के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो यह भी तय हो जायेगा कि मेस्सी आखिरकार खेल के महानतम खिलाड़ियों की फेहरिस्त में पेले और डिएगो माराडोना की जमात में शामिल हो पायेंगे या नहीं। कईयों के लिये मेस्सी का करियर इससे भी परिभाषित होगा कि 35 साल की उम्र में आखिरकार वह अपनी टीम को फुटबॉल के इस महासमर की ट्राफी दिला पायेंगे या नहीं जो उनके करियर में चार चांद लगा देगी। पर उनकी रास्ते में कोई कमजोर नहीं बल्कि गत चैम्पियन फ्रांस की टीम और उसका स्टार फुटबॉलर किलियान एमबापे खड़ा है। एमबापे फुटबॉल के महान खिलाड़ियों के तौर पर मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बढ़त बनाने के लिये बहुत अच्छी स्थिति में हैं। एमबापे 80,000 दर्शकों की क्षमता वाले लुसैल स्टेडियम में होने वाले मैच में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे हैं। फ्रांस का यह 23 साल का फॉरवर्ड अपने पहले ही दो विश्व कप में चैम्पियन बनकर पेले का अनुकरण करने करना चाहता है और तीसरे खिताब की संभावना भी बनाना चाहता है और यह उपलब्धि केवल ब्राजील के इस महान खिलाड़ी के नाम ही है जिन्हें 2022 टूर्नामेंट के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एमबापे जब 19 वर्ष थे तो उन्होंने फ्रांस को 2018 में दूसरा विश्व कप खिताब दिलाया था और 1958 में 17 वर्षीय पेले के बाद फाइनल में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। पेले ब्राजील की 1962 विश्व कप जीत में चोट के कारण नॉकआउट चरण में नहीं खेले थे लेकिन एमबापे इस टूर्नामेंट में शुरू से ही फ्रांस के लिये अहम खिलाड़ी बने रहे। बल्कि वह पांच गोल करके मेस्सी के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी की बराबरी पर हैं। ‘गोल्डन बूट’ का पुरस्कार कौन जीतता है तो यह फाइनल ही तय करेगा। वहीं दूसरी ओर फ्रांस की टीम खड़ी है जो ब्राजील (1962 में) के बाद लगातार विश्व कप ट्राफी जीतने वाली पहली टीम बनने की कोशिश में जुटी है। माइकल प्लातिनी, जिनेदिन जिदान, थिएरी ऑनरी और अब एमबापे जैसे खिलाड़ी देने वाली टीम पिछले सात विश्व कप में चौथी बार फाइनल में पहुंची है जो किसी अन्य टीम से कहीं ज्यादा है। कोच डिडिएर डेसचैम्पस 1998 में बतौर खिलाड़ी विश्व कप विजेता रहे थे और अब बतौर कोच टीम को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने की मुहिम में जुटे हैं। विटोरियो पोज्जो एकमात्र अन्य कोच थे जिन्होंने लगातार दो बार चैम्पियन बनी इटली को 1934 और 1938 में खिताब दिलाये थे। फ्रांस की तरह अर्जेंटीना भी (1978 और 1986 के बाद) तीसरा विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश में जुटी है ताकि वह सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर पहुंच जाये। अगर ऐसा होगा तो माराडोना के मेक्सिको में 1986 प्रदर्शन के बाद टीम का 36 साल का इंतजार खत्म हो जायेगा। उस जीत ने माराडोना को अर्जेंटीना में हमेशा के लिये ‘हीरो’ और फुटबॉल की दुनिया का ‘आइकॉन’ बना दिया था। मेस्सी अब उस स्तर की बराबरी पर दिखते हैं, रविवार को अपने रिकॉर्ड 26वें विश्व कप मैच में भले ही वह जीते या हारें। मेस्सी ने जिस तरह से अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाया, उससे उनकी तुलना माराडोना से की जा रही है। मेस्सी ने पांच गोल करने के अलावा तीन गोल करने में मदद कर अपनी टीम के प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया जो कतर में पूरे विश्व कप के दौरान मैचों में बहुतायत में नजर आये। जिसे देखते हुए ऐसा लगता है कि यह मैच अर्जेंटीना के लिये घरेलू मैच की तरह होगा लेकिन फ्रांस के समर्थकों की संख्या भी कम नहीं होगी। पर विजेता चुनना मुश्किल है।