फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में रविवार को फ्रांस ने लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक और नाटकीय मैच में पहली बार विश्व कप खेल रही क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दे दूसरी बार विश्व विजेता का तमगा हासिल किया। फ्रांस 20 साल बाद विश्व फुटबाल का सरताज बनने में सफल रहा है। इससे पहले उसने अपने घर में 1998 में दिदिएर डेसचेम्प्स की कप्तानी में पहली बार विश्व कप जीता था।
दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली फ्रांस के कोच दिदिएर डेसचेम्पस बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में विश्व कप जीतने वाले दुनिया के तीसरे शख्स बन गए हैं। 49 साल के डेसचेम्पस की टीम फ्रांस ने यहां लुज्निकी स्टेडियम में रविवार को पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब जीता। डेसचेम्पस ने इससे पहले 1998 में खिताब जीता था, उस समय वह खिलाड़ी के रूप में टीम में थे।
डेसचेम्पस से पहले, ब्राजील के मारियो जागालो और जर्मनी के फ्रांज बेककेनबायुएर ने कोच और खिलाड़ी से तौर पर विश्व कप जीते थे। जागालो ने 1962 में चिली में हुए विश्व कप में एक खिलाड़ी के रूप में और 1970 में कोच के रूप में ब्राजील के लिए खिताब जीते थे। जर्मनी के फ्रांज बेककेनबायुएर ने 1974 में कप्तान के रूप में और 1990 में कोच के रूप में जर्मनी के लिए फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।
France vs Croatia Final, Football Score, FIFA World Cup 2018 Final
फीफा विश्व कप-2018 के मैच Sony Ten 2 और Sony Ten 2 HD पर अंग्रेजी, जबकि Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD पर हिंदी में देखे जा सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध रहेगी।
[show_fifa_match_center match_id=”22037″ ]