अपने विवादित बयानों के कारण अकसर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंग्लैंड की क्रिकेटर सारा टेलर को उनकी आने वाली फिल्म देशद्रोही-2 में हिरोइन का रोल अॉफर किया है। उन्होंने सारा के लिए हॉटी शब्द का भी इस्तेमाल किया। 2008 में केआरके की फिल्म देशद्रोही आई थी। यह फिल्म बॉक्स अॉफिस पर बुरी तरह पिटी थी। फिल्मी पंडितों ने इसे बॉलीवुड के इतिहास की सबसे खराब फिल्म बताया था। सारा टेलर को टैग करते हुए केआरके ने ट्विटर पर लिखा, सारा टेलर आपको और पूरी इंग्लैंड की टीम को महिला विश्व कप जीतने की बधाई। मैं आपको देशद्रोही-2 में हिरोइन का रोल अॉफर करता हूं। केआरके ने यह ट्वीट एेसे समय पर किया है, जब भारतीय टीम महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से हार गई है। इंग्लैंड ने चौथी बार महिला विश्व कप जीता है। इससे पहले वह 1973, 1993 और 2009 में भी खिताब पर कब्जा कर चुका है। उनके इस ट्वीट का लोगों ने जमकर मजाक बनाया है।
इससे पहले सोमवार को केआरके ने कप्तान मिताली राज के वर्ल्ड कप फाइनल में रन आउट होने पर सवाल खड़े किए थे। केआरके ने ट्वीट में लिखा था, जिस तरह मिताली राज आउट हुईं, उससे लग रहा है कि मैच फिक्स था। कैसे वह जबरदस्ती आउट हो सकती हैं? यह अविश्वसनीय है। उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स भड़क उठे और उन्होंने केआरके को जमकर ट्रोल किया था। जबरदस्त विरोध के बाद उन्होंने लिखा था, हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन लड़कियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, सिवाय मिताली राज के। हमें तुम पर गर्व है। आप लोगों ने लाखों लड़कियों को खेलने के लिए प्रेरित किया है। इसके बावजूद भी यूजर्स उन्हें बख्शने को तैयार नहीं हुए।
KRK का ट्वीट:
लोगों ने उड़ाया मजाक:
एेसे जीता इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप:
The moment @englandcricket fans will want to watch again and again – the final wicket that made them #WWC17 champions! pic.twitter.com/VhITiuFJuL
— ICC (@ICC) July 24, 2017
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/889126150051463168
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/889160152670011392
गौरतलब है कि रविवार को महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 रनों से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया था। इंग्लैंड ने भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी। इस तरह उसके हाथ से पहली बार विश्व विजेता बनने दूसरा मौका चला गया।
