इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 4-0 से हराने के बाद भारत की नज़र आगामी वनडे और टी20 में भी ऐसे ही प्रदर्शन पर होगी। इंग्लैंड के साथ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड को भारत ए के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलना है। पहला अभ्यास मैच 10 जनवरी यानि आज दोपहर 1:30 बजे से मुंबई के ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की सबसे खास बात यह है कि इसमें भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार मैदान पर कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने गत 4 जनवरी को वनडे और टी20 टीम की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को सभी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया। धोनी के इस फैसले का पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर्स ने समर्थन करते हुए कहा था कि विराट कोहली को 2019 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने का पर्याप्त मौका मिल गया है। उससे पहले कप्तान के तौर पर विराट कोहली की परीक्षा आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में होगी।
महेंद्र धोनी के कप्तान के रूप में आखिरी मैच का लाइव प्रसारण बीसीसीआई के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टारस्पोर्ट के चैनल नंबर 2 और किया जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।
नीचे पढ़ें मैच का लाइव अपडेट:-
Live Updates
इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या ने सैम विलिंग्स को 93 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड किया।
इंग्लैंड को जीत के लिए 24 गेंदों में 15 रन की जरूरत, चार विकेट बचे हैं।
पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड जीत के करीब, 43 गेंद में 35 रन की जरूरत
इंग्लैंड को जीत के लिए 66 गेंद में 71 रन की जरूरत
इंग्लैंड को जीत के लिए 80 बॉल में 84 रन की और जरूरत
इंग्लैंड को जीत के लिए 106 रनों की जरूरत, लियाम डाउसन 5 और सैम बिलिंग्स 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोइन अली को आउट कर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड को दिया 5वां झटका
कुलदीप यादव जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को दिया चौथा झटका
इंग्लैंड का चौथा विकेट आउट, कुलदीप यादव ने जोस बटलर को मोहित शर्मा के हाथों कैच कराया
इंग्लैंड को जीत के लिए 120 बॉल में 116 रनों की जरूरत।
इंग्लैंड का स्कोर 186/3, सैम बिलिंग्स 37 और जोस बटलर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जोस बटलर 17 और सैम बिलिंग्स 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
इंग्लैंड को जीत के लिए 160 रनों की जरूरत, स्कोर 145/3
इयान मॉर्गन को आउट कर यजुवेन्द्र चहल ने दिया इंग्लैंड को तीसरा झटका
इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद सैम बिलिंग्स और इयान मॉर्गन की जोड़ी मैदान पर
कुलदीप यादव ने इंग्लैंड को दिया दूसरा झटका, जेसन रॉय आउट
कुलदीप यादव ने एलेक्स हेल्स को आउट कर इंडिया ए को दिलायी पहली सफलता
इंग्लैंड का स्कोर 14वें ओवर की समाप्ती पर 95/0, जेसन रॉय 53 और एलेक्स हेल्स 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 54 रन, जेसन रॉय 34 और एलेक्स हेल्स 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जेसन रॉय 26 और एलेक्स हेल्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन
संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट, 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 257/4
युवराज सिंह 56 रन बनाकर जैक बॉल की गेंद पर आदिल राशिद को कैच देकर पैवेलियन लौटे
महेंद्र सिंह धोनी का पहला छक्का
शतक लगाने के बाद रायडू रिटॉयर्ड हर्ट हुए, महेंद्र सिंह धोनी मैदान में
अंबाती रायडू 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 97 गेंद में 100 रन बनाकर खेल रहे हैं।
40 गेंदों में युवराज सिंह का अर्धशतक। युवराज ने अपनी पारी में अब तक 6 चौके और 2 छक्के लगाया है।
भारत ए का स्कोर 40 ओवर के बाद 219-2
अंबाती रायडू शतक और युवराज अर्धशतक के करीब
भारत ए ने 36 ओवर की समाप्ती के बाद 178-2 रन बना लिए हैं। युवराज सिंह 28 और अंबाती रायडू 77 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
