ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीन वनडे की सीरीज के आखिरी मैच में 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वह पहले मैच में जीता था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 303 रन के लक्ष्य को 49.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसके लिए विकेटकीपर एलेक्स कैरी और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी भी की।

मैक्सवेल ने 90 गेंदों पर 108 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, कैरी ने 114 गेंद की पारी में 106 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके औऱ 2 छक्के लगाए। उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने 24, मार्नश लबुशेन ने 20, एरॉन फिंच ने 12 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में मिशेल स्टार्क ने 3 गेंद पर तेजी से 11 रन बनाक टीम को मैच जीता दिया। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। मार्कस स्टोइनिस 4 और मिशेल मार्श 2 रन ही बना सके। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और जो रूट ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 302 रन बनाए। उसके लिए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने 112 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 57 और क्रिस वोक्स ने 53 रनों का योगदान दिया। इयॉन मॉर्गन ने 23, टॉम करन ने 19 और आदिल रशीद ने 11 रन बनाए। जेसन रॉय और जो रूट खाता खोले बगैर आउट हुए। जोस बटलर ने 8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट लिए।

Live Blog

Highlights

    17:33 (IST)16 Sep 2020
    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

    ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लबुशने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।

    17:33 (IST)16 Sep 2020
    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, टॉम करन, मार्क वुड।