इंग्लैंड ने तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में रविवार (13 सितंबर) को मैनचेस्टर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में वापसी कर ली। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा और आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 232 रनों का आसान लक्ष्य दिया। इसे कंगारू टीम हासिल नहीं कर सकी। वह 48.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने 73, मार्नश लबुशेन ने 48 और एलेक्स कैरी ने 36 रनों का योगदान दिया। डेविड वॉर्नर 6, मार्कस स्टोइनिस 9, मिशेल मार्श 1, ग्लेन मैक्सवेल 1,पैट कमिंस 11, मिशेल स्टार्क 0, एडम जम्पा 2 और जोस हेजलवुड ने नाबाद 7 रन बनाए। इंग्लैंड के मैच के हीरो साबित हुए जोफ्रा आर्चर। उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए।

आर्चर ने वॉर्नर, स्टोइनिस और मार्श को आउट किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। क्रिस वोक्स और सैम करन ने भी 3-3 विकेट लिए। आदिल रशीद को एक सफलता मिली। इससे पहले इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 231 रन बनाए। उसके लिए मॉर्गन ने 42, जो रूट ने 39 रन की पारी खेली।

आदिल रशीद और टॉम करन ने नौवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। रशीद 26 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टॉम करन ने 39 गेंद पर 37 रन बनाए। रशीद ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। टॉम करन ने पांच चौके जड़े।

Live Blog

08:04 (IST)14 Sep 2020
इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर किया

इंग्लैंड ने तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में रविवार (13 सितंबर) को मैनचेस्टर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में वापसी कर ली। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा और आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 232 रनों का आसान लक्ष्य दिया। इसे कंगारू टीम हासिल नहीं कर सकी। वह 48.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने 73, मार्नश लबुशेन ने 48 और एलेक्स कैरी ने 36 रनों का योगदान दिया। डेविड वॉर्नर 6, मार्कस स्टोइनिस 9, मिशेल मार्श 1, ग्लेन मैक्सवेल 1,पैट कमिंस 11, मिशेल स्टार्क 0, एडम जम्पा 2 और जोस हेजलवुड ने नाबाद 7 रन बनाए। इंग्लैंड के मैच के हीरो साबित हुए जोफ्रा आर्चर। उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्चर ने वॉर्नर, स्टोइनिस और मार्श को आउट किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। क्रिस वोक्स और सैम करन ने भी 3-3 विकेट लिए। आदिल रशीद को एक सफलता मिली।

21:29 (IST)13 Sep 2020
इंग्लैंड ने बनाया सम्मान जनक स्कोर, आदिल रशीद-टॉम करन की तूफानी पारी

इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 231 रन बनाए। उसके लिए कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 42, जो रूट ने 39 रन की पारी खेली। आदिल रशीद और टॉम करन ने नौवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। रशीद 26 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टॉम करन ने 39 गेंद पर 37 रन बनाए। रशीद ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। टॉम करन ने पांच चौके जड़े। इंग्लैंड की टीम एक समय 149 रनों पर 8 विकेट गंवाकर संषर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि 170 रन भी नहीं बन पाएंगे, लेकिन रशीद और टॉम करन ने आखिरी 4 ओवरों में 50 से ज्यादा रन बनाए। दोनों ने अपनी पारी की मदद से इंग्लैंड को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मिशेल स्टार्क को दो सफलता मिली। जोस हेजलवुड, पैट कमिंस और मिशेल मार्श ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

20:24 (IST)13 Sep 2020
एडम जम्पा ने बिलिंग्स को किया बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने इंग्लैंड को उस समय बड़ा झटका दिया जब उन्होंने सैम बिलिंग्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बिलिंग्स ने पिछले मैच में शतक लगाया था। वे इस मुकाबले में 28 गेंद पर 8 रन ही बना सके। फिलहाल सैम करन और क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं।

20:19 (IST)13 Sep 2020
इंग्लैंड के पास 15 ओवर बचे

इंग्लैंड ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। सैम बिलिंग्स और क्रिस वोक्स नाबाद हैं। दोनों के ऊपर इंग्लैंड के स्कोर को कम से कम 200 के पार पहुंचाने की जिम्मेदारी है। बिलिंग्स ने पिछले मैच में आखिरी समय में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वो यहां भी जलवा दिखा सकते हैं।

19:58 (IST)13 Sep 2020
ऑस्ट्रेलिया को मिली सबसे बड़ी सफलता

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मॉर्गन 52 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने एलबीडब्लूय कर दिया। पहले अंपायर ने आउट का इशारा नहीं किया था, लेकिन कप्तान फिंच ने रिव्यू ले लिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने मॉर्गन को पवेलियन जाने के लिए कह दिया। सैम बिलिंग्स और क्रिस वोक्स नाबाद हैं।

19:39 (IST)13 Sep 2020
जोस बटलर भी नहीं टिके

इंग्लैंड धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर आज नहीं टिक सके। उन्हें पैट कमिंस ने एलबीडब्यू आउट कर दिया। बटलर ने मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू भी लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया। बटलर ने 7 गेंद पर 3 रन बनाए। टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन और पिछले मैच में शतक लगाने वाले सैम बिलिंग्स क्रीज पर मौजूद हैं।

19:28 (IST)13 Sep 2020
जो रूट धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे

जो रूट 73 गेंद पर 39 रन की धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। लेग स्पिनर एडम जम्पा की गेंद पर एरॉन फिंच ने उनका कैच लिया। उन्होंने कप्तान इयॉन मॉर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। मॉर्गन 26 और बटलर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:15 (IST)13 Sep 2020
तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी

कप्तान इयॉन मॉर्गन और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों इंग्लैंड की पारी को संभाल चुके हैं और बड़ा स्कोर बनाने पर उनकी नजर है। मॉर्गन 31 गेंद पर 19 और जो रूट 69 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। रूट ने अपनी पारी में एक छक्का भी लगाया है।

18:54 (IST)13 Sep 2020
जो रूट और इयॉन मार्गन टिके

इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन और जो रूट क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है। रूट 22 और मॉर्गन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस जोड़ी को तोड़कर इंग्लैंड को दबाव में लाना चाहेगी।

18:33 (IST)13 Sep 2020
जेसन रॉय लौटे पवेलियन

इंग्लैंड को दूसरा झटका सातवें ओवर में लगा। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे जेसन रॉय को 21 रन के निजी स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस ने रन आउट कर दिया। रॉय ने 22 गेंद की पारी में 4 चौके लगाए। कप्तान इयॉन मॉर्गन और जो रूट क्रीज पर टिके हैं। दोनों अनुभवी बल्लेबाज यहां से पारी को संभालने की कोशिश करेंगे।

17:53 (IST)13 Sep 2020
इंग्लैंड को लगा पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका जॉनी बेयरस्टो के तौर पर लगा। वे खाता खोले बगैर मिशेल स्टार्क की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। दूसरी ओर, जेसन रॉय ने जोस हेजलवुड के एक ओवर में तीन चौके जड़ दिए। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।

17:46 (IST)13 Sep 2020
इंग्लैंड के ओपनर्स क्रीज पर उतरे

इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर उतर गए हैं। दोनों टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे। जेसन रॉय लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। उन्हें बड़ी पारी खेलने की जरुरत है। बेयरस्टो ने पिछले मैच में 84 रन की शानदार पारी खेली थी।

17:26 (IST)13 Sep 2020
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नश लबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोस हेजलवुड, एडम जम्पा।

17:25 (IST)13 Sep 2020
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, टॉम करन, सैम करन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर।