England vs Australia (Eng vs Aus) 4th Ashes Test Live Cricket Score: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला 4 सितंबर से शुरू हो गया। मैच के पहले दिन बारिश ने अपना कहर बरपाया। इस कारण सिर्फ 44 ओवरों का ही खेल हो पाया। बारिश रुकती नहीं देख जब अंपायरों दिन का खेल खत्म होने की घोषणा की, उस समय स्टीव स्मिथ 60 और ट्रैविस हेड 18 रन बनाकर क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 170 रन था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी।

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैंच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए थे। पांच टेस्ट मैचों की इस एशेज सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। जो भी टीम इस मैच में जीतेगी सीरीज पर कब्जे की उम्मीद उसकी उतनी ही प्रबल होगी।

 

Live Blog

Highlights

    18:22 (IST)04 Sep 2019
    बारिश डाल रही कहर

    इस मुकाबले में भी बारिश अपना कहर दिखा रही है। लंच के बाद का खेल बारिश के चलते शुरू नहीं हो सका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 98-2 है।

    18:08 (IST)04 Sep 2019
    लंच ब्रेक तक का हाल

    लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98-2 विकेट है। स्टीव स्मिथ और लबुशाने अच्छी लय में दिख रहे हैं। लबुशाने अपने अर्धशतक से केवल एक रन दूर हैं।

    16:48 (IST)04 Sep 2019
    50 के पार ऑस्ट्रेलिया

    दो विकेट खोने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रनों के पार चला गया है। स्टीव स्मिथ और लबुशाने की जोड़ी अभी मैदान में है। ब्रॉड को दोनों सफलता मिली है।

    16:10 (IST)04 Sep 2019
    हैरिस आउट

    29 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है और मार्कस हैरिस 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं।ब्रॉड को ये दूसरी सफलता मिली है।

    16:03 (IST)04 Sep 2019
    संभली ऑस्ट्रेलिया की पारी

    पहले ही ओवर में वार्नर का विकेट खोने के बाद लबुशेने और मार्कश हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाल लिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 28 रन है।

    15:36 (IST)04 Sep 2019
    ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

    पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा धटका लगा है और डेविड वार्नर आउट हो गए हैं। ब्रोड को ये सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया की बेहद खराब शुरुआत।

    15:30 (IST)04 Sep 2019
    स्मिथ की हुई वापसी

    इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में स्मिथ की वापसी हुई है। स्मिथ चोटिल होने के चलते टीम से बाहर हो गए थे। देखना होगा कि उनके आने से ऑस्ट्रेलिया कितनी मजबूत होती है।

    15:13 (IST)04 Sep 2019
    ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन

    डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मारनस लाबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन , पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

    15:13 (IST)04 Sep 2019
    इंग्लैेड की प्लेइंग इलेवन

    रोरी बर्न्स, जो डेनली, जो रूट , जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो , जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, क्रेग ओवरटन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।