जिंदगी में कभी-कभी ऐसे वाकये होते हैं कि आप उनके दोबारा न होने की दुआ करते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर पीटर क्राउच और उनकी मॉडल पत्नी एबी क्लांसी के साथ हुआ था। इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर ने ऑटोबायोग्राफी (आत्मकथा) में इसका खुलासा किया है। ‘I, Robot: How to be a Footballer 2’ नाम की इस किताब में क्राउच ने 2009 की एक घटना का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी एक लव ट्रिप हॉरर मूवी में बदल गई थी। यह तो उनकी किस्मत थी कि वे और क्लांसी बच गए, नहीं तो यह बात बताने के लिए आज जिंदा नहीं होते।

क्राउच ने मॉडल क्लांसी के साथ 2011 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने कई वर्षों तक एक दूसरे को डेट किया था। 2009 में दोनों सरदिनिया के तट पर छुट्टियां मनाने गए थे। दोनों एक बोट पर रोमांस कर रहे थे और अपनी जिंदगी के खुशनुमा पलों को जी रहे थे। अचानक यह रोमांटिक सैरगाह एक भयानक जीवन और मौत के संघर्ष में बदल गई। क्राउच के मुताबिक, बोट पर सूरज की किरणें पड़ रही थीं। वे और क्लांसी शैंपेन का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और लंगर उखड़ गया। क्राउच ने लंगर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई।

क्राउच और क्लांसी के पसीने छूटने लगे। क्राउच के मुताबिक, पतवार के खिलाफ बहुत तेज हवा चल रही थी। हमारी बोट नाचने लगी। समुद्र तट के पास ही बहुत बड़ी-बड़ी नुकली चट्टानें थीं। लंगर को पकड़ने की कोशिश में क्राउच का हाथ खून से लथपथ हो चुका था। डेक पर खून ही खून फैल गया था। सबकुछ एक हॉरर फिल्म में बदल चुका था। क्राउच और क्लांसी को मौत साफ नजर आ रही थी।

क्राउच के मुताबिक, उन्हें लग रहा था कि हम मर जाएंगे। हम चट्टानों से टकरा जाएंगे। हालांकि, तभी चमत्कार हुआ और उन्हें बोट पर रखा एक पेंचकश दिख गया। इस पर उन्होंने पेंचकश की मदद से रस्सी को पकड़ा और किसी तरह जान बचाई। क्राउच ने आत्मकथा में लिखा है कि आज भी वह घटना याद आते ही उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वे हमेशा मनाते हैं कि उनके ही नहीं किसी के साथ ऐसा कभी नहीं हो।

क्राउच ने टोटेनहैम की ओर से खेलते हुए अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया था। उन्होंने 2005 से 2010 के दौरान इंग्लैंड के लिए 42 मैच में खेलते हुए 22 गोल किए। क्लांसी और क्राउच अब दो बेटियों (सोफिया रूबी और लिबर्टी रोज) और दो बेटों (जॉनी और जैक) के माता-पिता हैं।

अपनी बेटियों के साथ एबी क्लांसी।
छोटी बेटी लिबर्टी रोज के साथ एबी क्लांसी।
Peter Crouch and Abbey Clancy
पीटर क्राउच और एबी क्लांसी।
Peter Crouch and Abbey Clancy
2009 में मोटरबोट पर पीटर क्राउच और एबी क्लांसी।
Peter Crouch and Abbey Clancy
पीटर क्राउच और एबी क्लांसी 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे।
Peter Crouch and Abbey Clancy
पीटर क्राउच और एबी क्लांसी।
Peter Crouch and Abbey Clancy
पीटर क्राउच और एबी क्लांसी।