श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लीड हासिल कर ली है। हालांकि मैच के तीसरे ही दिन टीम को बड़ा झटका लगा। उनके विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की रफ्तार का शिकार हुए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

मार्क वुड की तेज गेंद का शिकार हुए चांदीमल

श्रीलंका की पारी का 18वां ओवर चल रहा था। क्रिस वुड यह ओवर डालने आए। ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर चांडदीमल थे। वुड की 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार से गेंद चांदमल के अंगूठे पर लगी। गेंद लगते ही वह दर्द से कराहने लगे। उनके चेहरे पर उनकी परेशानी साफ दिख रही थी।

चांदीमल पहुंचे अस्पताल

मैदान पर फीजियो आए और उन्होंने चांदीमल की चोट पर स्पे किया और बैंडज लगाया। चांदीमल ने बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। उनके अंगूठे और अंगुली में सूजन बढ़ गई थी। चांदीमल को वापस जाना पड़ा। उनके जाने के बाद धनंजया डि सिल्वा बल्लेबाजी करने आए। धनंजया डि सिल्वा को अस्पताल ले जाया गया। उनके एक्स रे पता चला कि उन्हें फैक्चर हुआ है। 56वें ओवर में मिलन के कैच आउट होने के बाद चांदीमल फिर से क्रीज पर उतरे। उन्होंने अपने कुल स्कोर में 10 रन और जोड़े।

ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे इस मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से उनके युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने शतक जमाया। यह उनके करियर का पहला शतक था। जेमी स्मिथ 148 गेंदों में 111 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन लिए। विश्वा फर्नांडो ने दो और मिलन प्रियनाथ रथनायके को 1 विकेट मिला।