दलीप ट्रॉफी का राउंड थ्री गुरुवार को शुरू हुआ। इंडिया बी का सामना इंडिया डी से है वहीं इंडिया ए इंडिया सी का सामना कर रही है। पहले ही दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए का बुरा हाल हो गया। इंडिया सी में शामिल आरसीबी और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया।
इंडिया ए का टॉप ऑर्डर फ्लॉप
इंडिया ए ने 36 रन के स्कोर पांच विकेट खो दिया थे। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रथम सिंह, मयंक अग्रवाल, तिलक वर्मा और रियान पराग दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। लंच तक टीम का स्कोर पांच विकेट पर 67 रन था।
मयंक और रियान नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
अंशुल कंबोज और विजयकुमार विशक ने इंडिया ए के टॉप ऑर्डर को टिकने का मौका नहीं दिया। प्रथम सिंह 6 रन बनाए और अंशुल कंबोज की गेंद पर साई सुदर्शन को कैच थमा बैठे। इसके दो ओवर बाद मयंक अग्रवाल भी अंशुल की ही गेंद पर इशान किशन को कैच दे बैठे। मयंक ने भी छह ही रन बनाए। रियान पराग भी कुछ कमाल नहीं कर सके और दो रन बाकर विजयकुमार का शिकार बने। टीम के विकेटकीपर कुमार कुशाग्र खाता भी नहीं खोल पोल पाए विजयकुमार की गेंद पर इशान किशन को कैच दे बैठे। वहीं तिलक वर्मा रनआउट हुए।
इंडिया डी अच्छी स्थिति में
वहीं दूसरे मैच की बात करे यहां इंडिया बी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं अनंतपुर में खेले जा रहे दूसरे मैच की बात करें तो यहां इंडिया डी अच्छी स्थिति में पहुंच गई। पहले दिन लंच तक इंडिया डी ने 28 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 98 रन बना लिए थे। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 88 गेंदों में 44 और श्रीकर भरत ने 84 गेंदों में 46 रन बना लिए थे।
अंकतालिका में टीमों का हाल
अंकतालिका में इंडिया सी पहले स्थान पर है। उसने अपना एक मैच जीता वहीं दूसरा मैच ड्रॉ रहा। उसके 9 अंक हैं। वहीं इंडिया बी के सात अंक हैं। उन्होंने एक मैच जीता और एक मैच ड्रॉ रहा। इंडिया ए तीसरे स्थान पर है। वह एक मैच हारा है और एक मैच जीता है। वहीं इंडिया डी अपने दो मैच हारकर आखिरी स्थान पर है।