डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) फैन हैं, तो खली को भी जानते होंगे। सॉरी, ‘द ग्रेट खली’। ग्रेट इसलिए नहीं कि वह शरीर में लंबे और चौड़े हैं। बल्कि इसलिए कि WWE में वह अपनी फाइटिंग स्किल्स से ग्रेट बने हुए हैं। अंडरटेकर से लेकर जॉन सीना के पसीने छुड़ा चुके हैं। ब्रॉक लेसनर और बिग शो उनके आगे पानी पीते हैं। ऐसे में देश का यह महाबली विदेशी धरती पर तिरंगा लहराकर ‘ग्रेट’ बना है। मगर यह सफर इतना भी आसान नहीं था।

एक टीवी इंटरव्यू में वह खुराक के बारे में भी बताते हैं। कहते हैं कि उन्हें वेज पसंद है। खली रोजाना पांच किलो दूध, तीन किलो चिकन, 30 रोटियां और एक-आध किलो ड्राय फ्रूट खाते हैं।
यही नहीं, खली को जितना जूते खोजने में दिक्कत होती है। उतनी ही दिक्कत अपने लिए लड़की खोजने में भी हुई। यहां हम बात कर रहे हैं उनकी शादी की। वह बताते हैं कि शादी के लिए लड़की तलाशने में थोड़ी दिक्कत हुई थी। उनकी बीवी बेहद स्पेशल है। अच्छी है और उनसे छोटी है। खली की शादी 2002 में हरमिंदर कौर से हुई थी। उनकी लंबाई पांच फुट आठ इंच है। दोनों की एक बेटी भी है।