भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल जहां अपनी फिरकी गेंदबाजी के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है।
धनश्री वर्मा ने अपने डांसिंग वीडियो में कैप्शन दिया है कि,’बटर (मक्खन) और चीज जैसी शाम। बोले तो मक्खन।’ उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, आपका फुटवर्क तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो से भी बेहतर है। यूजर ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर को इस कमेंट में टैग भी किया।
धनश्री ने अपना यह वीडियो गुरुवार शाम करीब 7 बजे शेयर किया। दो घंटे में ही उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। ज्यादातर लोगों ने उनके इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर किए और कई ने इसे हॉट बताते हुआ आग का इमोजी भी कमेंट में पोस्ट किया। अभी तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
धनश्री वर्मा के इस वीडियो को उनके पति युजवेंद्र चहल ने भी पसंद किया है। वह इस वीडियो में व्हाइट लॉन्ग शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रही हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स शूज भी पहन रखे हैं। इन दिनों पिछले करीब दो हफ्ते से ज्यादा तक धनश्री ने डांस वीडियो नहीं शेयर किया था। 16 जनवरी के बाद उन्होंने सीधा बुधवार 2 फरवरी को दोबारा डांस वीडियो डाला था।
चहल और धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और 22 दिसंबर 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे पेशे से एक कोरियोग्राफर और डांसर भी हैं। उनकी खुद की एक डांस कंपनी भी है। डांसर के अलावा वे एक डेंटिस्ट भी हैं।
धनश्री वर्मा ने 2015 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के नाम से। उनके इस वक्त करीब 4.6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और हर दिन ये संख्या बढ़ती रहती है। उनके डांसिंग वीडियो आज काफी पॉपुलर हैं। वे अक्सर सेलिब्रिटीज के साथ भी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।