बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान अपने ट्वीट्स को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। कभी फिल्मों को लेकर तो कभी खिलाड़ियों को लेकर कुछ न कुछ विवादित चीजें लिखते हैं। इस बार उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर ट्वीट किया जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट का कनेक्शन बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो से किया सवाल

कई साल पहले अर्जुन कपूर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सेल्फी शेयर की थी। केआरके ने वही तस्वीर फिर शेयर की। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘डियर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, क्या आप जानते हैं कि अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे फ्लॉप एक्टर हैं। क्या अब आपको शर्म आ रही है।’ ये फोटो 16 मई 2018 को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली थी।

रोनाल्डो के फैन हैं अर्जुन कपूर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी । चाहे इंस्टाग्राम हो या ट्विटर रोनाल्डो को फैंस बड़ी संख्या में फोलो करते हैं। बॉलीवुड में भी रोनाल्डो को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। अर्जुन भी उनमें शामिल हैं। यूरोप में एक यात्रा के दौरान उन्होंने रोनाल्डो के साथ ये तस्वीर क्लिक करक शेयर की थी।

कमाल आर खान ने पहले भी अर्जुन कपूर को लेकर किया है ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने पहले भी कई बार अर्जुन कपूर को लेकर ट्वीट किए हैं। कमाल आर खान ने पहले उन्होंने ये भी कहा है कि लोगों को बेशक ऐसा लगता है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बहुत से लोग सोचते हैं कि मुझे अर्जुन कपूर से नफरत है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह बहुत ही विनम्र प्यारा लड़का है। हमारे बीच सिर्फ रचनात्मक मतभेद हैं। जैसे, वह टाइटर श्रॉफ को पसंद नहीं करता है। लेकिन मैं करता हूं।’ कमाल अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्तों पर भी ट्वीट कर चुके हैं।