टीम इंडिया के शानदार स्पिनर यजुवेंद्र चहल इन दिनों अपने खाली टाइम का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। एक ओर जहां लोग जानलेवा कोरोनावायरस से डरकर अपने घर के अंदर आराम फरमा रहे हैं। वहीं चहल अपनी लाइफ को मस्ती के साथ एंजॉय कर रहे हैं। कभी वह गर्ल्स संग पूल में नहाते दिखते हैं तो कभी फनी डांस करते नजर आते हैं। कभी किसी के साथ नादानियों वाली हरकतें करते हैं, कभी-कभी वह मास्क पहनकर फैंस को कोरोना से बचने की सलाह देते हैं।

क्रिकेट के अलावा चहल अपने फनी अंदाज के लिए भी पहचाने जाते हैं। वे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रहे हैं। हाल ही में चहल ने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे अपने डॉगी के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर पर इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल व्याट ने भी अपना रियक्शन दिया है।

डेनियल के कमेंट पर चहल के फैंस ने एक के बाद एक कमेंट्स की बौछार कर दी। डेयिनल ने चहल की फोटो पर लिखा, ‘हमारे पास भी ऐसा ही डॉग है।’ डेनियल के इस कमेंट पर अब तक बहुत लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। बता दें कि डेनियल युजवेंद्र चहल की किसी भी पोस्ट पर कमेंट करने से चूकती नहीं हैं। क्रिकेट फैंस को लगता है कि इन दोनों के बीच कुछ न कुछ जरूर चल रहा है। यही वजह है कि इस पोस्ट के कमेंट्स में फैंस डेनियल को उनसे शादी करने की सलाह दे रहे हैं।

तमाम फैंस कह रहे हैं कि अब आपको चहल से शादी कर लेनी चाहिए। एक फैन ने लिखा, ‘डेनियल भाभी कर लो चहल से शादी।’ वहीं तमाम लिख रहे हैं कि लगता है कि आपको चहल भाई से प्यार है तभी उनकी हर पोस्ट पर पैनी नजर रखती हो। डेनियल को क्रिकेट फैंस अब भाभी लिखकर कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी चहल ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वे कोच रवि शास्त्री समेत कोचिंग स्टाफ के साथ दिख रहे हैं। फोटो में चहल हाथ आगे करते हुए किसी की ओर इशारा करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के लिए चहल ने अपने फैंस से कैप्शन मांगा था।

sunalid नाम के यूजर ने चहल को कैप्शन दिया है, ‘Hey सेनेटाइजर देना’, aasthachaudhary ने लिखा है, थोड़ा सा सेनेटाइजर इधर भी ले लाओ…जबकि डेनियन वाइट ने लिखा, ‘मुझे चॉकलेट दे दो’…और इस कमेंट के बाद 75 लोग रिकमेंट कर चुके हैं।

उस पोस्ट पर भी डेनियल ने कमेंट किया था। तब भी फैंस ने डेनियल के खूब मजे लिए थे। फैंस ने लिखा था, ‘बुलाती है मगर जाने के नहीं’..कई फैंस ने लिखा, ओए भाभी…एक फैन ने लिखा…’चुरा के दिल मेरा गोरिया चली’…

बता दें कि चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी पोस्ट पर भी फैंस भी पैनी निगाह रखते हैं। वे कोरोनावनायरस की छुट्टियां का पूरी तरह से आनंद उठा रहे हैं। तमाम लोगों की तरह उन्होंने खुद को आइसोलेशन में नहीं रखा है। वे दोस्तों संग चिल करने आउटसाइड भी जाते हैं और अपने परिवार संग भी एंजॉय करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

So proud of you brothers @mayankagarawal @prithvishaw

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on