महेंद्र सिंह धोनी के वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह सोशल मीडिया पर ट्रैंड कर रहे हैं। यह बात सबको पता है कि योगराज की धोनी से बनती नहीं हैं। वे कई बार युवराज को टीम में जगह ना मिलने की वजह धोनी को बता चुके हैं। साल 2015 में तो उन्होंने धोनी को रावण तक कह दिया था। योगराज ने यह बयान युवराज को साल 2015 आईसीसी वर्ल्ड कप में जगह ना मिलने पर दिया था। उन्होंने कहा था, ”जब दूसरे क्रिकेटर धोनी के बारे में आकर मुझे कहते हैं तो मैं शर्मिंदा महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि मैंने धोनी से घटिया आदमी नहीं देखा। धोनी घमंडी है। जिस तरह से रावण का घमंड टूटा था उसी तरह से धोनी को भी एक दिन पीड़ा होगा। वह खुद को रावण से भी ऊपर समझता है।”
युवराज ने अपने आप को इस बयान से अलग कर लिया था। युवराज ने ट्वीट कर इस बारे में कहा था कि उनका इस बयान से कोई लेना देना नहीं है। जैसे कि पहले कह चुका हूं धोनी की कप्तानी में खेलने में मजा आया। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद योगराज का नाम भी टि्वटर पर चलने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि धोनी के इस्तीफे से इस समय सबसे खुश योगराज सिंह हैं। लोगों ने अलग-अलग तरह की जिफी और छोटे वीडियो डालकर योगराज सिंह पर ट्वीट किए। गौरतलब है कि धोनी ने चार जनवरी को वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था।
https://twitter.com/dhaval241086/status/816694044529225732
Yograj Singh after hearing the news of Dhoni quitting captaincy. pic.twitter.com/wGrJOzLvH7
— Indian Tippler/भारतीय टिप्लर (@MrTippler) January 5, 2017
https://twitter.com/HasnaZarooriHai/status/816925720312160257

