Womens Premier League (WPL) 2026 Auction LIVE Streaming: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने जा रहा है। इस नीलामी में कई भारतीय समेत विदेशी स्टार्स पर नजर होने वाली है। सभी टीमें अपने स्क्वाड को पूरा करने के लिए आगामी नीलामी में जोर आजमाइश करेंगी। इस ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों का नाम टेबल पर आ सकता है जिसमें से 73 की किस्मत खुल सकती है। एक टीम कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी कुल अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है।
इस ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स की टीम सबसे मोटे पर्स के साथ उतरेगी और उसे ही सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की खरीदारी भी करनी है। गौरतलब है कि यूपी ने रिटेंशन में सिर्फ एक खिलाड़ी श्वेता सेहरावत को रिटेन किया था। यूपी के पास सबसे ज्यादा 17 स्लॉट खाली हैं और दूसरे नंबर पर है गुजरात जायंट्स जिसके पास 16 स्लॉट खाली हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास 13-13 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पास 14 खाली स्लॉट हैं।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण से जुड़ी सभी जानकारी:-
महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा?
महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर गुरुवार को नई दिल्ली में होगा।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण कहां होगा?
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख पाएंगे?
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार की ऐप और उसकी वेबसाइट पर देख पाएंगे।
