Womens Premier League Auction 2026 LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का मेगा ऑक्शन गुरुवार (27 नवंबर) को नई दिल्ली में होगा। इस दौरान 277 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी होंगी। 52 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 66 विदेशी कैप्ड खिलाड़ी, 142 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 17 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अधिकतम 73 खिलाड़ियों को चुना जा सकता है। हर टीम में कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी स्क्वाड में हो सकती हैं।

WPL Auction 2026 Live Streaming: मेगा ऑक्शन को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव?

कुल 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये के सबसे ज्यादा बेस-प्राइस ब्रैकेट में, 11 खिलाड़ियों ने 40 लाख रुपये के ब्रैकेट में और 88 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये के ब्रैकेट में रजिस्टर किया है। मेगा ऑक्शन के लिए यूपी वॉरियर्स की टीम सबसे ज्यादा पर्स के साथ उतरेगी। उसके पास सबसे ज्यादा 17 खाली स्लॉट हैं।

गुजरात जायंट्स भी अपने 16 खाली स्लॉट पूरे करने उतरेगी। इसके अलावा भारत की विश्व कप विजेता खिलाड़ियों पर भी सभी की नजरें होंगी। दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा जैसे बड़े नाम इसमें शामिल होंगे। वही विदेशी खिलाड़ियों में लॉरा वोल्वार्ट, एलिसा हीली जैसे बड़े नामों पर भी नजरें होंगी। सभी टीमों की राशि मिलाकर कुल 41.1 करोड़ की राशि इस ऑक्शन में इस्तेमाल होगी।

‘आटा होगा तभी तो रोटी बनेगी, गौतम मेरा रिश्तेदार नहीं है’, भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार पर रविचंद्रन अश्विन का तंज

Live Updates
15:20 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: ये है सभी टीमों का पर्स

दिल्ली कैपिटल्स

पर्स- 5.70 करोड़

खाली स्लॉट- 13

विदेशी स्लॉट- 4

गुजरात जायंट्स

पर्स- 9.00 करोड़

खाली स्लॉट- 16

विदेशी स्लॉट- 4

मुंबई इंडियंस

पर्स- 5.75 करोड़

खाली स्लॉट- 13

विदेशी स्लॉट- 4

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

पर्स- 6.15 करोड़

खाली स्लॉट- 14

विदेशी स्लॉट- 5

यूपी वॉरियर्स

पर्स- 14.50 करोड़

खाली स्लॉट- 17

विदेशी स्लॉट- 6

15:13 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: दीप्ति शर्मा की सबसे पहले बोली लग सकती है

वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। दीप्ति शर्मा की सबसे पहले बोली लग सकती है। दीप्ति शर्मा के अलावा इस लिस्ट में अन्य नाम रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), और लॉरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका) हैं।

14:56 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये के ब्रैकेट में रजिस्टर किया

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन के लिए कुल 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये के सबसे ज्यादा बेस-प्राइस ब्रैकेट में, 11 खिलाड़ियों ने 40 लाख रुपये के ब्रैकेट में और 88 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये के ब्रैकेट में रजिस्टर किया है।

14:50 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: दीप्ति शर्मा पर निगाहें

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा पर निगाहें होंगी। महिला वनडे वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द मैच को यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया था। दीप्ति सबसे महंगी खिलाड़ी हो सकती हैं।

14:25 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: 52 कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए 52 कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों, 66 विदेशी कैप्ड खिलाड़ियों, 142 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों और 17 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है।

14:22 (IST) 27 Nov 2025

FIH Junior World Cup: 9 साल बाद घरेलू धरती पर खिताब जीतने उतरेगा भारत, पीआर श्रीजेश की भी होगी परीक्षा

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल टीम है। भारत ने 2001 और 2016 में यह खिताब जीता था। इस बार जूनियर खिलाड़ियों के साथ दिग्गज हॉकी प्लेयर रहे पीआर श्रीजेश की भी परीक्षा होगी। क्योंकि टीम उनके मार्गदर्शन में ही विश्व कप खेलने वाली है। …यहां पढ़ें
13:31 (IST) 27 Nov 2025

‘आटा होगा तभी तो रोटी बनेगी, गौतम मेरा रिश्तेदार नहीं है’, भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार पर रविचंद्रन अश्विन का तंज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रन की शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठे। इस बीच, रविचंद्रन अश्विन ने साफ किया कि सिर्फ कोच को दोष देना गलत है। …और पढ़ें
13:26 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: क्या प्रतिका रावल पर कोई नहीं लगाएगा बोली?

इस साल नीलामी में प्रतिका रावल पर बोली लगने की संभावना बहुत कम है। WPL अगले साल जनवरी में होगा। तब तक उनके पूरी तरह से फिट होने के संभावना नहीं है। प्रतिका का बेस प्राइस 50 लाख है। बेस प्राइस बहुत ज्यादा है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि टीमें 50 लाख रुपये का रिस्क लेंगी।

13:03 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: दीप्ति शर्मा के लिए यूपी करेगी RTM का इस्तेमाल?

यूपी वॉरियर्स ने भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर और विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया था। अब ऑक्शन में यूपी दीप्ति के लिए RTM का इस्तेमाल कर सकती है।

12:53 (IST) 27 Nov 2025

एसोसिएट देशों की भी 4 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर

यूएई की थीर्था सतीश, यूएसए की तारा नॉरिस, थाइलैंड की थिपाजा पुथावोंग और यूएई की ईशा ओजा ने भी अपना नाम 10 लाख के बेस प्राइस पर ऑक्शन के लिए रजिस्टर करवाया है।

12:52 (IST) 27 Nov 2025

WPL Auction 2026 LIVE: किस ब्रैकेट के लिए कितने रजिस्ट्रेशन?

19 खिलाड़ियों ने सबसे बड़े बेस प्राइस 50 लाख रुपए वाले ब्रैकेट में खुद को रजिस्टर करवाया है। जबकि 11 ने 40 लाख और 88 प्लेयर्स ने 30 लाख वाले ब्रैकेट में अपना नाम दिया है।

12:47 (IST) 27 Nov 2025

WPL Auction 2026 LIVE: क्या होता है RTM?

ऑक्शन में सभी टीमें आरटीएम कार्ड के जरिए अपने 2025 वाले स्क्वॉड की खिलाड़ियों को वापस खरीद सकती हैं। जिन फ्रेंचाइजी ने कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उन्हें ज्यादा RTM कार्ड और बड़ा पर्स मिलेगा।

12:46 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026 LIVE: पहली बार होगा RTM का इस्तेमाल

इस बार WPL के ऑक्शन में एक बड़ा नया नियम शामिल हुआ है। आईपीएल की तरह यहां भी टीमें RTM (Right to Match) कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

12:41 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026 LIVE: मारक्वी सेट में 8 खिलाड़ी शामिल

मारक्वी सेट में शामिल प्लेयर्स: दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, एमेली कर, मेग लैनिंग, लॉरा वोल्वार्ट

12:40 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026 LIVE: पहले मारक्वी सेट पर लगेगी बोली

ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से होगी। पहली बोली 50 लाख बेस प्राइस वाली खिलाड़ियों से होगी। यानी मारक्वी सेट पहले टेबल पर आएगा।

12:35 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026 LIVE: मल्लिका सागर होंगी ऑक्शनीयर

एक बार फिर से मल्लिका सागर की आवाज महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में गूंजने वाली है। 3.30 बजे दोपहर से शुरू होने वाली नीलामी में मल्लिका ही खिलाड़ियों की बोली लगवाएंगी।

12:28 (IST) 27 Nov 2025

IND vs SA: रोहित-ऋतुराज ओपनर, तिलक और राहुल इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी; रांची वनडे के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में कुल तीन वनडे मैच होंगे। पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस मैच में, यशस्वी जायसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ कौन रोहित के साथ ओपनिंग करेगा, यह बड़ा सवाल है? …और पढ़ें
11:52 (IST) 27 Nov 2025

वैभव सूर्यवंशी ने 350 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, IPL टीम के साथी खिलाड़ी ने कर दिया आउट; बिहार की टीम पहले मैच में हारी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में बिहार को चंडीगढ़ ने 6 विकेट से हराया। इस मैच में बिहार के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 350 के स्ट्राइक रेट से बनाए लेकिन फिर भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। …पूरी जानकारी
11:27 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026 LIVE: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वापस लिया नाम

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर जेस जोनासन ने महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से कुछ देर पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है। क्रिकइंफो की जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के लिए 24 मैच खेल चुकी इस खिलाड़ी ने इंजरी के चलते ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है।

11:22 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026 LIVE: कोई मालामाल तो कोई होगा निराश?

BCCI ने 277 प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। जिसमें 194 भारतीय और 66 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। वहीं इसमें 159 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ। 277 में से ज्यादा से ज्यादा 73 प्लेयर्स ही सोल्ड आउट होंगे बाकि कम से कम 204 खिलाड़ियों को अनसोल्ड रहना पड़ेगा। क्योंकि 5 टीमों में 73 स्लॉट ही खाली हैं जिसमें से 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

11:14 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026 LIVE: किसके पास कितनी रकम और कितने स्लॉट?

दिल्ली कैपिटल्स

पर्स- 5.70 करोड़

खाली स्लॉट- 13

विदेशी स्लॉट- 4

गुजरात जायंट्स

पर्स- 9.00 करोड़

खाली स्लॉट- 16

विदेशी स्लॉट- 4

मुंबई इंडियंस

पर्स- 5.75 करोड़

खाली स्लॉट- 13

विदेशी स्लॉट- 4

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

पर्स- 6.15 करोड़

खाली स्लॉट- 14

विदेशी स्लॉट- 5

यूपी वॉरियर्स

पर्स- 14.50 करोड़

खाली स्लॉट- 17

विदेशी स्लॉट- 6

11:11 (IST) 27 Nov 2025
WPL Mega Auction 2026 LIVE: इन भारतीय स्टार्स पर भी होंगी नजरें

धाकड़ भारतीय बैटर किरण नवगिरे के लिए सभी टीमों के बीच जंग देखने को मिल सकती है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। इसके अलावा विश्व कप विजेता खिलाड़ी तेज गेंदबाज क्रांति गौड़, स्पिनर श्री चरणी और स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा भी इस ऑक्शन में नजर आएंगी और टीमों के बीच इन्हें खरीदने के लिए जंग दिख सकती है। तीनों का बेस प्राइस 30 लाख रुपए है।

11:09 (IST) 27 Nov 2025
WPL Mega Auction 2026 LIVE: दीप्ति शर्मा पर रहेगी नजर

भारतीय महिला टीम की विश्व विजेता खिलाड़ियों पर भी ऑक्शन में नजर रहेगी। अधिकतम बेस प्राइस 50 लाख रुपए का रखा गया है। जिसमें विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा शामिल हैं और उन पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजर होने वाली है। गौरतलब है कि यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति को रिटेन नहीं किया था।

11:07 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026: कितने खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत?

महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में इस बार 277 खिलाड़ियों की किस्मत ऑक्शन टेबल में दांव पर होगी। जिसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें से सिर्फ अधिकतम 73 खिलाड़ियों की किस्मत ही खुलने वाली है, क्योंकि खाली स्लॉट 73 ही हैं।

11:06 (IST) 27 Nov 2025

WPL Mega Auction 2026: सभी टीमों के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स

एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कैप, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, निकी प्रसाद

मुंबई इंडियंस

हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हैली मैथ्यूज, नेट सीवर ब्रंट, जी कमालिनी

आरसीबी

स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल

यूपी वॉरियर्स

श्वेता सेहरावत

गुजरात जायंट्स

एश्लेग गार्डनर, बेथ मूनी

11:05 (IST) 27 Nov 2025
WPL Mega Auction 2026 LIVE: कहां देख पाएंगे ऑक्शन लाइव?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। वहीं मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार की ऐप और उसकी वेबसाइट पर देख पाएंगे।

11:03 (IST) 27 Nov 2025
WPL Auction 2026 LIVE: कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से होगी। इसका आयोजन नई दिल्ली में होने वाला है।

11:02 (IST) 27 Nov 2025

नमस्कार

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से जुड़ी सभी जानकारियां और पल-पल के अपडेट्स मिलेंगे। इसके अलावा खेल की दुनिया से जुड़ी अन्य खबरें भी समय-समय पर आपको इस ब्लॉग में मिलती रहेंगी।