भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बतौर कप्तान यह पहला विश्व कप है और बतौर क्रिकेटर यह तीसरा विश्व कप है। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर और अन्य जगहों पर एक दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। साल 2017 के दिसंबर माह में दोनों ने शादी रचाई थी। विश्व कप की शुरुआत से पहले विराट कोहली से पूछा गया कि शादी से पहले और शादी के बाद उनकी कप्तानी में क्या फर्क आया है तो उन्होंने इस पर शानदार जवाब दिया। दरअसल विराट कोहली ने ICC की एक से जारी किए गए एक वीडियो में विराट कोहली कई मुद्दों पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली का कहना है कि शादी के बाद वह ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद आप चीजों को ज्यादा समझने लगते हैं और पहले से ज्यादा समझने लगते हैं और चीजों को नया नजरिया देते हैं। विराट का कहना है कि वह पहले से बहुत ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं और उनको इससे कप्तानी में भी मदद मिलती है। उनका कहना है कि वह कप्तान शादी के बाद एक अच्छे इंसान के साथ-साथ अच्छे कप्तान बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट को लेकर कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को लेकर विराट ने कहा कि शेन वॉर्न उनकी पसंद है।
बता दें कि भारत ने विश्व कप से पहले दो वॉर्म-अप मैच खेले हैं, पहले वॉर्म-अप मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों छह विकेट से हार मिली थी। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में भारत ने 95 रनों से बांग्लादेश को हरा दिया।भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।