Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score Updates: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज दूसरे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें एलीट ग्रुप (ए, बी, सी, डी) के 16 (हर ग्रुप के 4-4) और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले शामिल हैं। यहां विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड के मुकाबलो से जुड़े अपडेट्स दिए गए हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड के मुकाबले
ग्रुप A
- मध्य प्रदेश बनाम तमिलनाडु: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): गुजरात कॉलेज ग्राउंड, अहमदाबाद
- झारखंड बनाम राजस्थान: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- पुडुचेरी बनाम त्रिपुरा: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): एडीएसए रेलवे ग्राउंड, अहमदाबाद
- कर्नाटक बनाम केरल: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): नरेंद्र मोदी स्टेडियम B, अहमदाबाद
ग्रुप B
- चंडीगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): सनोसारा ग्राउंड A, राजकोट
- असम बनाम जम्मू और कश्मीर: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
- बड़ौदा बनाम बंगाल: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड C, राजकोट
- हैदराबाद बनाम विदर्भ: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): सनोसारा ग्राउंड B, राजकोट
ग्रुप C
- गोवा बनाम हिमाचल प्रदेश: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर
- मुंबई बनाम उत्तराखंड: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): अनंतम ग्राउंड, जयपुर
- महाराष्ट्र बनाम सिक्किम: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर
ग्रुप D
- हरियाणा बनाम सौराष्ट्र: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): केएससीए ग्राउंड 2, अलूर
- आंध्र बनाम रेलवे: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): केएससीए ग्राउंड, अलूर
- ओडिशा बनाम सर्विसेज: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): केएससीए ग्राउंड 3, अलूर
- दिल्ली बनाम गुजरात: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): CoE ग्राउंड 1, बेंगलुरु
प्लेट ग्रुप
- बिहार बनाम मणिपुर: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
- अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): जेएससीए ओवल ग्राउंड, रांची
- मेघालय बनाम नगालैंड: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार): उषा मार्टिन ग्राउंड, रांची
रिंकू सिंह ने आखिरी 16 गेंद में 40 रन ठोक पूरा किया शतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में रिंकू सिंह ने 56 गेंद में अपना शतक पूरा किया। रिंकू सिंह ने 60 गेंद में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 106 रन बनाए। रिंकू ने शुरुआती 40 गेंद में 60 रन बनाए थे। बाद की 20 गेंदों में उन्होंने 46 रन ठोक दिए। रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल के शतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ के खिलाफ 50.0 ओवर में 367/4 का स्कोर बनाया।
LIVE क्रिकेट स्कोर: मुंबई का स्कोर 331/7 (50 ओवर)
मुंबई ने उत्तराखंड के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाए। मुंबई की ओर से मुशीर खान और सरफराज खान ने 55-55 रन, विकेटकीपर हार्दिक तामोरे ने नाबाद 93 और शम्स मुलानी ने 48 रन बनाए। उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह बोरा ने 74 रन देकर 3 विकेट लिए।
LIVE क्रिकेट स्कोर:मुंबई-उत्तराखंड, दिल्ली-गुजरात आमने-सामने
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोहित शर्मा की मुंबई और उत्तराखंड आमने-सामने हैं, जबकि बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में विराट कोहली की दिल्ली और गुजरात की भिड़ंत है।
LIVE क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली 77 रन बनाकर आउट
रोहित शर्मा आज दिन में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए और विराट कोहली दिल्ली और गुजरात के बीच मैच में 61 गेंदों पर 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित और विराट ने काफी समय बाद लिस्ट ए क्रिकेट में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की और मंगलवार को VHT के पहले राउंड में दोनों ने एक-एक सेंचुरी लगाई थी।
LIVE क्रिकेट स्कोर: ऋषभ पंत का अर्धशतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गुजरात के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत ने 64 गेंदों में 54 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। दिल्ली का स्कोर: 180/5
यावर हसन ने ठोका शतक
असम के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के यावर हसन ने 92 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। जम्मू-कश्मीर का स्कोर 260/4
मुशीर खान ने मुंबई के लिए 52 गेंदों में 52 रन बनाए। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने अपनी पारी के दौरान सात चौके लगाए। मुंबई का स्कोर 129/2
रोहित शर्मा गोल्डन डक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने पहले मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा दूसरे मैच में लय बरकरार नहीं रख पाए। जयपुर में उत्तराखंड के खिलाफ रोहित शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए! देवेंद्र बोरा ने अपने तीसरे लिस्ट ए मैच में पहले ही ओवर में एक शानदार विकेट लिया।
नमस्कार
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। हम इस लाइव ब्लाग में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड के मुकाबलों से जुड़े अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल से जुड़ी अन्य खबरों से भी रूबरू कराएंगे।

