कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते इन दिनों सभी खिलाड़ी और कमेंटेटर अपने-अपने घर में परिवार संग स्पेशल टाइम बिता रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग भी इन दिनों अपने परिवार संग क्वारेंटाइन में हैं। वे लॉकडाउन में जरा भी बोर फील नहीं करते और न ही अपने फैंस को होने देते हैं। वीरू हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं जिसे कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता। हाल ही में सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां माखन (बिलोते) निकालते दिख रही हैं। इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
वीडियो के कैप्शन में सहवाग ने लिखा, ”आज मां ने घर पर ताजा मक्खन बनाया…मैंने कान्हा की तरह थोड़ा सा खाया और थोड़ा लगाया है।” इसकी के साथ उन्होंने हैशटैग में मां, कोई है तो नहीं, ईश्वर स्वरूप लिखा है। सहवाग की इस पोस्ट को देख फैंस लिख रहे हैं, अब समझ आया कि एक बार में आप कैसे 300 रन मारते हो। इस पोस्ट के जरिए वीरू की मां भी खूब तारीफें बटोर रही हैं। वीडियो से कई लोगों को अपने गांव की याद ताजा होने लगी। isunillamba ने लिखा आपने तो बचपन याद दिला दिया जब मां घर पर रोटी पर घी लगाकर देती थी।
Aaj Maa ne Ghar par Taaza Maakhan banaya.
Maine Kaanha ki tarah thoda khaaya, thoda lagaya .#MaaKaKoiJawaabNahi pic.twitter.com/OgFAxrr148— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 31, 2020
सहवाग इन दिनों काफी इंटरनेट सर्फिंग कर रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर घर पर बिताए गए लम्हे की तस्वीर और वीडियो शेयर साझा करते हैं। साथ ही लॉकडाउन के अनुभव को भी बताते हैं। कभी वह अपनी पत्नी संग तो फनी फोटो शेयर करते हैं तो कभी लूडो खेलते हुए नजर आते हैं।
पिछले दिनों वह रेड एफ के आरजे रौनक के साथ लाइव चैट पर नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने क्वारेंटाइन में रहकर अपनी पूरी दिनचर्या बयां की थी। इसी दौरान जब उनसे आईपीएल को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि 15 अप्रैल के बाद भी आईपीएल नहीं होंगे। बकौल वीरू हो सकता है कि इस बार आईपीएल रद्द हो जाएं या फिर सितंबर तक हों। सहवाग इन दिनों परिवार के अलावा अपने डॉग्स के साथ भी टाइम बिताते हैं। उनके घर में 5 डॉग्स हैं। उनके साथ वे फुटबॉल भी खेलते हैं। अपने फैंस को भी वीरू क्वारेंटाइन में इसी तरह समय बिताने की सलाह देते हैं।
