Asia Cup 2025, United Arab Emirates vs Oman 7th T20I Match, UAE VS OMAN LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 में सोमवार (15 सितंबर) को अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ओमान को 42 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ओमान का बोरिया बिस्तर पैक हो गया। भारतीय टीम सुपर 4 में पहुंच गई। यूएई का खाता खुल गया।

पाकिस्तान और यूएई में 17 सितंबर को मैच जीतने वाली टीम ग्रुप ए सुपर 4 में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम होगी। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। यूएई ने 5 विकेट पर 172 रन बनाए। अलिशान शराफू और मोहम्मद वसीम में अर्धशतक जड़ा। शराफू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके जवाब में ओमान 130 रन ही बना सका।

Match Ended

Asia Cup, 2025

United Arab Emirates 
172/5 (20.0)

vs

Oman  
130 (18.4)

Match Ended ( Day – Match 7 )
United Arab Emirates beat Oman by 42 runs

यूएई की ओर से अलीशान शराफू ने 51,मुहम्मद वसीम ने 69, आसिफ खान ने 2 और मोहम्मद जोएब ने 21 रन बनाए। हर्षित कौशिक ने 19 और ध्रुव पराशर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल चोपड़ा खाता नहीं खोल पाए। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए। हसनैन शाह और समय श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिए।

ओमान के लिए आर्यन बिष्ट ने 24 र बनाए। जतिंदर सिंह और विनायक शुक्ला ने 20-20 रन बनाए। शकील अहमद 14 रन बनाकर नाबाद रहे। जितेन रमानंदी ने 13 रन बनाए। आमिर कलीम 2, हम्माद मिर्जा 5, वसीम अली 1, शाह फैसल 9, हसनैन शाह 0 और समय श्रीवास्तव 6 रन बनाकर आउट हुए। यूएई के लिए जुनैद सिद्धकी ने 4 विकेट लिए। हैदर अली और मोहम्मद जवादुल्लाह ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद रोहिद खान ने 1 विकेट लिए।

Live Updates
21:11 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: संयुक्त अरब अमीरात ने ओमान को 42 रन से हराया

समय श्रीवास्तव रन आउट हुए और संयुक्त अरब अमीरात ने ओमान को 42 रन से हराकर खाता खोला। ओमान ने 18.4 ओवर में 130 रन बनाए। भारत सुपर-4 में पहुंच गया है।

20:54 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: विनायक शुक्ला को जुनैद सिद्धकी ने पवेलियन भेजा

विनायक शुक्ला को जुनैद सिद्धकी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। हसनैन शाह और शकील अहमद 1 रन बनाकर क्रीज पक। ओमान का स्कोर 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन। 26 गेंद पर 63 रन चाहिए।

20:50 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: जितेन रामानंदी आउट

ओमान ने 14.5 ओवर में 7 विकेट पर 104 रन बनाए। जीत के लिए 31 गेंद पर 69 रन चाहिए। जितेन रामानंदी 13 रन बनाकर आउट हुए। मुहम्मद जवादुल्लाह को विकेट मिला। विनायक शुक्ला 16 रन बनाकर क्रीज पर।

20:28 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: ओमान के 10 ओवर में 74 रन, 5 विकेट भी गंवाए

ओमान का स्कोर 10 ओवर में 5 विकेट पर 74 रन है। आर्यन बिष्ट के 20 गेंद में 15 रन हैं। विनायक शुक्ला के 7 गेंद में 8 रन हैं। इससे पहले 7वें ओवर में शाह फैसल 12 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

20:03 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: हम्माद मिर्जा हुए कैच

मुहम्मद राहिद खान पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर हम्माद मिर्जा को ध्रुव पाराशर के हाथों कैच कराया। हम्माद मिर्जा 7 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद ओमान का स्कोर 4 विकेट पर 34 रन है।

19:58 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: वसीम अली लौटे पवेलियन

हैदर अली चौथा ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर वसीम अली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। वसीम अली 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद ओमान का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन है। हम्माद मिर्जा के 5 गेंद में 4 और शाह फैसल के 5 गेंद में 2 रन हैं।

19:48 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: जुनैद ने फिर झटका विकेट

जुनैद सिद्दिकी तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर जतिंदर सिंह को बोल्ड कर दिया। जतिंदर सिंह 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाए। उनकी जगह वसीम अली बल्लेबाजी के लिए आए।

19:39 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: ओमान ने पहले ओवर में ही गंवाया विकेट

जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने ओमान की पारी की शुरुआत की। जुनैद सिद्दीकी ने यूएई के आक्रमण की शुरुआत की। जतिंदर सिंह ने पहली गेंद खेली। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद एक रन लिया। चौथी गेंद पर आमिर कलीम ने 2 रन लेकर अपना खाता खोला। हालांकि, अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षित कौशिक ने उनका मिड-ऑफ पर कैच लपका।उनकी जगह हम्माद मिर्जा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। छठी गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर हम्माद मिर्जा अपना खाता नहीं खोल पाए।

19:21 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: यूएई ने ओमान को दिया 173 रन का लक्ष्य

अगली दो गेंद में यूएई एक रन ही बना पाया। इस तरह यूएई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन का स्कोर किया। हर्षित कौशिक 8 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। ध्रुव पाराशर एक गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। अब देखना यह है कि क्या ओमान इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाएगा। यदि ऐसा हुआ तो यूएई टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

19:15 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: हसनैन शाह की गेंद पर राहुल चोपड़ा कैच

हसनैन शाह की चौथी गेंद पर राहुल चोपड़ा ने आमिर कलीम को कैच किया!! राहुल चोपड़ा बाउंड्री पार करने की कोशिश में आउट हुए। फुल-लेंथ गेंद पर राहुल चोपड़ा पूरी तरह से पकड़ नहीं पाए, गेंद लॉन्ग-ऑन की तरफ गई और कलीम ने अच्छा कैच लपका। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

19:14 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: मुहम्मद वसीम रन आउट

हसनैन शाह आखिरी ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर मुहम्मद वसीम ने छक्का लगाया। हसनैन शाह की गेंद पर मुहम्मद वसीम आउट हुए। मुहम्मद वसीम रन आउट हुए। एक रन पूरा हुआ। वसीम दूसरे रन की तलाश में गए, जो था नहीं। उन्हें स्ट्राइक चाहिए थी और उन्होंने इसकी कीमत चुकाई। पैड्स पर लगी फुलटॉस गेंद को सीधे डीप स्क्वायर लेग पर मारा और बिष्ट ने उसे आसानी से कैच कर लिया। विकेटकीपर की तरफ डायरेक्ट थ्रो फेंका। विनायक शुक्ला थ्रो का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने पलक झपकते ही बेल्स गिरा दीं। वसीम क्रीज से काफी दूर थे। मुहम्मद वसीम 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 गेंद में 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

19:06 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: हर्षित कौशिक ने एक ओवर में ठोके 18 रन

शाह फैसल 19वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर हर्षित कौशिक ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर दौड़कर दो रन पूरे किए। आखिरी गेंद पर चौका ठोक दिया। उनके 7 गेंद में 19 रन हो गए हैं। यूएई का स्कोर 19 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन है। मुहम्मद वसीम एक छोर संभाले हुए हैं। उनके 51 गेंद में 62 रन हैं। वह अब तक 6 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।

19:02 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: मुहम्मद जोहैब भी लौटे पवेलियन

जितेन रामानंदी की गेंद पर मुहम्मद जोहैब ने समय श्रीवास्तव को कैच किया!! यह रामानंदी का दूसरा विकेट है। जोहैब बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए। ऑफ स्टम्प के बाहर धीमी गेंद पर जोहैब ने बल्ला उठाया और गेंद सीधे ऊपर की ओर गई, समय श्रीवास्तव शॉर्ट थर्डमैन से पीछे हटे और गेंद को रोकने में कामयाब रहे। मुहम्मद जोहैब 2 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।

18:46 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: यूएई ने 15 ओवर में बनाए 116 रन

15 ओवर का खेल हो चुका है। यूएई का स्कोर 2 विकेट पर 116 रन है। मुहम्मद वसीम ने समय श्रीवास्तव की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मुहम्मद वसीम के 42 गेंद में 52 रन हैं। वह अब तक 5 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले 13वें ओवर में समय श्रीवास्तव ने ही आसिफ खान को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई थी। आसिफ खान 5 गेंद में 2 रन ही बना पाए। ओपनर अलीशान शराफू भी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे थे। उन्होंने एक छक्के और 7 चौके की मदद से 38 गेंद में 51 रन बनाए थे। उन्हें जितेन रामानंदी ने बोल्ड किया था।

18:00 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: यूएई का अर्धशतक पूरा

पावरप्ले यानी 6 ओवर का खेल हो चुका है। यूएई का स्कोर 6 ओवर में 50 रन है। अलीशान शराफू के 22 गेंद में 31 रन हैं। मुहम्मद वसीम के 14 गेंद में 16 रन हैं। अलीशान शराफू ने अब तक 6 चौके लगाए हैं। तीन चौके उन्होंने छठे ओवर (हसनैन शाह के ओवर में) लगाए। मुहम्मद वसीम अब तक 3 चौके लगा चुके हैं। मुहम्मद वसीम ने आमिर कलीम के पांचवें और अलीशान शराफू ने शाह फैसल के चौथे ओवर में 2-2 चौके लगाए थे।

17:55 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: यूएई ने 5 ओवर में बनाए 37 रन

पांच ओवर का खेल हो चुका है। यूएई का स्कोर 5 ओवर में 37 रन है। अलीशान शराफू के 16 गेंद में 18 रन हैं। मुहम्मद वसीम के 14 गेंद में 16 रन हैं। अलीशान शराफू और मुहम्मद वसीम दोनों अब तक 3-3 चौके लगा चुके हैं। मुहम्मद वसीम ने आमिर कलीम के पांचवें और अलीशान शराफू ने शाह फैसल के चौथे ओवर में 2-2 चौके लगाए।

17:40 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: अलीशान शराफू ने जड़ा चौका

शाह फैसल दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर अलीशान शराफू ने चौका लगाया। 120.8 किमी प्रति घंटे की गुड लेंथ गेंद को शराफू ने कोण बनाकर ऑफ साइड की ओर खेला। मुहम्मद वसीम ने ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद यूएई का स्कोर 8/0 (2)

17:34 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: अलीशान शराफू ने खोला खाता

यूएई की ओर से अलीशान शराफू और मुहम्मद वसीम क्रीज पर हैं। ओमान के लिए शकील अहमद पहला ओवर लेकर आए। अलीशान शराफू ने मैच की पहली गेंद खेली। उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पांचवीं और छठी गेंद डॉट रही। पहले ओवर के बाद यूएई का स्कोर 1/0 (1)

17:20 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: यूएई और ओमान दोनों की ही मैच जीतने पर नजर

भारत ने यूएई को 10 सितंबर को 9 विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने ओमान को 12 सितंबर को 93 रन से हराया था। आज जो भी टीम हारी वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान दोनों की ही कोशिश किसी भी सूरत में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में बने रहने की होगी।

17:16 (IST) 15 Sep 2025

Live Cricket Score: ये है संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग इलेवन

संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग इलेवन: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी।

17:15 (IST) 15 Sep 2025

Live Cricket Score: ये है ओमान की प्लेइंग इलेवन

ओमान की प्लेइंग इलेवन: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।

17:05 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: ओमान ने टॉस जीता

ओमान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। इसका मतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और ओमान की टीम पहले गेंदबाजी।

17:00 (IST) 15 Sep 2025

Live Cricket Score: दोनों टीमों की जीत की राह पर लौटने पर नजर

यूएई फिर शीर्ष क्रम में मुहम्मद वसीम के स्ट्रोकप्ले और अपने स्पिनरों से घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की उम्मीद करेगा, जबकि ओमान, कप्तान जतिंदर सिंह के अनुभव और शकील अहमद के गेंद पर नियंत्रण पर निर्भर करेगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मैचों में कुछ हद तक उम्मीद जगाई थी, लेकिन ग्रुप बी में पहले से ही जीत के लिए अहम माने जा रहे इस मैच में उन्हें निरंतरता की तलाश होगी।

16:57 (IST) 15 Sep 2025

UAE Vs OMAN Live Score: थोड़ी देर में टॉस

एशिया कप 2025 में यूएई और ओमान दोनों टीमें अपने शुरुआती मैच हार चुकी हैं। यूएई को भारत से हार मिली थी, जबकि ओमान को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। आज उनके लिए अंक तालिका में बढ़त बनाने का अच्छा मौका है। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से हम ज्यादा दूर नहीं हैं। टॉस के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।

16:52 (IST) 15 Sep 2025

ये है ओमान की पूरी टीम

ओमान की टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सूफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद इमरान, आर्यन बिष्ट, नदीम खान, सूफियान यूसुफ।

16:52 (IST) 15 Sep 2025

ये है यूएई की पूरी टीम

संयुक्त अरब अमीरात की टीम: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, सिमरनजीत सिंह, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद फारुक, आर्यांश शर्मा, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, मुहम्मद जवादुल्लाह, सगीर खान।

16:33 (IST) 15 Sep 2025

एशिया कप 2025: हैंडशेक विवाद पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से मिली हार के बाद लगाया मैच रेफरी पर आरोप

पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में भारत से मिली हार पचाना मुश्किल हो रहा है। हैंडशेक विवाद का बहाना बनाकर पीसीबी ने मैच रेफरी पर आरोप लगाए और उन्हें एशिया कप से बाहर करने की मांग की है। …और पढ़ें
16:25 (IST) 15 Sep 2025

UAE vs OMAN 7th T20I LIVE Streaming: यूएई बनाम ओमान टी20 का सीधा प्रसारण, कहां और कैसे देखें एशिया कप 2025 के 7वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Asia Cup 2025, UAE vs OMAN T20I Match Live Streaming on Sony LIV: यहां एशिया कप 2025 में संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं। यहां मैच का लाइव स्कोरकॉर्ड और लाइव कमेंट्री भी उपलब्ध है। …यहां पढ़ें
16:14 (IST) 15 Sep 2025

यहां देखें यूएई बनाम ओमान मैच से जुड़े अपडेट्स

हम इस ब्लाग में संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान मैच के अपडेट्स के अलावा क्रिकेट और खेल जगत की अन्य की भी जानकारी देंगे। संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान का लाइव स्कोर जानने के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रह सकते हैं।

16:11 (IST) 15 Sep 2025

नमस्कार

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। एशिया कप 2025 में आज डबल हेडर है यानी रविवार 15 सितंबर को दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच थोड़ी देर में अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के बीच खेला जाएगा। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से श्रीलंका और हॉन्गकॉन्ग की टीमें आमने-सामने होंगी।