बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को यहां तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) की वार्षिक आम बैठक के दौरान एक बार फिर राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के कारण बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर काम करने से रोके गए श्रीनिवासन को निर्विरोध चुना गया। वह 2002-03 से टीएनसीए के प्रभारी हैं।

उन्होंने तब एसी मुथैया को हराया था। काशी विश्वनाथन को लगातार 10वें साल सचिव चुना गया। सभी उम्मीदवार जिसमें चार शहर उपाध्यक्ष और दो जिला उपाध्यक्ष शामिल है, का चयन निर्विरोध किया गया।

पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

अध्यक्ष : एन श्रीनिवासन
उपाध्यक्ष :शहर: कलपथी एस अघोरम, के मुरली, पीएस रमन और जी श्रीनिवासन।
उपाध्यक्ष :जिला: जी भास्करन और वी रमेश।
सचिव : काशी विश्वनाथन
सह सचिव: आरआई पलानी
सहायक सचिव: एस मार्टिन राज
कोषाध्यक्ष : वीपी नरसिम्हन।