मोहाली में रोहित शर्मा का बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। श्रीलंका के सभी गेंदबाज रोहित की बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आ रहे थे। रोहित ने अपनी पारी में 153 गेंदों में 208 रन बनाए। जब रोहित मैदान पर शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी करने आए तो उस दौरान शिखर धवन के बल्ले से रन बरस रहे थे। धवन ने 67 गेंदों 68 रनों की पारी खेली। लेकिन धवन के आउट होते ही रोहित शर्मा ने जमकर शॉट लगाने शुरू कर दिए। रोहित ने 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। रोहित का वनडे करियर में यह 16वां शतक था। बतौर कप्तान यह उनकी पहली सेंचुरी थी। शतक लगाने के बाद मिसेज रोहित शर्मा यानी की रितिका सजदेह बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने ताली बजाकर रोहित की पारी का सम्मान किया तो वहीं रोहित ने सभी के सामने फ्लाइंग किस देकर अपना प्यार जताया। बता दें कि 13 दिसंबर को रोहित शर्मा की मैरिज एनीवर्ससरी है।
रोहित के लिए यह दिन और खास हो जाता है। 2015 में इसी दिन रितिका सजदेह से शादी की थी। दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। ऐसे में रितिका के लिए रोहित इससे अच्छा कोई और गिफ्ट नहीं दे सकते थे।
इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान थिसारा परेरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं श्रीलंका ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली। भारतीय टीम में चोटिल केदार जाधव के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।
A captain’s knock. @ImRo45 has looked in full flow and has marched on to a well-made century. ODI Century no. 16 #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/qWtwNpp7dr
— BCCI (@BCCI) December 13, 2017
