पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एडिलेड वनडे में एक शानदार स्टंपिंग कर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले पीटर हैंड्सकॉम्ब को धोनी ने तेजी के साथ स्टंपिंग करते हुए पवेलियन भेजने का काम किया। शॉन मार्श पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे, तभी जडेजा ने पीटर को धोनी के हाथों स्टंप आउट करा भारत को बड़ी सफलता दिलाई। बता दें कि भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के लिये मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया जिसे खलील अहमद की जगह शामिल किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को फिंच और कैरी ने धीमी शुरुआत दी। फिंच एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के शिकार हुए और महज 6 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कैरी भी शमी के ओवर में कैच आउट हो गए।

फिंच और केरी के आउट होने के बाद शॉन मार्श ने पहले उस्मान ख्वाजा और फिर पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से निकालने का काम किया। मार्श ने दोनों ही बल्लेबाजों के साथ 50 से अधिक रनों की साझेदारी की।

msdbehindthestumps_edit_0 from Pro Wrestling on Vimeo.

इसी बीच शॉन मार्श ने कुलदीप यादव के ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। मार्श ने 109 गेंदो में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। मार्श का भारत के खिलाफ यह दूसरा शतक रहा।