किक्रेट की दुनिया में आपने अंचभित कर देने वाले वाकये तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा कारनामा कुछ ही लोगों ने देखा होगा। यह वह कारनामा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये कारनामा एक बार साल 2013 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे मैच के दौरान हुआ था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 4 विकेट खोकर 157 रन पर खेल रहा था और उसे जीत के लिए 124 रन की दरकार थी। श्रीलंका की ओर से 37वां ओवर प्रगति पर था और अभी 82 गेंदें फेंकी जानी शेष थीं।
पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली 96 रन बनाकर शानदार बैटिंग कर रहे थे। इसके लिए अजहर ने 119 गेंदों का सामना किया था और उनका स्ट्राइक रेट 80.7 का था। ऐसा लग रहा था जैसे वह अपना शतक पूरा कर लेंगे मगर ये हो नहीं पाया। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा की यॉर्कर गेंद पर शॉट खेलने में वह चूक गए और गेंद सीधे स्टंप से जा लगी। इन सबमें दिलचस्प बात यह रही कि बॉल के गिल्लियों से टकराते ही लेग स्टंप टूट गया और उसके दो हिस्से हो गए। शतक की ओर बढ़ते बल्लेबाज का विकेट लेकर श्रीलंका के खिलाड़ी खुश तो थे मगर स्टंप के टूट जाने से हैरान भी। यहां तक कि गेंदबाज नुवान कुलशेखरा को भी इसकी उम्मीद नहीं रही थी कि उनकी इस गेंद से स्टंप ही टूट जाएगा।
यह कारनामा देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक भी दंग रह गए। श्रीलंका के सपोर्ट्स की खुशी का तो ठीकाना ही नहीं रहा। सारे श्रीलंकाई फैंस खुशी से उछल-उछलकर जोर-जोर से शोर मचाने लगे। इसके बाद लेग में खड़े अंपायर ने उस टूटे हुए स्टंप को उठाया और पवेलियन की ओर इशारा कर नया स्टंप मंगवाया। यह घटना वाकई क्रिकेट की दुनिया का हैरान करने वाले कारनामों में से एक थी।
