इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले पांड्या बंधुओं ने मुंबई में नया घर खरीदा है। हार्दिक और क्रुणाल ने अंधेरी के पॉश इलाके, वर्सोवा में बंगला लिया है। एशियन एज की रिपोर्ट में उनके पिता ने पुष्ट किया कि यह मुंबई में उनका पहला घर है। उन्होंने कहा, ”यह मुंबई में हमारा पहला घर है। हम बेहद खुश हैं क्योंकि ये हमारे बेटों ने खरीदा है। हाल ही में गृह-प्रवेश की रस्म पूरी की गई। ये दो बेडरूम का अपार्टमेंट हैं, जिसमें हमारे दोनों बेटे आराम से रह सकते हैं। हम बड़ौदा से यहां शिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं है मगर जब भी हम मुंबई में होंगे, हम फ्लैट में जितनी देर चाहें, उतनी देर रह सकते हैं।” दोनों भाइयों ने अपने शानदार खेल से मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइटराइडर्स पर शानदार जीत दिलाई थी।
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा घर, मगर अभी नहीं करेंगे शिफ्ट
दोनों भाइयों ने अपने शानदार खेल से मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइटराइडर्स पर शानदार जीत दिलाई थी।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा क्रिकेट समाचार (Cricket News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 12-04-2017 at 15:35 IST