भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा इन दिनों अपनी क्यूट और मासूम कारनामों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। एमएस धोनी या उनकी पत्नी साक्षी समय समय पर जीवा की तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते रहते हैं। जीवा को भी क्रिकेट फैंस उसी तरह का प्यार देते हैं, जो उनसे एमएस धोनी को मिलता है। हाल ही में एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीवा की एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में जीवा आईपीएल टीमों के नाम याद करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में जीवा आईपीएल की 6 फ्रेंचाइज टीमों का नाम ले रही हैं। वीडियो में जीवा को आईपीएल टीमों के बारे में शायद उनकी मां साक्षी बता रही हैं और उनकी बात को सुनकर जीवा वही दोहरा रही हैं।
वीडियो में जीवा जिन छह शहरों का नाम ले रही हैं उनमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद शामिल हैं। इन शहरों का नाम भी जीवा के मुंह से किसी संगीत की तरह मालूम पड़ रहा है। वह अपनी तोतली आवाज में पूरी कोशिश कर रही हैं कि ठीक से नाम ले सकें। इस वीडियो को एमएस धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। धोनी के फैंस ने इस वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया है, जिसके बाद यह वीडियो वॉयरल हो रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। एमएस धोनी के फेसबुक हैंडल पर इस वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘जीवा के पास स्टार्ट करने के लिए 6 टीमें हैं। आने वाले दिनों में वह आईपीएल की सभी टीमों के बारे में जा जाएंगी और अपने पिता की टीम का सपोर्ट करेंगी।’
बता दें कि धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूरी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और अपने परिवार को ज्यादा समय दे रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी जीवा के साथ घुटनों के बल चल रहे हैं। धोनी की बेटी जीवा धोनी स्कूल जाने के लिए एकदम तैयार हो गई हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। वो स्कूल में अपना पहला दिन अटेंड करने के लिए तैयार हैं। धोनी की लाडली ने नर्सरी क्लास में एडमिश्न लिया है। जीवा का जन्म 2015 में हुआ था और अब उनकी उम्र पढ़ाई करने वाली हो चुकी है।
