Cricket: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही क्रिकेट पिच से दूरियां बनाए रखे हों लेकिन खेल सुर्खियों में वह हमेशा छाए रहते हैं। पहले वह जम्मू-कश्मीर में अपनी तैनाती को लेकर खबरों में रहे और उसके बाद परिवार संग लगातार क्वालिटी टाइम बिताने के चलते लाइमलाइट में हैं। वर्ल्ड कप के बाद से खेल से दूर धोनी अपने परिवार और दोस्तों संग समय बिता रहे हैं। आए दिन ही उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। धोनी भले ही सोशल मीडिया से कोषों दूरियां बनाए रखें लेकिन पत्नी साक्षी हमेशा ही माही संग वीडियो डालकर क्रिकेट फैंस से कनेक्ट रहती हैं।

इन दिनों धोनी और साक्षी एक शादी समारोह में शिरकत करने को लेकर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। जी हां, हाल ही में धोनी पत्नी और बेटी जीवा संग एक शादी समारोह में पहुंचे। इस फंक्शन में हर किसी की नजरें इन दोनों पर थीं। इवेंट में यह कपल काफी अट्रैक्टिव दिखा और इनके साथ नजर आए जाने-माने शेफ संजीव कपूर।

साक्षी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें संजीव कपूर अपनी पत्नी संग दूल्हा-दुल्हन के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर देख धोनी के फैंस सवाल कर रहे हैं कि संजीव कपूर तो यहां है फिर खाना किसने बनाया? @gupta_ji_07 नाम के यूजर ने लिखा, लगता है खाना बनाकर फोटो खिंचवाने आए हैं….संजीव कपूर के लोग जहां मजे ले रहे हैं तो वहीं धोनी और साक्षी की जोड़ी को सभी जबरदस्त बता रहे हैं। यकीनन व्हाइट कुर्ता संग रॉयल ब्लू कोट के कॉम्बिनेश में धोनी डेशिंग और गोल्डन कलर के लहंगे में साक्षी भी बेहद गॉर्जियस लुक में दिखीं।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से धोनी अपने किसी खास की शादी में बिजी हैं। इस बात की जानकारी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं। तीन पहले भी शादी के वेडिंग फंक्शन का हिस्सा थीं। तब धोनी ब्लैक कलर के कुर्ते पर व्हाइट कोट और साक्षी गोल्डन साड़ी में पहुंची थी। धोनी इन दिनों खूब फन कर रहे हैं। पिछले दिनों उनकी बर्फीली जगह से फोटो वायरल हुई थीं और इसके बाद उनका वीडियो भी इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है जिसमें वह साक्षी पर चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि साक्षी अपने फैंस बढ़ाने के लिए मेरे वीडियो बनाकर अपलोड करती हैं। यह चोरी है।

बात अगर धोनी के वर्क फ्रंट की करें तो अब तक न तो उनकी वापसी और न ही उनके संन्यास को लेकर किसी तरह का ऑफीसियल बयान आया है। बता दें कि बीसीसीआई ने 2019-2020 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में भी माही को जगह नहीं दी है। तब धोनी के फैंस ने बीसीसीआई के खिलाफ काफी अनाप-शनाप बोला था। फिलहाल माही परिवार संग पूरे मौज मस्ती के पलों को जी रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है।