भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बेंगलुरू में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं और इस तरह उसके पास पहली पारी के आधार पर 48 रनों की बढ़त हो गयी है। दिन की समाप्ति पर मैथ्यू वेड 25 और मिचेल स्टार्क 14 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अब तक रवींद्र जडेजा ने तीन, आर अश्विन, उमेश यादव और इशांत शर्मा ने एक एक विकेट लिया है। बेंगलुरू की पिच पर रन नहीं बन रहे हैं और दूसरे दिन आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने विकेट पर​ टिकने का जज्बा दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। मैट रेनशॉ ने 60 और शॉन मॉर्श ने 66 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन आॅस्ट्रेलिया की टीम भारत के उपर ज्यादा से ज्यादा बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। स्पिन खेलने में महारथी माने जाने वाले बल्लेबाजों ने जिस पिच पर नाथन लॉयन के सामने घुटने टेक दिए थे, उसी पिच पर आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन को पूरे दिन विकेट के लिए तरसा दिया। दूसरे दिन पहले सत्र में आर अश्विन ने डेविड वॉर्नर (33) को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता जरूर दिलायी, लेकिन उसके बाद वो पूरे दिन कोई विकेट नहीं हासिल कर सके।  रवींद्र जडेजा ने आॅस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलायी। स्टीव स्मिथ 8 रन बनाकर रिद्धिमान साहा द्वारा लपके गए। जडेजा ने ही भारत को मैट रेनशॉ के रूप में भारत को तीसरी सफलता दिलायी। रेनशॉ को रिद्धिमान साहा ने स्टंप किया। रवींद्र जडेजा ने पीटर हैंड्स्कॉम्ब के रूप में अपना तीसरा विकेट हासिल किया और भारत को चौथी सफलता दिलायी। हालांकि, पीटर हैंड्सकॉम्ब के आउट होने में रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी से ज्यादा योगदान आर अश्विन के क्षेत्ररक्षण का रहा। अश्विन ने मिडविकेट पर डाइव लगाकर हैंड्सकॉम्ब का खूबसूरत कैच पकड़ा। इशांत शर्मा ने मिचेल मॉर्श को एलबीडब्लू आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलायी। उमेश यादव ने शॉन मॉर्श को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर भारत को छठी सफलता दिलाई। शॉन मॉर्श ने आउट होने से पहले 197 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें… यहां पढ़ें Live Cricket Score Updates of India vs Australia 2nd Test
Live Updates
16:39 (IST) 5 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/838344244016246784
16:33 (IST) 5 Mar 2017
बेंगलुरू टेस्ट; डे-2 स्टंप: स्पिनिंग ट्रैक पर कंगारू बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन, भारत पर बनायी 48 रन की बढ़त, 4 विकेट शेष
16:13 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया के पास 31 रनों की बढ़त हो गई है।
16:12 (IST) 5 Mar 2017
उमेश यादव ने शॉन मॉर्श को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर भारत को छठी सफलता दिलायी। मॉर्श ने आउट होने से पहले 66 रन बनाए।
15:58 (IST) 5 Mar 2017
शॉन मॉर्श और मैथ्यू वेड ने छठे विकेट के लिए अब तक 47 रनों की साझेदारी कर दिया है।
15:56 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 204-5, शॉन मॉर्श 60 और मैथ्यू वेड 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:53 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर भारत पर 15 रन की बढ़त हासिल कर लिया है।
15:42 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन। भारत पर पहली पारी के आधार पर 11 रन की बढ़त।
15:41 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलियाई पारी के दौ सौ रन पूरे, आर अश्विन ने मैथ्यू वेड के खिलाफ कैच आउट की अपील की जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लिया जो आॅस्ट्रेलिया के पक्ष में गया और अंपायर का फैसला सही साबित हुआ।
15:22 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया ने भारत के स्कोर की बराबरी कर ली है।
15:19 (IST) 5 Mar 2017
शॉन मॉर्श के साथ मैथ्यू वेड 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:18 (IST) 5 Mar 2017
शॉन मॉर्श ने अर्धशतक जड़ आॅस्ट्रेलिया को 186 रनों तक पहुंचा दिया है और उसके पांच विकेट आउट होने बाकी हैं।
15:17 (IST) 5 Mar 2017
शॉन मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 162 बॉलों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
14:57 (IST) 5 Mar 2017
अंपायर ने उमेश यादव की गेंद पर शॉन मार्श को पगबाधा आउट दिया है। डीआरएस में मैदानी अंपायर का फैसला पलटा। रीव्‍यू में दिखा कि गेंद स्‍टंप्‍स की लाइन के बाहर पिच होकर गई थी। मार्श नॉटआउट करार दिए गए।
14:55 (IST) 5 Mar 2017
उमेश यादव ने भारत को दिलाई छठी कामयाबी। लेकिन शॉन मार्श ने डीआरएस लिया।
14:53 (IST) 5 Mar 2017
84 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 5 विकेट पर 175 रन। विराट कोहली ने उमेश यादव को बॉलिंग पर लगाया। यादव ने रवींद्र जडेजा को रिप्‍लेस किया।
14:52 (IST) 5 Mar 2017
ईशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी जारी। लगातार बना रहे हैं विकेट लेने के मौके। पर किस्‍मत ऑस्‍ट्रेलिया के साथ।
14:23 (IST) 5 Mar 2017
टी ब्रेक के समय आॅस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। शॉन मॉर्श 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14:15 (IST) 5 Mar 2017
इशांत शर्मा ने मिचेल मॉर्श को पवेलियन भेजा, आधी आॅस्ट्रेलियन टीम आउट
14:08 (IST) 5 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/838306185719709696
14:07 (IST) 5 Mar 2017
पीटर हैंड्सकॉम्ब के आउट होने के बाद मिचेल मॉर्श बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनके भाई शॉन मॉर्श 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14:04 (IST) 5 Mar 2017
रवींद्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलायी, स्कोर 160-4
14:01 (IST) 5 Mar 2017
भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने दो और आर अश्विन ने एक विकेट लिया है।
14:00 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया पहली पारी में भारत के स्कोर से 29 रन पीछे है। शॉन मॉर्श 35 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
13:51 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। शॉन मॉर्श 30 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13:41 (IST) 5 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/838298259080810496
13:33 (IST) 5 Mar 2017
रवींद्र जडेजा ने भारत को दिलायी तीसरी सफलता, मैट रेनशॉ को रिद्धिमान साहा के हाथों स्टंप आउट कराया
13:09 (IST) 5 Mar 2017
मैट रेनशॉ ने जुझारू अर्धशतक लगाया है। यह भारत के दौरे पर उनका दूसरा अर्धशतक है।
13:07 (IST) 5 Mar 2017
मैट रेनशॉ 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। शॉन मॉर्श 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं मिल रहा है।
12:38 (IST) 5 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 90/2, मैट रेनशॉ 42 और शॉन मॉर्श 3 रन बनाकर क्रीज पर मोजूद हैं।