मुरली विजय और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। केएल राहलु ने इस सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया और 67 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड को कैच देकर वापस पवेलियन लौटे। उसके बाद चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने संभलकर बल्लेबाजी की तथा कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।
लोकेश राहुल (67) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के 451 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत की है। भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। सटम्प्स तक मुरली विजय (42) और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। मेजबान टीम मेहमानों से अभी भी 331 रन पीछे है।
आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के सामने राहुल और विजय की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 102 गेंदों में नौ चौके लगाने वाले राहुल को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। इसके बाद पुजारा और विजय की जोड़ी ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 178) और ग्लैन मैक्सवेल (104) की शतकीय पारी की दम पर अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 451 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। उमेश यादव को तीन विकेट मिले जबकि रवीचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला।
रवींद्र जडेजा ने जोश हेज़लवुड को रन आउट कर आॅस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने नाथन लॉयन को करुण नायर के हाथों कैच करा कर आॅस्ट्रेलिया के नौवें विकेट का पतन किया। उमेश यादव ने स्टीव ओकीफी को 25 रन के निजी स्कोर पर मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराया और आॅस्ट्रेलिया के आठवें विकेट का पतन किया।
रवींद्र जडेजा ने मैथ्यू वेड को 37 रन के निजी योग पर आउट किया और आॅस्ट्रेलिया के छठे विकेट का पतन किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंस को जडेजा ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया और कंगारुओं के सातवें विकेट का अंत किया। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल को 104 रन के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। विराट कोहली फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगने की वजह से दूसरे दिन फील्ड पर नहीं आए। भारतीय टीम पहले दिन में केवल पहले सत्र में ही अच्छा खेल दिखा सकी। इस दौरान भी पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। पहला दिन स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल के नाम रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को 140 रन पर आउट कर दिया था, लेकिन गेंदबाज इस शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।
यहां पढ़ें Live Cricket Score Updates of India vs Australia 3rd Test Day 2
#TeamIndia finish Day 2 on 120/1 (Vijay 42*, Pujara 10*), trail Australia (451) by 331 runs #INDvAUS pic.twitter.com/PT5z3wUBTr
— BCCI (@BCCI) March 17, 2017
4:31 PM: आज के दिन में एक ओवर का खेल और बचा है, नाथन लॉयन की गेंद पर मुरली विजय के खिलाफ कैच आउट की अपील नाकाम रही है।
4:29 PM: मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर है। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। विजय 37 और पुजारा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:03 PM: पैट कमिंस ने भारत को पहला झटका दिया है। उन्होंने केएल राहुल को 67 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कराया। राहुल का स्थान लेने के लिए चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए हैं। भारत का स्कोर 93/1
3:29 PM: आज के खेल में 16 ओवर और बचे हैं। केएल राहुल और मुरली विजय पूरी सजगता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
50! A quality half-century from @klrahul11. His fourth in this series so far. #INDvAUS pic.twitter.com/mhWOOf64Bz
— BCCI (@BCCI) March 17, 2017
3.20 PM: भारतीय टीम ने पहली पारी में 23 ओवर के बाद 73 रन बना लिए हैं। राहुल 71 गेंदों में 52 रन और विजय 67 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 378 रन पीछे है और उसके पास पूरे 10 विकेट शेष हैं।
3.15 PM: सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने टेस्ट कॅरियर का 5वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लायन की गेंद पर चौका जड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
3.10 PM: 20.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 62 रन है। राहुल 63 गेंद में 42 रन तो विजय 59 गेंद में 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
3.00 PM: भारत ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 18.4 ओवरों में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन बना लिए हैं।
2.50 PM: भारत में पहली पारी में 400 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने के बावजूद सिर्फ चार बार ऑस्ट्रेलिया मैच जीत सका है। चार मौकों पर उसे हार का सामना करना बड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे और एक टाई हो गया था।
2.45 PM: भारत ने पहली पारी में सधी हुई शुरुआत की है। 14 ओवर में टीम इंडिया ने 36 रन बना लिए हैं।
2.35 PM: भारत में पहली पारी में 400 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने के बावजूद सिर्फ चार बार ऑस्ट्रेलिया मैच जीत सका है। चार मौकों पर उसे हार का सामना करना बड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे और एक टाई हो गया था।
2:12 PM: भारत ने टी ब्रेक के समय अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 20 रन बनाए हैं। मुरली विजय और केएल राहुल की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
2:07 PM: स्टीव स्मिथ ने भारतीय पारी के 7वें ओवर में ही स्टीव ओकीफी को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया है। भारत ने 10 रन बनाए हैं।
2:06 PM: तीसरे क्रम पर वेस्टइंडीज के ही एल्विन कालीचरन हैं, जिन्होंने 1978 में मुम्बई में ही 187 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने 2005 में बेंगलुरू में 184 रनों की पारी खेली थी।
2:06 PM: भारत में आठ सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले कप्तानों में लॉयड और कुक सबसे आगे हैं। कुक ने 2012 में ही अहमदाबाद में 176 रनों की पारी खेली थी जबकि लॉयड ने 1974 में बेंगलुरू में 163 और 1983 में कोलकाता में 161 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
2:05 PM: भारत में उसी के खिलाफ पांच सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले कप्तानों में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड पहले स्थान पर हैं। लॉयड ने 1975 में मुम्बई में 242 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक का नाम आता है, जिन्होंने 2012 में कोलकाता में 190 रन बनाए थे।
2:03 PM: स्टीवन स्मिथ भारत में पांचवीं सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। स्मिथ यहां के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 178 रनों पर नाबाद लौटे। स्मिथ ने अपनी 361 गेंदों की पारी में 17 चौके लगाए।
2:00 PM: केएल राहुल ने भारतीय पारी का पहला चौका जड़ा है। पैट कमिंस की गेंद पर उन्होंने आॅन साइड में ग्लांस के जरिए चौका हासिल किया।
1:56 PM: पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड की तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने भारतीय ओपनर्स काफी संभलकर खेल रहे हैं। मुरली विजय और केएल राहुल ने 4 ओवर में 4 रन जोड़े हैं। कमिंस 145से उपर की रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।
1:47 PM: आॅस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज पैट कमिंस काफी लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें चोटिल गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क की जगह खेलने का मौका मिला।
1:37 PM: भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। मुरली विजय और केएल राहुल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। जोश हेज़लवुड ने आॅस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की है।
He's ecstatic! @imjadeja with another five-wicket haul @Paytm Test Cricket #INDvAUS pic.twitter.com/2U12d5gCnu
— BCCI (@BCCI) March 17, 2017
1:25 PM: रांची टेस्ट:आॅस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 451 रन, रवींद्र जडेजा ने झटके पांच विकेट, स्टीव स्मिथ नहीं पूरा कर सके अपना दोहरा शतक। जडेजा ने जोश हेज़लवुड को रन आउट कर आॅस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। स्मिथ 177 रन बनाकर नाबाद रहे।
1:22 PM: आॅस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ की कोशिश स्ट्राइक अपने पास रख कर दोहरा शतक पूरा करने की है।
1:18 PM: आॅस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 450 का आंकड़ा छू लिया है। स्टीव स्मिथ 177 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जोश हेज़लवुड आखिरी बल्लेबाज के रूप में क्रीत पर आए हैं।
1:17 PM: रवींद्र जडेजा ने नाथन लॉयन को करुण नायर के हाथों कैच आउट करा कर भारत को नौवीं सफलता दिलायी। उन्होंने इस मैच में अब तक पांच विकेट झटके हैं।
1:09 PM: उमेश यादव ने स्टीव ओकीफी को मुरली विजय के हाथों कैच आउट करा कर भारत को आठवीं सफलता दिलायी। ओकीफी ने 25 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 174 रन बनाकर खेल रहे हैं। आॅस्ट्रेलिया ने 446 रन बना लिए हैं।
12:32 PM: आॅस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ 164 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। स्टीव ओकीफी उनका साथ दे रहे हैं। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा के साथ आर अश्विन गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं।
12.12 PM: ब्रेक के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 403 रन हो चुका है।
12:07 PM: भारतीय कप्तान विराट कोहली के रांची टेस्ट मैच में खेलने पर संशय बरकरार है। उनके कंधे में चोट आई है और सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर्स ने उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।
11:45 AM: दूसरे दिन लंच ब्रेक के समय आॅस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 401 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 153 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर स्टीव ओकीफी 1 रन पर खेल रहे हैं। भारत की तरफ से अब तक रवींद्र जडेजा को चार, उमेश यादव को दो और आर अश्विन को एक सफलता मिली है।
11:33 AM: भारत को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। जडेजा ने ओवर मिलते ही ओपनर डेविड वॉर्नर (19) को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इसके बाद उमेश यादव ने मैट रेनशॉ (44) को स्लिप पर खड़े विराट कोहली के हाथों कैच करा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अश्विन ने शॉन मार्श को 02 रन के स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया। भारत को चौथी सफलता भी उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने हैंडस्कॉम्ब (19 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पहले दिन केवल चार विकेट ही गिर सके।
11:30 AM: रवींद्र जडेजा ने पैट कमिंस को 0 रन पर आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलायी। जडेजा अब तक चार विकेट झटक चुके हैं।
11:28 AM: रवींद्र जडेजा ने आॅस्ट्रेलिया मैथ्यू वेड को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। वेड ने आउट होने से पहले 37 रन बनाए। उन्हें रिद्धिमान साहा ने विकेट के पीछे कैच किया। स्टीव ओकीफी नए बल्लेबाज आए हैं। स्टीव स्मिथ 150 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:11 AM: आर अश्विन स्टीव गेंदबाजी आक्रमण पर हैं। मैथ्यू वेड तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए हैं। भारतीय स्पिनर्स रांची की पिच पर उतने प्रभावी नज़र नहीं आ रहे हैं।
11:02 AM: स्टीव स्मिथ 150 रन के करीब पहुंच गए हैं। उनके साथ मैथ्यू वेड खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 372/5 है। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
10:48 AM: आॅस्ट्रेलियाई पारी के 350 रन पूरे हो गए हैं। स्टीव स्मिथ के साथ मैथ्यू वेड अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा गेंदबाजी कर रहे हैं।
10:41 AM: स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड आॅस्ट्रेलिया की आखिरी बल्लेबाजी जोड़ी है। इसके बाद टेलेंडर्स बैटिंग के लिए आएंगे। पैट कमिंस, नाथन लॉयन, स्टीव ओकीफी और जोश हेज़लवुड बल्लेबाजी के लिए आने बाकी हैं।
10:38 AM: स्टीव स्मिथ भारत में टेस्ट मैचों में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले आॅस्ट्रेलियाई कप्तान हो गए हैं। उनसे पहले माइकल क्लार्क 130 रन के साथ भारत में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाले कंगारू कप्तान थे।
Smith's score is now the highest by an Australia captain in India, going past Clarke's 130 in Chennai in 2012-13. #IndvAus
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) March 17, 2017
10:28 AM: ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद मैथ्यू वेड कप्तान स्टीव स्मिथ का साथ निभाने के लिए क्रीज पर आए हैं। रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने मैच में अब तक दो दो सफलताएं हासिल की हैं। आर अश्विन को एक विकेट मिला है।
10:22 AM: रवींद्र जडेजा ने भारत को दिलायी पांचवीं सफलता, ग्लेन मैक्सवेल 104 रन बनाकर आउट
10:19 AM: ग्लेन मैक्सवेल ने 180 मेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। स्टीव स्मिथ 126 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को पांचवें विकेट की तलाश है। दोनों के बीच अब तक 191 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
9:58 AM: दूसरे दिन पांच ओवर के खेल में आॅस्ट्रेलिया ने 23 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ 123 और ग्लेन मैक्सवेल 98 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9.40 AM: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस वक्त 308 रन हो गया बै। मैक्सवेल 86 और स्मिथ 122 रन पर खेल रहे हैं।
9.30 AM: दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। मैच शुरू हो गया है।
9.15AM: मैच कुछ देर में शुरू होने वाला है। स्टीव स्मिथ 117 और ग्लेन मैक्सवेल 82 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं।
