भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए। दूसरे दिन स्टंप के समय मुरली विजय 70 रन और चेतेश्वर पुजारा 47 रन पर नाबाद रहे। लोकेश राहुल के आउट होने के बाद ओपनर मुरली विजय ने धैर्यपूर्वक अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट मैचों में 15वां अर्धशतक है। भारत का पहला विकेट लोकेश राहुल (24) के रूप में गिरा। उन्हें मोइन अली ने बोल्ड किया। इससे पहले, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए। भारत की ओर से अश्विन ने 6 और रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए। एंडरसन 0 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी विकेट जडेजा ने बटलर (76) को बोल्ड करके लिया। मैच के दूसरे दिन भी भारत के स्पिनर ही चले। पहली पारी में अश्विन ने 6 और जडेजा ने 4 विकेट आपस में बांट लिए। मैच के दूसरे दिन की शुरुआत में बेन स्टोक्स 31 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। उन्हें कोहली ने कैच आउट किया। फील्ड अंपायर ने स्टोक्स को नॉट आउट करार दिया था, पर भारत ने डीआरएस लिया और स्टोक्स को कैच आउट करार दिया गया। इसी के साथ अश्विन ने मैच में अपना पांचवां शिकार भी पूरा किया। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने क्रिस वोक्स (11) को पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट करवाया। जडेजा ने ही आदिल रशीद (04) को बोल्ड कर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। जैक बॉल (31) को पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट करा अश्विन ने पारी में अपना छठा विकेट लिया। आखिरी विकेट जडेजा ने पारी में लेकर अपने विकेटों की संख्या 4 पहुंचाई। इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर ने मैच के दूसरे दिन धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने एक ओर से गिरते विकेटों के बावजूद धैर्य नहीं खोया और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में छठा अर्धशतक है। वह 76 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए थे। भारत के लिए पहले दिन तेज गेंदबाज कोई विकेट निकालने में नाकाम रहे। पहले दिन अश्विन ने चार और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया। इंग्लैंड की ओर से कप्तान कुक (46), जो रूट (21), मोइन अली (50), कीटन जेनिंग्स (112) ने अच्छी बल्लेबाजी की। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया वानखेड़े में बुलंद हौसले के साथ उतरी, लेकिन इंग्लैंड ने मुंबई में हमेशा की तरह दम दिखाया और जमकर बल्लेबाजी करते हुए चौथे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 400 रन बना दिए। इंग्लैंड ने लगातार तीसरी सीरीज में यहां इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है। इससे पहले उसने साल 2006 में 400, तो 2012 में 413 रन बनाए थे और खास बात यह कि दोनों में जीत हासिल की थी। इंग्लैंड का विकेट पतन : 1/99 (एलिस्टर कुक), 2/136 (जो रूट), 3/230 (मोईन अली), 4/230 (कीटन जेनिंग्स), 5/249 (जॉनी बेयरस्टॉ), 6/297 (बेन स्टोक्स), 7/320 (क्रिस वॉक्स), 8/334 (आदिल राशिद), 9-388 (जेक बॉल), 10/400 (जॉस बटलर) वीडियो: न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर ने मैच के दौरान दी हिंदी में गाली, देख विराट कोहली की भी छूटी हंसी! [jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
Live Updates
10:54 (IST) 9 Dec 2016
इंग्लैंड का स्कोर 342/8, जोस बटलर 49 और जेक बॉल एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:43 (IST) 9 Dec 2016
रवींद्र जडेजा ने आदिल राशिद को बोल्ड कर इंग्लैंड को दिया आठवां झटका, स्कोर 335-8 https://twitter.com/BCCI/status/807089773374488576
10:30 (IST) 9 Dec 2016
इंग्लैंड का स्कोर 332/7, जोस बटलर 40 और आदिल राशिद 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
10:26 (IST) 9 Dec 2016
क्रिस वोक्स को आउट कर रवींद्र जडेजा ने मैच में अपना दूसरा विकेट लिया है। https://twitter.com/BCCI/status/807086008974057473
10:25 (IST) 9 Dec 2016
इंग्लैंड ने पिछले 10 ओवर 18 रन बनाए हैं और उसका एक विकेट गिरा है।
10:22 (IST) 9 Dec 2016
आदिल राशिद इंग्लैंड के आठवें बल्लेबाज के रूप में मैदान पर हैं। दूसरे छोर पर जोस बटलर उनके साथ 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:21 (IST) 9 Dec 2016
क्रिस वोक्स को विकेट के पीछे पार्थिव पटेल ने कैच किया।
10:21 (IST) 9 Dec 2016
रवींद्र जडेजा ने 320 के स्कोर पर इंग्लैंड को दिया 7वां झटका, क्रिस वोक्स 11 रन बनाकर आउट https://twitter.com/BCCI/status/807084768810663937
10:14 (IST) 9 Dec 2016
रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड की पहली पारी में अब तक 5 विकेट झटके हैं। रवींद्र जडेजा ने भी एक खिलाड़ी को पैवेलियन भेजा है।
10:12 (IST) 9 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807062228595658752
10:12 (IST) 9 Dec 2016
इंग्लैंड का स्कोर 316/6, जोस बटलर 30 और क्रिस वोक्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:05 (IST) 9 Dec 2016
जॉस बटलर 28 और क्रिस वोक्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:04 (IST) 9 Dec 2016
इंग्लैंड 103 ओवर में 310 पर 6 विकेट
10:03 (IST) 9 Dec 2016
इंग्लैंड इस वक्त संभल-संभलकर खेल रहा है। टीम ने 310 रन बना लिए हैं।
09:45 (IST) 9 Dec 2016
इंग्लैंड का छठा विकेट गिर गया है। बेन स्टोक्स 31 रन पर आउट हुए। उन्होंने 91 गेंदों का सामना किया।
09:39 (IST) 9 Dec 2016
मैच शुरू हो गया है। इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 296 रन है।
09:29 (IST) 9 Dec 2016
विराट पूरी टीम को एकत्रित करके बात कर रहे हैं।
09:29 (IST) 9 Dec 2016
दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं। मैच कुछ देर में शुरू होने की वाला है।
09:02 (IST) 9 Dec 2016
मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।
08:48 (IST) 9 Dec 2016
कीटोन जेनिंग्स ने सबसे ज्यादा 112 रन बनाए थे। उन्हें अश्विन ने बोल्ड किया था।
08:39 (IST) 9 Dec 2016
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे।