आईपीएल-10 के 49वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने 7 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन बनाए। सुनील नारायण (18) इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। पारी के दसवें ओवर में गौतम गंभीर (8) और रॉबिन उथप्पा (0) आउट हो गए। इसके बाद क्रिस लिन ने 52 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर टीम को काफी हद तक संभालने की कोशिश की। वहीं पंजाब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा और राहुल तेवतिया ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा हेनरी 1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
कोलकाता को मनन वोहरा (25) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद मार्टिन गप्टिल (12) और शॉन मार्श (11) भी जल्द चलते बने। हालांकि इसके बाद कप्तान मैक्सवेल और साहा के बीच शानदार71 रन की साझेदारी हुई। वहीं बात अगर गेंदबाजी की करें तो कुलदीप यादव और क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट झटके। वहीं सुनील नारायण और उमेश यादव 1-1 सफलता पाने में कामयाब रहे।
यहां पढ़ें IPL Kings XI Punjab vs Kolkata Knight Riders Match Cricket Score, T20 :
[matchcode-to-post id=”kpkr05092017183426″]
11:25PM : संदीप शर्मा आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी बॉल पर दो रन के लिए दौड़। चौथी बॉल पर सिंगल। लास्ट दो बॉल पर कोई रन नहीं। किंग्स इलेवन पंजाब ने केकेआर को 14 रन से दी मात।
11:20PM : 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर मोहित शर्मा ने यूसुफ पठान को चलता किया। केकेआर को छठा झटका। क्रिस वोक्स मैदान पर। चौथी बॉल पर वोक्स ने छ्क्का लगाया। पांचवीं बॉल पर सिंगल।
11:18PM : हेनरी की पहली ही गेंद पर मनीष पांडे आउट। तीसरी बॉल पर क्रिस लिन डबल लेने के चक्कर में रन आउट। केकेआर को पांचवां झटका। यूसुफ पठान मैदान पर आए। लास्ट बॉल पर कोलिन ने चौका लगाया।
11:12PM : मोहित शर्मा के दूसरे ओवर के अंत में क्रिस लिन ने शानदार चौका लगाया। कोलकाता को जीत के लिए 18 गेंदों पर 37 रन की जरूरत।
11:05PM : संदीप शर्मा पारी का 16वां ओवर डालते हुए। इस ओवर की सभी बॉल पर सिंगल। केकेआर 124/3
10:58PM : तेवतिया ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर चौका दिया। इस ओवर से 9 रन बने। अगले ओवर में क्रिस लिन ने अक्षर पटेल की दूसरी बॉल पर छक्का जड़ा। इस ओवर से 12 रन बने।
10:50PM : स्वप्निल ने पारी के 13वें ओवर में दो डबल और एक छक्का लगाया। इस ओवर से 11 रन बने।
10:41PM : राहुल तेवतिया के दूसरे ओवर में कोलकाता को दो झटके लगे। केकेआर बैकफुट पर।
10:31PM : तेवतिया अपना पहला ओवर डालते हुए। दूरी बॉल पर सिंगल। तीसरी डॉट और अगली तीन बॉल पर एक रन के लिए दौड़।
10:25PM : अक्षर पटेल सतवां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर से महज 3 रन।
10:22PM : हेनरी पारी का छठा ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर क्रिस लिन ने चौका लगाया अगली गेंद पर सानदार छक्का। इस ओवर से 12 रन बने।
10:05PM : हेनरी दूसरा ओवर डालते हुए। इस ओवर में दो चौकों के साथ 11 रन बने। तीसरा ओवर संदीप शर्मा ने डाला और इसपर एक चौके के साथ 6 रन।
9:57PM : केकेआर की ओर से सुनील नारायण और क्रिस लिन मैदान पर। संदीप सिंह की पहली दो बॉल पर नारायण ने चौके लगाए। इस ओवर से 14 रन।
9:37PM : अंकित राजपूत की पहली चार बॉल पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर तेवतिया ने चौका लगाया। इस ओवर में 9 रन बने।
9:27PM : क्रिस वोक्स पारी का 19वां ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर स्वप्निल सिंह आउट। चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका।
9:15PM : कुलदीप यादव पारी का 16वांं ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर मैक्सवेल ने छक्का लगाया अगली बॉल पर कैच आउट।
9:10PM : कुलदीप यादव अपना पहला ओवर डालते हुए। इस ओवर से 8 रन और अगला ओवर नारायण ने डाला, जिसपर एक चौका लगा।
8:59PM : अंकित राजपूत के 13वें ओवर में दो चौकों के साथ 11 रन बने। पंजाब को तेजी दिखाने की जरूरत।
8:53PM : ग्रैंडहोम पारी का 12वां ओवर डालते हुए। चौथी और पांचवीं बॉल पर मैक्सवेल ने छक्का लगाया। इस ओवर से 19 रन बने।
8:40PM : क्रिस वोक्स पारी का सातवां ओवर डालते हुए। पहली तीन बॉल पर सिंगल। इस ओवर से महज 4 रन बने। अगले ओवर में शॉन मार्श आउट।
8:30PM : सुनील नारायण छठा ओवर डालते हुए। पांचवीं गेंद पर मार्टिन गप्टिल 12 रन बनाकर आउट। पंजाब को दूसरा झटका।
8:25PM : पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर मनन वोहरा ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर फिर से चौका और पांचवीं गेंद पर मनन वोहरा विकेटकीपर के हाथों कैच आउट।
8:05PM : पंजाब की ओर से मनन वोहरा और मार्टिन गप्टिल ओपनिंग करते हुए। उमेश यादव पहले ओवर के साथ। चौथी बॉल पर गप्टिल ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर में 8 रन बने।
7:40PM : कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरीन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, कुलदीप यादव, अंकित राजपूत।
किंग्स इलेवन पंजाब: मनन वोहरा, मार्टिन गप्टिल, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, ऋद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, हैनरी, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, स्वप्निल सिंह।
7:30PM : टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

