भारत ने मुंबई टेस्ट मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। चौथे दिन स्टंप के समय इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 182 रन पर 6 विकेट गवां दिए हैं। इंग्लैंड पहली पारी के भारत के स्कोर से अभी भी 49 रन पीछे है। जॉनी बेयरस्टो 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले भारत की पहली पारी 631 रन पर सिमटी गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 231 रन की बढ़त मिली। भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर वोक्स को कैच दे बैठे और भारत की पहली पारी सिमट गई। विराट कोहली 235 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीस वोक्स की गेंद पर एंडरसन ने कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले शतक जमाने के बाद जयंत यादव का ध्यान भटका और 104 रन पर रशीद की गेंद पर वो स्टंप आउट हो गए और भारत को लगा 8वां झटका। इंग्लैंड की दूसरी पारी में भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जेनिंग्स (0) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद जडेजा ने कुक (18) को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया। मोइन अली को रवींद्र जडेजा ने खाता खोलने का मैका नहीं दिया। मुरली विजय ने बेहतरीन कैच पकड़कर अली को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद रूट (77) को जयंत यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चौथी सफलता दिला दी। अश्विन की गेंद पर स्टोक्स 18 रन बनाकर इंग्लैंड के पांचवें विकेट के रूप में आउट हो गए। गेंद स्टोक्स के बैट पर लगकर उनके जूते पर गिरी और उछल कर विराट कोहली के पास चली गई, कोहली ने कैच पकड़कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दे दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 400 रन पर आउट हो गई थी। इंग्लैंड की ओर से कीटन जेनिंग्स ने 112, जो बटलर ने 76, मोइन अली ने 50 और एलेस्टर कुक ने 46 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से पहली पारी में केवल स्पिनरों को ही सफलता मिली। रविचंद्रन अश्विन ने 6 और रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे। वीडियो: गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों पर विराट कोहली ने कहा- “मुझे सिर्फ हंसी आई”
लाइव अपडेट देखिए –
Live Updates
12:39 (IST) 11 Dec 2016
39-1 (Lokesh Rahul, 13.6), 146-2 (Cheteshwar Pujara, 52.2), 262-3 (Murali Vijay, 87.4), 279-4 (Karun Nair, 94.1), 305-5 (Parthiv Patel, 102.4), 307-6 (Ravichandran Ashwin, 104.1), 364-7 (Ravindra Jadeja, 117.5), 605-8 (Jayant Yadav, 176.3)
12:38 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807843469402193920
12:38 (IST) 11 Dec 2016
भारत की कुल बढ़त 211 रनों की हो गई है। विराट कोहली 231 रन बनाकर खेल रहे हैं, उनके साथ भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
12:34 (IST) 11 Dec 2016
भारत का आठवां विकेट गिरा, जयंत यादव 104 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर आउट, स्कोर 605-8
12:26 (IST) 11 Dec 2016
जयंत यादव ने भी अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने मैच में इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया।
12:21 (IST) 11 Dec 2016
जयंत यादव पहले टेस्ट शतक से 2 रन दूर, भारत की बढ़त 190 रन की हो गई है
12:19 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807839506892201984
12:19 (IST) 11 Dec 2016
लंच के बाद मैच शुरू, भारत का स्कोर 589/7, जयंत यादव अपने पहले शतक से तीन रन दूर हैं। विराट कोहली 216 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:07 (IST) 11 Dec 2016
अभी मैच शुरू नहीं हुआ है। दोनों टीम लंच के लिए गई हैं।
11:45 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807827430505259015
11:44 (IST) 11 Dec 2016
लंच ब्रके के समय भारत का स्कोर 579/7, विराट कोहली 212 और जयंत यादव 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 179 की हो गई है।
11:32 (IST) 11 Dec 2016
लंच तक भारत का स्कोर 579 हो गया है। भारत ने अबतक सात विकेट गंवाए हैं।
11:20 (IST) 11 Dec 2016
इस वक्त टीम का स्कोर 572 रन है। जयंत अपने शतक के करीब हैं।
11:12 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807822306848358401
11:03 (IST) 11 Dec 2016
विराट कोहली ने जड़ा टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक, कप्तान के रूप में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय प्लेयर
10:59 (IST) 11 Dec 2016
विराट कोहली अपने तीसरे दोहरे शतक से एक रन दूर। भारत का स्कोर 557/7
10:39 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807814133978660864
10:38 (IST) 11 Dec 2016
कप्तान विराट कोहली टेस्ट मैच में अपने तीसरे दोहरे शतक से 16 रन दूर। जयंत यादव भी पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
10:11 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807804728029560832
10:11 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807806787126751234
10:10 (IST) 11 Dec 2016
भारत ने इंग्लैंड पर बनाई सौ रन से ज्यादा की बढ़त, स्कोर 501/7, विराट कोहली 173 और जयंत यादव 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:00 (IST) 11 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/807803722860412928
09:59 (IST) 11 Dec 2016
भारने इंग्लैंड पर 87 रन की बढ़त हासिल कर लिया है। विराट कोहली 159 और जयंत यादव 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:50 (IST) 11 Dec 2016
जयंत यादव ने लगाया शानदार अर्धशतक, भारत का स्कोर 480/7
09:41 (IST) 11 Dec 2016
इस वक्त टीम का स्कोर 465 रन हो चुका है। कोहली 152 और यादव 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:34 (IST) 11 Dec 2016
विराट कोहली ने चौका मारकर अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं।
09:30 (IST) 11 Dec 2016
मैच शुरु हो गया है। दोनों टीमें मैदान पर हैं।
09:30 (IST) 11 Dec 2016
भारत की तरफ से विराट कोहली और और जयंत यादव खेल रहे हैं। विराट 147 रन पर हैं और जयंत यादव 30 रन बना चुके हैं।
09:29 (IST) 11 Dec 2016
भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 142 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 451 रन बना लिए थे।
09:20 (IST) 11 Dec 2016
भारत से पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे।