भारत व इंग्‍लैंड के बीच विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड को 246 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड की पूरी टीम को दूसरी पारी में 158 रनों के स्‍कोर पर समेट दिया। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

अंतिम दिन में जीत दर्ज करने के लिए इंग्‍लैंड को 318 रन बनाने होंगे, हालांकि टीम मैच ड्रॉ कराकर भी खुश होगी। चौथे दिन इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों ने रक्षात्‍मक खेल दिखाया है, जिससे लगता है कि वह मैच ड्रा कराने की कोशिश करेंगे। हालांकि मेजबानों ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन विपक्षी टीम के कप्तान एलिस्टर कुक का विकेट हासिल अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कुक (188 गेंद में 54 रन) और 19 वर्षीय हमीद (144 गेंद में 25 रन) ने पहले विकेट के लिए 75 रन की भागीदारी निभायी। लेकिन सबसे अहम बात यह रही कि इन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के 150 ओवरों में से 50 ओवर तक बल्लेबाजी की। कुक ने अपना 53वां अर्धशतक बनाते हुए काफी संयम दिखाया, जो 172 गेंद में बना और यह लंबे प्रारूप में उनका सबसे धीमा अर्धशतक है। लेकिन रविंद्र जडेजा ने उनकी इस पारी का अंत दिन की अंतिम गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट कर किया।

भारत के पास बचे हुए आठ विकेट चटकाने और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिये सोमवार को पूरे तीन सत्र  हैं। भारत की हताशा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोहली ने अपने डीआरएस के दोनों रिव्यू छह गेंद के अंदर कप्तान कुक के खिलाफ ले लिये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इससे पहले शनिवार को ऑफ ब्रेक गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 255 रनों पर ऑलआउट कर दिया। तीसरे दिन लंच के बाद इंग्लैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया।

लाइव क्रिकेट स्कोर यहां देखें 

मैच से जुड़े लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें

Live Updates
12:31 (IST) 21 Nov 2016
इंग्‍लैंड की पूरी टीम 158 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत ने दूसरा टेस्‍ट 246 रन से जीत कर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
12:27 (IST) 21 Nov 2016
इंग्लिश ख‍िलाड़‍ियों ने अंपायर से रिव्‍यू मांगा है। मगर री-प्‍ले से साफ था कि खिलाड़ी आउट है।
12:26 (IST) 21 Nov 2016
इंग्‍लैंड का नौंवा विकेट गिरा।
12:17 (IST) 21 Nov 2016
अश्विन ने अंसारी को क्‍लीन बोल्‍ड किया। अश्विन मैच में 10 विकेट लेने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं।
12:16 (IST) 21 Nov 2016
जीत से सिर्फ दो विकेट दूर भारत, अंग्रेजों को आठवां झटका
12:10 (IST) 21 Nov 2016
लंच के बाद खेल फिर से शुरू हो गया है।
11:37 (IST) 21 Nov 2016
आखिरी दिन लंच ब्रेक के समय इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 263 रन की दरकार है। जॉनी बेयरस्टो 23 और जफ़र अंसारी 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। https://twitter.com/BCCI/status/800580730099089408
11:22 (IST) 21 Nov 2016
मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को दिया सातवां झटका, आदिल राशिद को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया।
11:12 (IST) 21 Nov 2016
जॉनी बेयरस्टो और आदिल राशिद भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहे हैं। इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 117-6ए जीत के लिए 288 रन की दरकार।
11:06 (IST) 21 Nov 2016
मोहम्मद शमी ने जो रूट को एलबीडब्लू आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेला। इंग्लैंड को जीत के लिए 290 रन की जरूरत। मात्र चार विकेट सुरक्षित। इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत की ओर से अश्विन ने दो, जडेजा ने दो, जयंत सादव और मोहम्मद शमी ने एक एक विकेट लिया है। https://twitter.com/BCCI/status/800572397321617410
10:36 (IST) 21 Nov 2016
इंग्लैंड ने आखिरी दस ओवर में मात्र 10 रन बनाएं हैं और एक विकेट गवांया है। इंग्लैंड को जीत के लिए 295 रन बनाने हैं।
10:31 (IST) 21 Nov 2016
इंग्लैंड को जीत के लिए 297 रन की जरूरत, भारत को चाहिए 6 विकेट। जो रूट और बेन स्टोक्स की जोड़ी क्रीज पर मौजूद। इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 110/4।
10:22 (IST) 21 Nov 2016
इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, जडेजा ने मोइन अली को विराट कोहली के हाथों कैच कराया, स्कोर 105-4 https://twitter.com/BCCI/status/800560986382024704
10:06 (IST) 21 Nov 2016
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 100 रन का आकड़ा छुआ, स्कोर 100-3 , जो रूट और मोइन अली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद। भारत की तरफ से जडेज और अश्विन की जोड़ी गेंदबाजी कर रही है।
09:57 (IST) 21 Nov 2016
मैच के आखिरी दिन आर अश्विन ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया। उन्होंने बेन डकेट को शून्य के स्कोर पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। https://twitter.com/BCCI/status/800555384738082816