पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रविवार को दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ। जहां पहले दिन टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ बना ली थी, वहीं दूसरे दिन चायकाल के बाद इंग्लैंड ने मैच में वापसी करते हुए 8 रन के 3 विकेट झटककर भारतीय खेमें में सनसनी फैला दी। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 148 रन से 5 विकेट पर 156 रन हो गया। हालांकि इसके बाद कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन, फिर अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने काफी हद तक स्थिति संभाल ली। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं। आर अश्विन (57) और रवींद्र जडेजा (31) नाबाद हैं। दोनों के बीच 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया अभी इंग्लैंड से 12 रन पीछे है। टीम इंडिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा (51) ने करियर की 11वीं, तो विराट कोहली (62) ने 14वीं और आर अश्विन (57) ने नौवीं फिफ्टी बनाई। पार्थिव पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में आदिल राशिद ने तीन, बेन स्टोक्स ने दो विकेट लिए और करुण नायर रन आउट हुए। भारत का विकेट पतन : 1/39 (मुरली विजय- 12), 2/73 (पार्थिव पटेल- 42), 3/148 (चेतेश्वर पुजारा- 51), 4/152 (अजिंक्य रहाणे- 0), 5/156 (करुण नायर- 4), 6/204 (विराट कोहली- 62) इससे पहले मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहले दिन के स्कोर 268-8 से आगे खेलना शुरू किया और मात्र 15 रन जोड़कर पूरी टीम 283 रन पर सिमट गयी। दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी को 8 विकेट पर 268 रन से आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उसके अरमानों को उस समय झटका लगा, जब शनिवार के नाबाद बल्लेबाज आदिल राशिद स्कोर में कोई इजाफा किए बगैर दिन के दूसरे ही ओवर में मोहम्मद शमी के शिकार बन गए। उन्हें 4 रन पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कैच किया। फिर जेम्स एंडरसन और गैरेथ बैटी ने 15 रन जोड़े और लग रहा था कि स्कोर को 300 तक पहुंचा देंगे, लेकिन बैटी मोहम्मद शमी की गेंद पर चूक गए और विकेटों के सामने पकड़े गए। अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट करार दिया। बैटी ने डीआरएस का भी सहारा लिया, लेकिन बात नहीं बनी और उन्हें पैवेलियन लौटना ही पड़ा। इस प्रकार इंग्लैंड की पारी 283 रन पर ही सिमट गई। जेम्स एंडरसन (10) नाबाद लौटे। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाया, उमेश यादव, जयंत यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिया। रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टॉ ने सबसे अधिक 89 रन बनाए। गौरतलब है कि वह टेस्ट में 2016 में सबसे अधिक रन (1340) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इंग्लैंड के 283 रन के जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में मुरली विजय का विकेट जल्दी गवां दिया। विजय ने आउट होने से पहले 38 गेंद में दौ चौकों की मदद से 12 रन बनाए। पटेल (26) क्रीज पर हैं. पटेल की 8 साल बाद टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में वापसी हुई है. वह बेन स्टोक्स की आॅफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर अपना संयम खो बैठे और खराब शॉट खेल बैठे। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के दस्तानों में समा गई। इंग्लैंड का विकेट पतन : 1/32 (हसीब हमीद- 9), 2/51 (जो रूट- 15), 3/51 (एलिस्टर कुक- 27), 4/87 (मोईन अली- 16), 5/144 (बेन स्टोक्स- 29), 6/213 (जोस बटलर- 43), 7/258 (जॉनी बेयरस्टॉ- 89), 8/266 (क्रिस वॉक्स- 25), 9/268 (आदिल राशिद- 4), 10/283 (गैरेथ बैटी- 1) लाइव क्रिकेट स्कोर देखने के लिए क्लिक करें देखिए दूसरे दिन की लाइव अपडेट –
Live Updates
11:03 (IST) 27 Nov 2016
भारत का पहला विकेट गिरा, मुरली विजय 12 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट
10:45 (IST) 27 Nov 2016
भारत इस वक्त 29 रन बना चुका है। 10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है।
10:27 (IST) 27 Nov 2016
भारत इस वक्त इंग्लैंड से 264 रन पीछे है।
10:20 (IST) 27 Nov 2016
5 ओवर में भारत ने 18 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज आराम से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
10:05 (IST) 27 Nov 2016
भारत की तरफ से पहला रन चौके की मदद से बना। चौका पार्थिव पटेल ने लगाया। भारत का स्कोर बिना कोई विकेट खोए चार रन हो गया है।
09:58 (IST) 27 Nov 2016
भारतीय टीम खेलने के लिए उतर चुकी है। मुरली विजय और पार्थिव पटेल ओपन कर रहे हैं।
09:48 (IST) 27 Nov 2016
इंग्लैंड ने पहली पारी में कुल कुल 283 रन बनाए
09:47 (IST) 27 Nov 2016
इंग्लैंड ने अपना दसवां और आखिरी विकेट भी गंवा दिया। बैटी 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शमी ने LBW किया।
09:36 (IST) 27 Nov 2016
दिन के दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड का नौंवा विकेट गिर गया। राशिद आउट हो गए। इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 274 रन है।
09:30 (IST) 27 Nov 2016
भारत की तरफ से पहला ओवर रविंद्र जडेजा डाल रहे हैं।
09:29 (IST) 27 Nov 2016
दोनों टीमें मैदान में आ गई हैं। मैच शुरू हो गया है। इंग्लैंड अब 268 रन के आगे खेलना शुरू करेगा।
09:24 (IST) 27 Nov 2016
भारत की तरफ से उमेश और जयंत यादव ने 2-2 विकेट झटके।
09:24 (IST) 27 Nov 2016
इंग्लैंड के लिए कल बेयरस्टा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 89 रन बनाकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में लगा खड़ा किया।
09:14 (IST) 27 Nov 2016
मैच अब से कुछ देर में शुरू ही होने वाला है।
08:54 (IST) 27 Nov 2016
पहले दिन इंग्लैंड के विकेट इस तरीके से गिरे थे – इंग्लैंड का विकेट पतन : 1/32 (हसीब हमीद- 9), 2/51 (जो रूट- 15), 3/51 (एलिस्टर कुक- 27), 4/87 (मोईन अली- 16), 5/144 (बेन स्टोक्स- 29), 6/213 (जोस बटलर- 43), 7/258 (जॉनी बेयरस्टॉ- 89), 8/266 (क्रिस वॉक्स- 25)