पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रविवार को दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ। जहां पहले दिन टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ बना ली थी, वहीं दूसरे दिन चायकाल के बाद इंग्लैंड ने मैच में वापसी करते हुए 8 रन के 3 विकेट झटककर भारतीय खेमें में सनसनी फैला दी। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 148 रन से 5 विकेट पर 156 रन हो गया। हालांकि इसके बाद कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन, फिर अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने काफी हद तक स्थिति संभाल ली। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं। आर अश्विन (57) और रवींद्र जडेजा (31) नाबाद हैं। दोनों के बीच 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया अभी इंग्लैंड से 12 रन पीछे है।
टीम इंडिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा (51) ने करियर की 11वीं, तो विराट कोहली (62) ने 14वीं और आर अश्विन (57) ने नौवीं फिफ्टी बनाई। पार्थिव पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में आदिल राशिद ने तीन, बेन स्टोक्स ने दो विकेट लिए और करुण नायर रन आउट हुए।
भारत का विकेट पतन : 1/39 (मुरली विजय- 12), 2/73 (पार्थिव पटेल- 42), 3/148 (चेतेश्वर पुजारा- 51), 4/152 (अजिंक्य रहाणे- 0), 5/156 (करुण नायर- 4), 6/204 (विराट कोहली- 62)
इससे पहले मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहले दिन के स्कोर 268-8 से आगे खेलना शुरू किया और मात्र 15 रन जोड़कर पूरी टीम 283 रन पर सिमट गयी। दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी को 8 विकेट पर 268 रन से आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उसके अरमानों को उस समय झटका लगा, जब शनिवार के नाबाद बल्लेबाज आदिल राशिद स्कोर में कोई इजाफा किए बगैर दिन के दूसरे ही ओवर में मोहम्मद शमी के शिकार बन गए। उन्हें 4 रन पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कैच किया।
फिर जेम्स एंडरसन और गैरेथ बैटी ने 15 रन जोड़े और लग रहा था कि स्कोर को 300 तक पहुंचा देंगे, लेकिन बैटी मोहम्मद शमी की गेंद पर चूक गए और विकेटों के सामने पकड़े गए। अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट करार दिया। बैटी ने डीआरएस का भी सहारा लिया, लेकिन बात नहीं बनी और उन्हें पैवेलियन लौटना ही पड़ा। इस प्रकार इंग्लैंड की पारी 283 रन पर ही सिमट गई। जेम्स एंडरसन (10) नाबाद लौटे। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाया, उमेश यादव, जयंत यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिया। रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टॉ ने सबसे अधिक 89 रन बनाए। गौरतलब है कि वह टेस्ट में 2016 में सबसे अधिक रन (1340) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
इंग्लैंड के 283 रन के जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में मुरली विजय का विकेट जल्दी गवां दिया। विजय ने आउट होने से पहले 38 गेंद में दौ चौकों की मदद से 12 रन बनाए। पटेल (26) क्रीज पर हैं. पटेल की 8 साल बाद टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में वापसी हुई है. वह बेन स्टोक्स की आॅफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर अपना संयम खो बैठे और खराब शॉट खेल बैठे। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के दस्तानों में समा गई।
इंग्लैंड का विकेट पतन : 1/32 (हसीब हमीद- 9), 2/51 (जो रूट- 15), 3/51 (एलिस्टर कुक- 27), 4/87 (मोईन अली- 16), 5/144 (बेन स्टोक्स- 29), 6/213 (जोस बटलर- 43), 7/258 (जॉनी बेयरस्टॉ- 89), 8/266 (क्रिस वॉक्स- 25), 9/268 (आदिल राशिद- 4), 10/283 (गैरेथ बैटी- 1)
लाइव क्रिकेट स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
देखिए दूसरे दिन की लाइव अपडेट –
Live Updates
भारत ने दूसरे दिन स्टंप के समय 6 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं। उसे इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी के लिए 12 रन और बनाने हैं। आर अश्विन 57 और रवींद्र जडेजा 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802837220600094720
भारत का स्कोर 271/6, आर अश्विन 57 और रवींद्र जडेजा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802834853402058752
अश्विन ने जड़ा टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 268/6
https://twitter.com/BCCI/status/802833645228687360
भारत का स्कोर 229/6, इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी के लिए 54 रन और बनाने हैं। आर अश्विन 40 और रवींद्र जडेजा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802823901285752832
भारत का स्कोर 220/6, आर अश्विन 33 और रवींद्र जडेजा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802821488441233408
भारत का स्कोर 199-5, विराट कोहली 62 और अश्विन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन विकेट लिया है।
कोहली ने 111 गेंद में आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया।
भारत के आखिरी तीन विकेट 18 गेंदों के भीतर गिरे।
भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी क्रीज पर मौजूद।
डेब्यू कर रहे करुण नैयर रन आउट, आधी टीम इंडिया पवैलियन लौटी
आदिल रशीद ने रहाणे का एलबीडब्ल्यू किया। रहाणे ने डीआरएस लिया लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रहा।
भारत का चौथा विकेट गिरा। बिना एक भी रन बनाए आउट हुए अजिंक्य रहाणे।
आदिल रशीद को मिली सफलता, भारत का स्कोर 148/3
भारत ने तीसरा विकेट गंवाया, चेतेश्वर पुजारा आउट
टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 148-2, पुजारा 51 और विराट कोहली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802796677149048832
चेतेश्वर पुजारा का अर्धशतक, पुजारा के टेस्ट करियर का यह 11वां अर्धशतक है।
भारत का स्कोर 127-2, चेतेश्वर पुजारा 45 और विराट कोहली 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पुजारा कोहली की जोड़ी ने भारतीय पारी को संभाला, भारत का स्कोर 104-2, कोहली 20 और पुजारा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। स्कोर 97-2, विराट कोहली 17 और चेतेश्वर पुजारा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 86-2, पुजारा 22 और विराट कोहली 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत पहली पारी में इंग्लैंड से 197 रन पीछे।
https://twitter.com/BCCI/status/802777981731086336
पार्थिव पटेल के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर, भारत का स्कोर 82-2, पुजारा 18 और विराट कोहली 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आदिल राशिद ने पार्थिव पटेल को एलबीडब्लू आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। पार्थिव पटेल ने 42 रन बनाए।
https://twitter.com/BCCI/status/802769253690707969
इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और आदिल राशिद गेंदबाजी कर रहे हैं।
भारत का स्कोर 67-1, पार्थिव पटेल 40 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802757647183147010
लंच ब्रेक के समय भारत का स्कोर 60-1, पार्थिव पटेल 37 और चेतेश्वर पुजारा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 223 रन पीछे।
https://twitter.com/BCCI/status/802756110729945088
भारत का स्कोर 58-1, पुजारा 8 रन और पार्थिव पटेल 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत को इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी करने के लिए 225 रन और बनाना है।
https://twitter.com/BCCI/status/802750328743559168
भारत का स्कोर 44 रन, मुरली विजय एकमात्र आउट होने वाले बल्लेबाज, पार्थिव पटेल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/802747391250145282
