भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैंचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। इससे पहले, इंग्लैंड की पहली पारी 537 रन पर खत्म हुई। बुधवार को जो रूट के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। क्रीज पर अली (99) और स्टोक्स (19 नाबाद) खेल रहे थे। गुरुवार को खेल शुरू होने के कुछ ही देर में अली ने अपना शतक पूरा किया। हालांकि वह ज्यादा देर नहीं खेल सके और 117 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेयरस्टो और स्टोक्स के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद रशीद भी 5 रन बनाकर चलते बने। बेन स्टोक्स ने शतक जमाते हुए इंग्लैंड की स्थिति को और मजबूत कर दिया। उन्होंने 128 रन बनाए। बुधवार को शतकवीर जो रूट और मोईन अली की बदौलत इंग्लैड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत के खिलाफ 179 रन की साझेदारी की। एक समय पर इंग्लैंड ने तीन विकेट 102 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद रूट और अली ने पारी को संभाला। रूट ने अपने कैरियर का 11वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 180 गेंद में 124 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था।
लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़: साल 2008 के बाद भारत ने नहीं चखा जीत का स्वाद
भारत व इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज उन सीरीज में मानी जा रही है जिसे देखने के लिए लोगों में जोश रहता है। भारत इस वक्त टेस्ट टीम की रैंकिंग में नंबर वन पर है। भारत की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है क्योंकि 2013 के बाद से वह घरेलू मैदान पर नहीं हारी है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम को यह साबित करना होगा कि वह भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यहां यह बात गौर करने वाली है कि घरेलू मैदान पर आखिरी बार भारत 2013 में हारा था। वह सीरीज भारत को इंग्लैंड ने ही हराया था। उस वक्त भी इंग्लैंड के कप्तान कुक ही थे। तब इंग्लैंड 2-1 से सीरीज जीता था।
भारत बनाम इग्लैंड, पहला टेस्ट, राजकोट, दूसरे दिन की लाइव अपडेट्स:
Live Updates
दूसरे दिन के खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर मोईन अली और स्टोक्स खेल रहे हैं।
