भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैंचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। इससे पहले, इंग्लैंड की पहली पारी 537 रन पर खत्म हुई। बुधवार को जो रूट के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। क्रीज पर अली (99) और स्टोक्स (19 नाबाद) खेल रहे थे। गुरुवार को खेल शुरू होने के कुछ ही देर में अली ने अपना शतक पूरा किया। हालांकि वह ज्यादा देर नहीं खेल सके और 117 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेयरस्टो और स्टोक्स के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद रशीद भी 5 रन बनाकर चलते बने। बेन स्टोक्स ने शतक जमाते हुए इंग्लैंड की स्थिति को और मजबूत कर दिया। उन्होंने 128 रन बनाए। बुधवार को शतकवीर जो रूट और मोईन अली की बदौलत इंग्लैड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत के खिलाफ 179 रन की साझेदारी की। एक समय पर इंग्लैंड ने तीन विकेट 102 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद रूट और अली ने पारी को संभाला। रूट ने अपने कैरियर का 11वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 180 गेंद में 124 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था।
लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़: साल 2008 के बाद भारत ने नहीं चखा जीत का स्वाद
भारत व इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज उन सीरीज में मानी जा रही है जिसे देखने के लिए लोगों में जोश रहता है। भारत इस वक्त टेस्ट टीम की रैंकिंग में नंबर वन पर है। भारत की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है क्योंकि 2013 के बाद से वह घरेलू मैदान पर नहीं हारी है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम को यह साबित करना होगा कि वह भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यहां यह बात गौर करने वाली है कि घरेलू मैदान पर आखिरी बार भारत 2013 में हारा था। वह सीरीज भारत को इंग्लैंड ने ही हराया था। उस वक्त भी इंग्लैंड के कप्तान कुक ही थे। तब इंग्लैंड 2-1 से सीरीज जीता था।
भारत बनाम इग्लैंड, पहला टेस्ट, राजकोट, दूसरे दिन की लाइव अपडेट्स:
Live Updates
23 अोवर में टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 63 रन है। दिन का खेल खत्म हो चुका है।
भारतीय टीम ने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। गौतम गंभीर और मुरली विजय ओपनिंग करने आए हैं।
537 रन पर खत्म हुई इंग्लैंड की पहली पारी
बेन स्टोक्स 128 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 157 ओवर में 527 रन बना लिए हैं। उसका आखिरी विकेट शेष है।
इंग्लैंड ने 150 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 515 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड ने 500 रन पूरे किए हैं।
स्टोक्स ने जड़ा शतक, पहली पारी में तीसरा शतक
स्टोक्स शतक के करीब हैं, वह 95 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रशीद 5 रन बनाकर आउट होगए हैं। उन्हें जडेजा ने मिडऑन पर कैच कराया।
इंग्लैंड ने 128 ओवार में 7 विकेट खोकर 461 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 153 गेंदों में 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ आदिल रशीद 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 451 रन।
रविंद्र जडेजा की बॉल पर क्रिस वोक्स 4 रन बनाकर कैच आउट।
लंच के बाद खेल फिर से शुरू हुआ। बेन स्टॉक्स और क्रिस वोक्स क्रीच पर हैं।
इग्लैंड का आंकड़ा 450 के पार, बेन स्टॉक शतक्स के करीब हैं।
जॉनी बेयरस्टो 46 रन बनाकर मोहम्मद शामी की बॉल पर आउट
रिद्धिमान शाह ने बेन का कैच छोड़ा। इंग्लैंड 400 के पार
बेयरस्टो ने मिश्रा की गेंद पर चौका जड़ा
बेन स्टॉक्स ने बनाया अर्धशतक, 89 बॉल में बनाए 50 रन। मोईन अली के बाद वह इग्लैंड की पारी को धीरे-धीरे आगे ले जाते हुए।
इग्लैंड का स्कोर 110 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 379 रन
बेन स्टॉक्स ने एक और शानदार चौका लगाया। मोहम्मद शामी आज महंगे साबित होते दिख रहे है।
100 ओवर पूरे होने पर इग्लैंड का स्कोर 343 रन 5 विकेट के नुकसान पर है। मोईन अली के आउट होने पर जॉनी बेयरस्टो खेलने आए हैं। उनके साथ हैं बेन स्टॉक्स
भारतीय बॉलर मोहम्मद शामी ने उन्हें 117 रन पर बोल्ड किया।
मोईन अली आउट
98 ओवर में इग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 339 रन हो गया है। मोईन अली शानदार खेल दिखाते हुए 117 रन पर खेल रहे हैं, वहीं बेन स्टॉक्स उनका साथ देते हुए 29 रन पर हैं।
बेन स्टोक्स ने दो चौके लगाए, जिसके बाद इग्लैंड का स्कोर 326/4 हो गया है।
यह भारतीय बॉलर्स के लिए अहम दिन रहेगा। उन्हें इग्लैंड के बल्लेबाजों के जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे
https://twitter.com/BCCI/status/796560657453699072 यह मोईन अली का चौथा टेस्ट शतक है, और विदेश में पहला शतक
अली का शतक पूरा। 195 गेंदो पर 9 चौकों की सहायता से बनाए 100 रन।
