भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैंचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश टीम शुरुआत में लड़खड़ाई मगर इसके बाद एमएम अली ने जॉय रूट के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया। रूट ने शानदार शतक लगाया। उन्‍होंने 124 रनों की पारी खेली। अली 99 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक इंग्‍लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे। क्रीज पर अली और स्टोक्‍स (19 नाबाद) खेल रहे हैं। इससे पहले टीम ने 47 रनों के स्‍कोर पर अंग्रेजों ने कप्‍तान एलिएस्‍टर कुक का विकेट गंवा दिया। कुक को जडेजा ने आउट किया। इसके बाद 76 के स्‍कोर पर हमीट आउट हुए। उन्‍हें अश्विन ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। तीसरा विकेट 102 के स्‍कोर पर डकेट के रूप गिरा। डकेट को भी अश्विन ने ही लपेटा। भारत व इंग्‍लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज उन सीरीज में मानी जा रही है जिसे देखने के लिए लोगों में जोश रहता है। भारत इस वक्त टेस्ट टीम की रैंकिंग में नंबर वन पर है। भारत की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है क्योंकि 2013 के बाद से वह घरेलू मैदान पर नहीं हारी है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम को यह साबित करना होगा कि वह भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यहां यह बात गौर करने वाली है कि घरेलू मैदान पर आखिरी बार भारत 2013 में हारा था। वह सीरीज भारत को इंग्लैंड ने ही हराया था। उस वक्त भी इंग्लैंड के कप्तान कुक ही थे। तब इंग्लैंड 2-1 से सीरीज जीता था। वीडियो: पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान; रोहित-शिखर बाहर, पांड्या गंभीर को मिला मौका
मैच का ताजा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
Live Updates
16:22 (IST) 9 Nov 2016
पहले दिन का मैच खत्म होने में तीन ओवर बचे हैं। विराट कोहली फिर से अश्विन पर दांव लगा रहे हैं। अश्विन अबतक 28 ओवर करवा चुके हैं। उन्होंने दो विकेट लिए हैं। मोइन 95 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
15:55 (IST) 9 Nov 2016
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी दर्द होने की वजह से चल नहीं पा रहे। वह ग्राउंड पर लेटे हुए हैं। डॉक्टर उन्हें देख रहे हैं।
15:54 (IST) 9 Nov 2016
अब इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स खेलने आए हैं। वह जो रूट की शानदार पारी के बाद इंग्लैंड को और मजबूत कर सकते हैं। इंग्लैंड का मौजूदा स्कोर 281 पर चार है।
15:39 (IST) 9 Nov 2016
जो रूट को आखिरकार उमेश यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 124 रन बनाए।
15:32 (IST) 9 Nov 2016
जो रूट और मोईन अली ने मिलकर इंग्लैंड को एक मजबूत स्थिति में ला दिया है। रूट इस वक्त 123 पर नॉटआउट हैं और मोइन अली 85 रन पर बैटिंग कर रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 278 पर तीन विकेट है।
15:19 (IST) 9 Nov 2016
भारत के खिलाफ भारत में आखिरी शतक 2013 में जड़ा गया था। वह माइकल क्लार्क ने 2013 में चेन्नई के मैच में जमाया था। क्लार्क ने 130 रन बनाए थे।
15:15 (IST) 9 Nov 2016
जो रूट ने अपने करियर का 11वां शतक जड़ा। भारत के खिलाफ यह उनका तीसरा शतक है। एशिया में उनका यह पहला शतक है।
15:14 (IST) 9 Nov 2016
मोइन अली ने अपने करियर का नौवां अर्धशतक जमाया। भारत में उनका यह पहला अर्धशतक है।
14:13 (IST) 9 Nov 2016
इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन पूरे कर लिए।
14:01 (IST) 9 Nov 2016
रूट ने मैच के दौरान एक नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने साल 2016 में खेले गए मैचों में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इस साल हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड के ही हैं। हालांकि, इंग्लैंड ने इस साल बाकी टीमों से ज्यादा मैच भी खेले हैं।
13:52 (IST) 9 Nov 2016
जो रूट 80 के आंकड़े पर हैं। वहीं उनके साथ मोइन अली 35 रन पर खेल रहे हैं।
13:50 (IST) 9 Nov 2016
जल्दी तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने अपने आपको संभाल लिया। इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 196 पर तीन विकेट है।
12:33 (IST) 9 Nov 2016
इंग्लिश टीम ने 38.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। जॉय रूट 63 गेंदों में 46 रन बनाए हैं, जबकि मोइन अली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:29 (IST) 9 Nov 2016
लंच के दो ओवर बाद इंग्लैंड ने अपने खाते में 6 रन और जोड़ लिए हैं। अश्विन और शमी भारत की तरफ से बॉलिंग कर रहे हैं। इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 108 पर तीन विकेट है।
11:46 (IST) 9 Nov 2016
इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 102 पर 3 है। अब दोनों टीम लंच के लिए जा रही हैं।
11:39 (IST) 9 Nov 2016
भारत को जल्द ही तीसरी कामयाबी भी मिल गई। अश्विन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने बेन डकेट को कैच आउट कर दिया।
11:12 (IST) 9 Nov 2016
दूसरे विकेट के रूप में हसीद हमीद का विकेट गिरा। उन्हें 31 रन पर आर अश्विनव ने LBW किया।
10:51 (IST) 9 Nov 2016
इंग्लैंड के कप्तान अलिस्टर कुक रविंद्र जडेजा की बॉल पर आउट हो गए। उन्होंने कुल 21 रन बनाए। जिस बॉल पर अलिस्टर आउट हुए वह लेग स्टंप को मिस कर रही थी लेकिन फिर भी कुक ने रिव्यू ना करने का फैसला लिया। इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 47 पर एक है।
10:19 (IST) 9 Nov 2016
10 ओवर का खेल पूरा। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की है। इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है।
09:48 (IST) 9 Nov 2016
कुक के साथ ओपनिंग पर उतरे हमीद इंग्लैंड की तरफ से ओपन करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
09:46 (IST) 9 Nov 2016
इंग्लैंड की टीम की तरफ से हसीब हमीद और अलिस्टर कुक ओपनिंग के लिए आए। भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका।
09:44 (IST) 9 Nov 2016
इंग्लैंड टीम- अलिस्टर कुक (कप्तान), हसीब हमीद, जो रूट, बेन डकेट, मोइन अली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोकिस, अदिल रशीद, जफर अंसारी, स्टुअर्ट बोर्ड
09:43 (IST) 9 Nov 2016
भारतीय टीम- मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, मोहम्मद समी, उमेश यादव
09:20 (IST) 9 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/796193622815215616
09:12 (IST) 9 Nov 2016
इंग्लैंके कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसाल किया।