इंग्लैंड ने राजकोट टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 114 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिस्टर कुक 46 और हसीब हमीद 62 रन बनाकर अविजित खेल रहे हैं। इससे पहले भारत की पूरी टीम पहली पारी में 488 रन बनाक आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 49 रन की बढ़त मिली। इस मुकाबले में इंग्लैंड की स्थिति मजबूत है और उसके पास अब कुल 163 रन की बढ़त है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 537 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट, मोइन अली और बेन स्टोक्स ने बेहतरीन शतक जमाया था। भारत की तरफ से पहली पारी में शमी, अश्विन और उमेेश यादव ने दो-दो जबकि जडेजा ने तीन और अमित मिश्रा ने एक विकेट चटकाया था।
चौथे दिन भारत की शुरुआत खराब रही पहले ही सेशन में रहाणे (13) को स्पिनर अंसारी ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद कोहली (40) भी रशीद की गेंद पर हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए। अश्विन और साहा ने अर्धशतकीय साझेदारी पर भारत की उम्मीदों को जगाया लेकिन मोइन अली ने साहा (35) को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद अश्विन का साथ देने आए जडेजा (12) को रशीद ने हमीद के हाथों कैच आउट करा भारत को आठवां झटका दे दिया। राशिद ने उमेश यादव (05) को स्टोक्स को हाथों कैच आउट करा कर भारत का नौवां विकेट गिरा दिया। इसके बाद अश्विन ने शमी के साथ भारत के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन उनके इस मिशन पर ब्रेक लगाया मोइन अली ने। आर अश्विन को मोइन अली ने 70 रन के स्कोर पर आउट किया।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने चार विकेट पर 319 रन बनाए लिए थे। तीसरे दिन के खेल का आकर्षण पुजारा (124) और विजय (126) के शतक रहे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़कर इंग्लैंड को सुबह दूसरे ओवर में गौतम गंभीर (29) के रूप में मिली सफलता का फायदा नहीं उठाने दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत इंग्लैंड से 218 रन पीछे था। पुजारा ने तीसरे सत्र में आउट होने से पहले अपनी पारी में 206 गेंदें खेली तथा 17 चौके लगाए जबकि विजय दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले पवेलियन लौटे। उनकी 301 गेंद की पारी में नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं।
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
वीडियो: “जब तक सीमापार आतंकवाद खत्म नहीं होता, पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलेंगे”: गौतम गंभीर
Live Updates
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 114 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 163 रनों की हो गई है। कप्तान एलिस्टर कुक 46 और हसीब हमीद 62 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797399806696005633
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 106 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 155 रनों की हो गई है।
इंग्लैंड ने 141 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हसीद हमीद ने टेस्ट मैच में पहला अर्धशतक जमाया। टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने।
https://twitter.com/BCCI/status/797391990761594880
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 70 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिस्टर कुक 29 और हसीब हमीद 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की कुल बढ़त 119 रनों की हो गयी है।
इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिस्टर कुक 22 रन और हसीब हमीद 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797376019971932160
भारत की पहली पारी 488 रन पर खत्म। इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 49 रनों की बढ़त। आर अश्विन ने 70 रनों की पारी खेली और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। मोहम्मद शमी 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
https://twitter.com/BCCI/status/797358698960224256
आर अश्विन का अर्धशतक, 111 गेदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह अश्विन के टेस्ट करियर का 7वां अर्धशतक है। भारत का स्कोर नौ विकेट के नकसान पर 462 रन। भारत अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 75 रन पीछे है।
https://twitter.com/BCCI/status/797352732826812416
भारत का नौंवा विकेट गिरा। उमेश यादव 5 रन बनाकर आउट। इससे पहले आठवें विकेट के रूप में रविंद्र जडेजा आउट हुए थे। उन्होंने 12 रन बनाए थे।
भारत का सातवां विकेट गिरा, रिद्धिमान साहा 35 रन बनाकर आउटं मोइन अली की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने विकेट के पीछे साहा को कैच किया। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 425 रन। रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी मैदान पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/797336199010615297
लंच के बाद खेल शुरू, क्रिस वोक्स की गेंद साहा के हेलमेट पर लगी। साहा और अश्विन दोनों 30 रन के स्कोर पर विकेट पर टिके हुए हैं। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 414 रन।
टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 411 रन। आर अश्विन 29 और रिद्धिमान साहा 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। दोनो के बीच सातवें विकेट के लिए 105 गेदों में 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/797312679547387905
भारत 133वें ओवर में 400 रन के पार पहुंच गया। इस वक्त भारत का स्कोर 403/6 है।
126 ओवर में भारत 378/6 पर पहुंचा है। पिच पर आर अश्विन और रिद्धिमानसाहा क्रीज पर मौजूद हैं।
अश्विन 22 और साहा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को इंग्लैंड के 537 रनों के स्कोर को बराबर करने के लिए 149 रनों की जरूरत। अश्विन और साहा मैदान पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/797308269907836928
आर अश्विन और रिद्धिमानसाहा क्रीज पर मौजूद हैं।
कप्तान विराट कोहली 40 रन बनाकर दुर्भाग्यपुर्ण तरीके से हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौटे।
https://twitter.com/BCCI/status/797301513622355969
कप्तान विराट कोहली 40 रन बनाकर दुर्भाग्यपुर्ण तरीके से हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौटे।
https://twitter.com/BCCI/status/797301513622355969
अजिंक्य रहाणे आउट। उन्होंने 13 रन बनाए। अब विराट कोहली का साथ देने के लिए अश्विन आए हैं।
दिन की पहली बाउंड्री विराट कोहली के बल्ले से आई। उन्होंने खुबसूरत कवर ड्राइव मारा।
मैदान पर उतरी दोनों टीम। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मैदान पर।