भारत ने तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के पुणे में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए ओपनर जेसन रॉय ने 73, जो रूट ने 78 और आॅलराउंडर बेन स्टोक्स ने 62 रनों की पारी खेली। भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड का ये वनडे मैचों में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए तो जडेजा और उमेश यादव ने एक-एक विकेट झटके। इंग्लैंड से मिले 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत बेहद खराब रही। भारत ने 13 रन के कुल स्कोर पर ओपनर शिखर धवन का विकेट गवां दिया। शिखर मात्र एक रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर मोइन अली को थर्डमैन पर कैच थमाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद भारत के स्कोर में अभी मात्र 11 रन और जुड़े थे कि दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी 8 रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर क्लिन बोल्ड हो गए। भारत ने 24 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स गवां दिए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली का साथ देने के लिए युवराज सिंह मैदान पर आए। युवराज लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अच्छे लय में लग रहे थे तभी बेन स्टोक्स की लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद को लांग आॅन की तरफ फ्लिक करने के प्रयास में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठै और भारत को तीसरा झटका लगा। युवराज के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने क्रीज पर आते ही दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। हवाई शॉट लगाने के चक्कर में धोनी मिस हिट कर बैठे और मात्र 6 रन बनाकर जेक बॉल की गेंद पर डेविड विली को कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए केदार जाधव ने शानदार बैटिंग का मुजाहिरा पेश करते हुए मात्र 76 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 120 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए केदार जाधव के साथ मिलकर भारत की जीत की नींव रखी। विराट ने 105 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शानदार 122 रन बनाए। विराट कोहली के वनडे करियर का यह 27वां शतक था। कोहली और केदार जाधव के बीच पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों ने भारत को 63 रन पर 4 विकेट के स्कोर से पांच विकेट पर 263 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। 263 रन के योग पर विराट कोहली बेन स्टोक्स की गेंद को मिस हिट कर बैठे और डेविड विली ने उनका कैच लपक लिया। इसके बाद केदार जाधव को बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव का भी सामना करना पड़ा। केदार जाधव भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाकर जेक बॉल की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच देकर आउट हुए। केदार जाधव के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने भारत के स्कोर को 318 रनों तक पहुंचाया। दोनों ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की। छक्का मारने के चक्कर में रवींद्र जडेजा जेक बॉल की गेंद को मिस हिट कर बैठे और आदिल राशिद ने उनका आसान कैच लेने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने आर अश्विन के साथ मिलकर भारत को तीन विकेट से शानदार जीत दिला दी। हार्दिक पांड्या ने नबाद 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलायी। आर अश्विन 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे। केदार जाधव को उनके शानदार मैच के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड के लिए जेक बॉल ने तीन, बेन स्टोक्स और डेविड विली ने दो दो विकेट लिए। नीचे पढ़ें मैच का लाइव अपडेट:-
Live Updates
15:51 (IST) 15 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/820576224758079488
15:48 (IST) 15 Jan 2017
जो रूट ने लगाया अपने वनडे करियर का 18वां अर्धशतक, 33वें ओवर की समाप्ती पर इंग्लैंड का स्कोर 189/3
15:41 (IST) 15 Jan 2017
31वें ओवर की समाप्ती के बाद इंग्लैंड का स्कोर 175/3, जोस बटलर 10 और जो रूट 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:37 (IST) 15 Jan 2017
इयॉन मोर्गन के आउट होने के बाद जोस बटलर क्रीज पर, इंग्लैंड का स्कोर 30 ओवर की समाप्ती के बाद 171/3, बटलर 8 और जो रूट 44 रन बनाकर क्रीज पर।
15:26 (IST) 15 Jan 2017
हार्दिक पांड्या ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता, इयॉन मोर्गन 26 गेंद में 2 चौाकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट।
15:15 (IST) 15 Jan 2017
पच्चीस ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 150/2, इयॉन मोर्गन 25 और जो रूट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
15:06 (IST) 15 Jan 2017
तेइस ओवर की समाप्त पर इंग्लैंड का स्कोर 132/2, कप्तान इयॉन मोर्गन 12 और जो रूट 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
14:55 (IST) 15 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/820560882287710213
14:50 (IST) 15 Jan 2017
इंग्लैंड को दूसरा झटका, जडेजा की गेंद पर धोनी ने उड़ायी जेसन रॉय की गिल्ली
14:46 (IST) 15 Jan 2017
इंग्लैंड की पारी के सौ रन पूरे। जेसन रॉय 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। जो रूट 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
14:36 (IST) 15 Jan 2017
इंग्लैंड का स्कोर 90/1, जेसन रॉय 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। आर अश्विन गेंदाबजी कर रहे हैं।
14:28 (IST) 15 Jan 2017
भारत ने मैच में रवींद्र जडेजा को लाकर पहली बार स्पिन आक्रमण की शुरूआत की है।
14:27 (IST) 15 Jan 2017
बारहवें ओवर की समाप्ती के बाद इंग्लैंड का स्कोर 77/1, जेसन रॉय 58 और जो रूट 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14:23 (IST) 15 Jan 2017
जेसन रॉरू ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड 6 रन प्रति ओवर से ज्यादा की औसत से रन बना रहा है।
14:19 (IST) 15 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/820552573581230080
14:19 (IST) 15 Jan 2017
जेसन रॉय ने 36 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक, इंग्लैंड का स्कोर 67/1
14:14 (IST) 15 Jan 2017
जेसन रॉय ने उमेश यादव की लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। स्कोर 57/1
14:08 (IST) 15 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/820549642005909507
14:07 (IST) 15 Jan 2017
इंग्लैंड की टीम 6.14 की औसत से रन बना रही है। जेसन रॉय 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14:04 (IST) 15 Jan 2017
एलेक्स हेल्स के आउट होने के बाद जो रूट क्रीज पर आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 44/1
14:02 (IST) 15 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/820548891355521028
14:00 (IST) 15 Jan 2017
इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, एलेक्स हेल्स 9 रन बनाकर रन आउट हुए। स्कोर 39/1
13:58 (IST) 15 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/820547873213468676
13:57 (IST) 15 Jan 2017
भारत के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या और उमेश यादव गेंदबाजी की जिम्मदारी संभले हुए।
13:54 (IST) 15 Jan 2017
पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 28 रन बिना किी नुकसान के। एलेक्स हेल्स 4 और जेसन रॉय 21 रन बनाकर खेलते हैं।
13:47 (IST) 15 Jan 2017
तीन ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर बिना नुकसान 22 रन
13:47 (IST) 15 Jan 2017
उमेश यादव की गेंद पगबाधा आउट दिए गए जेसन रॉय पर डीआरएस में बचे।
13:39 (IST) 15 Jan 2017
जेसन रॉय ने पंड्या की गेंदों पर लगाए दो चौके।
13:38 (IST) 15 Jan 2017
दूसरा ओवर डालने आए हार्दिक पंड्या
13:35 (IST) 15 Jan 2017
उमेश यादव ने पहले ओवर में छह रन दिए।