इंग्लैंड के साथ बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 75 रन से हरा दिया। भारत द्वारा दिए गए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 16.3 ओवर में 127 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और कप्तान​ विराट कोहली मात्र 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने सुरेश रैना के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए भारत का स्कोर 65 रन तक पहुंचाया। केएल राहुल को बेन स्टोक्स ने 22 रन के व्यक्ति स्कोर पर क्लीन बोल्ड की भारत को दूसरा झटका दिया। हालांकि, बेन स्टोक्स की जिस गेंद पर राहुल आउट हुए वह रिप्ले में देखने से पता चला कि नो बॉल थी। रैना इसके बाद 45 गेंदों पर 63 रनों की धुआंधार पारी खेलकर प्लंकेट की गेंद पर मॉर्गन को कैच थमा बैठे। इसके साथ भारत को तीसरा झटका लगा। एमएस धोनी 56 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से टी-20 में पहली फिफ्टी बनाई। धोनी और रैना के बीच 55 रन की साझेदारी हुई। युवराज सिंह 10 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 छक्के और एक चौका जड़ा। युवी-ओनी के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। रिषभ पंत 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, बेन स्टोक्स और लियाम प्लेंकेट ने एक एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी के लिए इंग्लैंड की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही और 8 रन के स्कोर पर यजुवेंद्र चहल ने सैम बिलिंग्स को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया। बिलिंग्स शून्य रन पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर रैना के हाथों कैच आउट हो गए। इंग्लैंड का दूसरा विकेट जेसन रॉय के रूप में गिरा जो सातवें ओवर में अमित मिश्रा का शिकार बने। उनका कैच धौनी ने लपका। रॉय ने 32 रन बनाए। इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन और जो रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। भारत के लिए खतरनाक रूप ले रही इस साझेदारी का अंत यजुवेंद्र चहल ने मोर्गन को रिषभ पंत के हाथों कैच आउट करा कर किया। मोर्गन ने 40 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के विकेटों पतझड़ शुरू हो गया और यजुवेंद्र चहल ने अपनी अगली ही गेंद पर जो रूट को क्लीन बोल्ड कर पैवेलियन भेज दिया। रूट ने 42 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों में से 4 अपना खाता भी नहीं खोल सके। जोस बटलर को शून्य के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया। बेन स्टोक्स 6 रन बनाकर चहल के शिकार बने। बाउंड्री लाइन पर सुरेश रैना ने उनका खूबसूरत कैच लपका। मोइन अली को चहल ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 2 रन बनाए। लियाम प्लेंकेट, क्रिस जॉर्डन और टाइमल मिल्स अपना खाता भी नहीं खोल सके। आदिल रशीद शून्य रन पर नाबाद रहे। भारत की तरफ से यजुवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके आलावा जसप्रीत बुमराह ने 2.3 ओवर में 14 रन देकर तीन और अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट झटका। यजुवेंद्र चहल को मैन आॅफ द मैच चुना गया। सीरीज में 8 विकेट लेने वाले चहल मैन आॅफ द सीरीज भी बने। टीमें टीमें इस प्रकार हैं: भारतः विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, आशीष नेहरा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल। इंग्लैंडः इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जोइ रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, टाइमल मिल्स और आदिल रशीद। IND vs ENG, Final T20 मुकाबले का Live Cricket Score Update नीचे पढ़ें:-
Live Updates
20:11 (IST) 1 Feb 2017
15 ओवर समाप्त, भारत का स्कोर 132/3, युवराज और धोनी क्रीज पर
20:07 (IST) 1 Feb 2017
भारत के तीसरे विकेट का पतन, सुरेश रैना 63 रन बनाकर आउट
20:03 (IST) 1 Feb 2017
महेंद्र सिंह धोनी ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ भारत का स्कोर 120 रन पहुंचा दिया है।
20:02 (IST) 1 Feb 2017
तेरहवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 113/2, रैना 63 और धोनी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19:55 (IST) 1 Feb 2017
ग्यारह ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 84/2, रैना 36 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19:51 (IST) 1 Feb 2017
दस ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 78/2, सुरेश रैना 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19:44 (IST) 1 Feb 2017
मोइन अली भारतीय पारी का नौवां ओवर डाल रहे हैं, एमएस धोनी के साथ सुरेश रैना क्रीज पर
19:41 (IST) 1 Feb 2017
केएल राहुल के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
19:39 (IST) 1 Feb 2017
बेन स्टोक्स ने दिया भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल 22 रन बनाकर क्लीन बोल्ड
19:37 (IST) 1 Feb 2017
सात ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 64/1, सुरेश रैना 32 और केएल राहुल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19:28 (IST) 1 Feb 2017
सुरेश रैना ने भारतीय पारी का दूसरा छक्का जड़ा, भारत का स्कोर 46/1
19:26 (IST) 1 Feb 2017
https://twitter.com/BCCI/status/826790983706767361
19:26 (IST) 1 Feb 2017
पांच ओवर समाप्त, भारत का स्कोर 39/1
19:23 (IST) 1 Feb 2017
बेन स्टोक्स भारतीय पारी का पांचवा ओवर कर रहे हैं, पहली गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया है।
19:21 (IST) 1 Feb 2017
चौथे ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 29/1, सुरेश रैना और केएल राहुल खेल रहे हैं।
19:16 (IST) 1 Feb 2017
सुरेश रैना ने भारतीय पारी का पहला छक्का जड़ा है। भारत का स्कोर 17 रन है।
19:15 (IST) 1 Feb 2017
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 59 आईपीएल मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी बाजी करने वाली टीम के जीतने का प्रतिशत 21 है वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने का प्रतिशत 33 है।
19:12 (IST) 1 Feb 2017
दो ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 8/1, केएल राहुल और सुरेश रैना की जोड़ी क्रीज पर है।
19:07 (IST) 1 Feb 2017
भारत के पहले विकेट का पतन, विराट कोहली आउट
19:04 (IST) 1 Feb 2017
पहले ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 4/0
19:02 (IST) 1 Feb 2017
भारत के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी की शुरूआत की है। इंग्लैंड की तरफ से टाइमल मिल्स पहला ओवर कर रहे हैं।
18:59 (IST) 1 Feb 2017
https://twitter.com/BCCI/status/826779208915546112
18:49 (IST) 1 Feb 2017
https://twitter.com/BCCI/status/826779152703422465
18:49 (IST) 1 Feb 2017
https://twitter.com/BCCI/status/826779004250238976
18:41 (IST) 1 Feb 2017
इंग्लैंड ने बेंगलुरू टी20 मुकाबले में पहले टॉस जीतकर गेंदाजी का फैसला किया है।
18:35 (IST) 1 Feb 2017
https://twitter.com/BCCI/status/826775448646512640