भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी मैदान पर खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले दिन स्टंप के समय आॅस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 23 और मैट रेनशॉ 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमट गई। भारत की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज़ नाथन लयॉन ने 8 विकेट झटके। भारत की तरफ से ओपनर लोकेश राहुल ने सर्वा​धिक 90 रनों की पारी खेली। इससे पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मैच के पहले सत्र में तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने 56 टेस्ट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे अभिनव मुकुंद (00) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहला झटका दिया। भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। पुजारा 17 रन बनाकर नाथन लॉयन का शिकार बने। आउट होने से पहले पुजारा ने राहुल के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। इसके बाद लॉयन ने विराट कोहली (12) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को तीसरा झटका दे दिया। अजिंक्य रहाणे (17) ने लॉयन की गेंद पर आॅस्ट्रेलिया को अपना विकेट तोहफे में दे दिया। नाथन लॉयन की गेंद को आगे निकल कर खेलने के चक्कर में रहाणे गेंद को मिस कर बैठे और मैथ्यू वेड ने स्टंपिंग करने में कोई गलती नहीं की। रहाणे के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेल रहे करूण नायर (26) भी रहाणे जैसी गलती कर बैठे और ओ कीफी की गेंद पर आगे बढ़े और मैथ्यू वेड ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। अश्विन को लॉयन ने अपना चौथा शिकार बनाया और उन्हें 7 रन पर वार्नर के हाथों कैच आउट करवाया। लॉयन ने रिद्धिमान साहा को अपना पांचवां शिकार बनाया और उन्हें महज एक रन पर स्मिथ के हाथों कैच आउट करवाया। जडेजा भी महज 03 रन बनाकर लॉयन का शिकार बने। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने जडेजा का कैच पकड़ा। इसके बाद नाकन लॉयन ने 90 रन के निजी स्कोर पर लोकेश राहुल को अपना शिकार बनाकर भारत के नौवें विकेट का पतन किया। अगली ही गेंद पर लॉयन ने ईशांत शर्मा को भी कैच आउट कराकर भारत की पारी 189 रन पर समेट दी। भारत की टीम: के एल राहुल, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, आर अश्विन, श्रद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया की टीम: मैट रेनशाह, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, स्वान मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मिशेल मार्श, मेथ्यू वेड, मिशेल स्टॉर्क, स्टीन ओ केफी, नाथन लेयोन, लोश हेजलवुड
यहां पढ़ें India vs Australia 1st Test, Live Cricket Score Updates
Live Updates
16:57 (IST) 4 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/837982810325594114
16:36 (IST) 4 Mar 2017
डेविड वॉर्नर 23 और मैट रेनशॉ 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
16:35 (IST) 4 Mar 2017
बेंगलुरू टेस्ट: भारत के 189 रन के जवाब में पहले दिन स्टंप के समय का स्कोर 40-0
16:33 (IST) 4 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 23 और मैट रेनशॉ 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:50 (IST) 4 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।
15:32 (IST) 4 Mar 2017
भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने गेंदबाजी की शुरूआत की है।
15:32 (IST) 4 Mar 2017
आॅस्ट्रेलिया की पारी शुरू, डेविड वॉर्नर और मैट रेनशॉ की जोड़ी क्रीज पर।
15:31 (IST) 4 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/837964087380303872
15:24 (IST) 4 Mar 2017
भारत की पारी 189 रन पर सिमट गई। भारत ने कुल 189 रन बनाए। नौंवे विकेट के रूप में के एल राहुल 90 रन बनाकर आउट हुए थे।
15:16 (IST) 4 Mar 2017
भारत का आठवां विकेट गिर चुका है। जडेजा आउट हो चुके हैं।
15:06 (IST) 4 Mar 2017
भारत को सातवां झटका रिद्धिमान साहा के रूप में लगा। वह एक रन बनाकर आउट हुए।
14:41 (IST) 4 Mar 2017
भारत का छठा विकेट गिर चुका है। अश्विन कुल सात रन बनाकर आउट हुए।
14:15 (IST) 4 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/837946441389727744
14:14 (IST) 4 Mar 2017
टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 168/5, केएल राहुल के साथ आर अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं।
14:02 (IST) 4 Mar 2017
भारत का स्कोर 156/4
14:01 (IST) 4 Mar 2017
भारत के 150 रन पूरे, करुण नायर 26 और केएल राहुल 74 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13:44 (IST) 4 Mar 2017
इस समय भारत की तरफ से करुण नायर के साथ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों कर्नाटक के लिए खेलते हैं।
13:43 (IST) 4 Mar 2017
अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद करुण नायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत का स्कोर 131/4
13:32 (IST) 4 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/837934700446564352
13:31 (IST) 4 Mar 2017
भारत को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। रहाणे नाथन लायन की गेंद पर स्टंप आउट हुए। उन्होंने 17 रन बनाए। लायन अब तक 3 विकेट लिए हैं।भारत को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। रहाणे नाथन लायन की गेंद पर स्टंप आउट हुए। उन्होंने 17 रन बनाए। लायन अब तक 3 विकेट लिए हैं।
12:49 (IST) 4 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/837920170937106434
12:48 (IST) 4 Mar 2017
विराट कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
12:38 (IST) 4 Mar 2017
नाथन लायन ने विराट कोहली को एलबीडब्लू आउट कर भारत को तीसरा झटका दे दिया। कोहली 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 89/3
12:25 (IST) 4 Mar 2017
भारत का स्कोर 81/2, विराट कोहली 7 और केएल राहुल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:24 (IST) 4 Mar 2017
केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। टेस्ट मैचों में राहुल अबतक 4 शतक लगा चुके हैं।
12:10 (IST) 4 Mar 2017
केएल राहुल 93 गेंदों का सामना करने के बाद 8 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:09 (IST) 4 Mar 2017
लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। विराट कोहली और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
11:44 (IST) 4 Mar 2017
https://twitter.com/BCCI/status/837905592324931585
11:33 (IST) 4 Mar 2017
पुजारा के आउट होने के बाद अंपायर्स ने लंच ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है। भारत का स्कोर 72/2
11:31 (IST) 4 Mar 2017
नाथन लायन ने पुजारा को चलता कर टीम इंडिया को दिया दूसरा झटका