रांची में बुधवार (26 अक्टूबर) को पांच एकदिवसीय मैचों की सिरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 19 रनों से हराकर सिरीज़ में 2-2 की बराबरी कर ली है।  न्यूजीलैंड के 261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम 48.4 ओवर में 241 रन ही बना सकी। भारत की ओर से धवल कुलकर्णी 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया की तरफ़ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक 57 रनों (70 गेंद में) की पारी खेली। जबकि  विराट कोहली और अक्षर पटेल ने क्रमशः 45 औख 38 रनों का योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर टिम साउदी न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। उन्होंने 9 ओवर में 40 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। जबकि बोल्ट, नीशाम ने दो-दो और सांतनर, सोढ़ी ने एक-एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड को पहली कामयाबी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दिलाई। साउदी की गेंद को रोहित शर्मा (19 गेंद में 11 रन) विकेटकीपर बॉटलिंग के हाथों में खेल बैठे। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली (51 गेंद में 45 रन) ने टीम के लिए तेजी से रन बटोरना शुरू किया। लेकिन 20वें की 5वीं गेंद पर उनका संतुलन खोया औऱ स्पिन गेंदबाद सोढ़ी की गेंद को कट करने के चक्कर में विकेटकीपर बॉटलिंग के हाथों में दे बैठे। रहाणे (57 गेंद में 70 रन) जो कि लंबे समय से क्रीज पर टिके थे वे भी 128 के कुल स्कोर पर आउट हो गए।  भारत का चौथा विकेट महेंद्र सिंह धोनी (31 गेंद में 11 रन) के रूप में गिरा, जब वे नीशाम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। India vs New Zealand: मैच का लाइव स्‍कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 261 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। जबकि कप्तान विलियमसन, टॉम लैथम और रॉस टेलर ने क्रमशः 41, 39 और 36 रनों का योगदान दिया। इससे  पहले  बुधवार को टॉस जीतकर कीवी कप्‍तान केन विलियमसन ने बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी हुई थी। भारत ने तीनों मैच जीतकर किवियों का क्लीन स्वीप कर दिया था। वनडे में भी भारत मजबूत नजर आ रहा है। चौथा वनडे रांची में हो रहा है। यह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होम ग्राउंड है। हो सकता है यह धोनी का घरेलू मैदान पर आखिरी मैच हो। ऐसे में वहां से स्थानीय लोग चाहते हैं कि वह दिवाली से पहले यहां अपने बल्ले से धूमधड़ाका मचायें। धोनी इस वक्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तीसरे वनडे में उन्होंने 91 गेंद में 80 रन बनाये थे। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर लिये हैं। वह 50 या अधिक की औसत से यह रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे, रांची, लाइव अपडेट्स: 
Live Updates
14:00 (IST) 26 Oct 2016
कीवी टीम ने 6.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए हैं।
13:53 (IST) 26 Oct 2016
केन विलियमसन का फैसला सही साबित होता दिख रहा है। कीवी टीम ने पांच ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं।
13:47 (IST) 26 Oct 2016
4 अोवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन
13:47 (IST) 26 Oct 2016
गप्टिल 17 गेंदों में 21 और लैथम 5 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13:45 (IST) 26 Oct 2016
कुलकर्णी की दूसरी गेंद पर लैथम ने कवर ड्राइव कर चार रन बटोरे।
13:44 (IST) 26 Oct 2016
यादव की पांचवींं और छठी गेंद पर कैच की संभावना बनी, मगर गेंद फील्‍डर के हाथों से दूर गिरी। 3 ओवर के बाद कीवी टीम का स्‍कोर 24 रन
13:40 (IST) 26 Oct 2016
2 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड बिना किसी नुकसान के 16 रन
13:38 (IST) 26 Oct 2016
कुलकर्णी ने अपने पहले ओवर की चार गेंदों पर 11 रन दिए हैं।
13:37 (IST) 26 Oct 2016
कुलकर्णी की दूसरी गेंद और गप्टिल ने उसे सीमा रेखा के पार भेज दिया।
13:37 (IST) 26 Oct 2016
टॉम लैथम ने धवल कुलकर्णी की पहली गेंद पर खाता खोला।
13:36 (IST) 26 Oct 2016
न्‍यूजीलैंड की टीम कुछ इस प्रकार है:
https://twitter.com/BCCI/status/791188272542195713
13:35 (IST) 26 Oct 2016
ये रही भारतीय टीम: https://twitter.com/BCCI/status/791188099162177536
13:34 (IST) 26 Oct 2016
पहले ओवर में कोई रन नहीं बना। मार्टिन गप्टिल ने ज्‍यादातर गेंदों को डिफेंड कर जाने दिया।
13:34 (IST) 26 Oct 2016
न्‍यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। भारत के गेंदबाजी अाक्रमण की शुरुआत मध्‍यम गति के पेसर उमेश यादव कर रहे हैं।
13:29 (IST) 26 Oct 2016
https://twitter.com/BCCI/status/791182007971741696
13:28 (IST) 26 Oct 2016
वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान और रांची के लाड़ले धोनी शायद आखिरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलते नजर आयेंगे जहां भारत ने तीन वनडे और एक टी20 में से सभी जीते हैं जबकि एक मैच बारिश की भेंट हो गया। उपकप्तान कोहली ने यहां दो वनडे पारियों में नाबाद 77 और नाबाद 139 रन बनाये हैं और वह भी इस लय को कायम रखना चाहेंगे । मोहाली में पारी की शुरूआत में जीवनदान मिलने के बाद कोहली ने 134 गेंद में नाबाद 154 रन बनाये । यह कोहली का 26वां शतक था और इनमें से 22 बार भारत विजयी रहा है।
13:20 (IST) 26 Oct 2016
नमस्‍कार, रांची में भारत ने तीन मैच खेले हैं। जिसमें से दो जीते और एक का कोई नतीजा नहीं निकला है। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन इस दौरे पर अब तक एक भी टॉस नहीं जीत पाए हैं।
13:18 (IST) 26 Oct 2016
https://twitter.com/BCCI/status/791182007971741696
13:18 (IST) 26 Oct 2016
https://twitter.com/BCCI/status/791182151354085376
13:04 (IST) 26 Oct 2016
https://twitter.com/BCCI/status/791180488471961600
13:03 (IST) 26 Oct 2016
कीवी टीम ने बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। पूरे दौरे पर पहली बार टॉस जीतने के बाद विलियमसन ने अपने बल्‍लेबाजी क्रम पर भरोसा करने का फैसला किया।
13:00 (IST) 26 Oct 2016
विलि‍यमसन ने टॉस जीता। इस दौरे पर पहली बार।
12:59 (IST) 26 Oct 2016
नमस्‍कार, रांची में भारत ने तीन मैच खेले हैं। जिसमें से दो जीते और एक का कोई नतीजा नहीं निकला है। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन इस दौरे पर अब तक एक भी टॉस नहीं जीत पाए हैं।