भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया दूसरा वनडे में भारत को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम के 243 रनों का लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 49.3 ओवर में 236 रन ही बना सकी। टीम का आठवां विकेट गिरा तो भारत को 58 रनों की दरकार थी। जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने कमाल दिखाया और आखिरी ओवर्स में शानदार बल्‍लेबाजी की। हालांकि वह 32 गेंद में 36 रनों के स्‍कोर पर आउट हुए। इसके बाद जसप्रीत बुमरा आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए और भारत 6 रन से हार गया। इससे पहले, कीवी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, मगर वह सम्‍मानजनक स्‍कोर खड़ा करने में कामयाब रही। केन विलियमसन ने कप्‍तानी पारी खेलते हुए 118 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कीवी टीम का कोई भी बल्‍लेबाज टिककर नहीं खेल सका। आखिर में न्‍यूजीलैंड 50 ओवर में 242 रनों का सम्‍मानजनक स्‍कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। भारत की गेंदबाजी ने पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों को खासा परेशान किया। मैच के आखिरी दस ओवरों के खेल में कीवी बल्‍लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर विकेट लुटाए। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में अपना सौ फीसदी देकर किसी भी तरह भारत दौरे पर जीत का खाता खोलना चाहेगी। अभी तक न्यूजीलैंड के लिए यह दौरा दुस्वप्न की तरह ही रहा है और कीवी टीम को जीत नसीब नहीं हुई है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद ब्लैककैप्स को वनडे मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरी तरह असफल रहे और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं खड़ा कर सके। लाइव क्रिकेट स्कोरबोर्ड के लिए क्लिक करें रॉस टेलर ने दी गाली तो हंस पड़े विराट कोहली, देखें वीडियो:  [jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V] न्यूजीलैंड की टीम ने भारत दौरे की शुरूआत मुंबई के खिलाफ फिरोजशाह कोटला में ही अभ्यास मैच खेलकर किया था। तब से लेकर एक महीने गुजर गए हैं और कीवी टीम ने उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से को कवर किया है। दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, इंदौर, और धर्मशाला हर जगह पर केन विलियमसन एंड कंपनी को निराशा ही हाथ लगी है और उनकी टीम संघर्ष भी नहीं कर सकी है। गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज के तीनों ही मैचों में मेहमान टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम को कानुपर टेस्ट मैच में 197 रनों से, कोलकाता टेस्ट मैच में 178 रनों से और इंदौर टेस्ट मैच में 321 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यहां देखें भारत बनाम न्यूज़ीलैंड कोटला वनडे का लाइव क्रिकेट स्कोर
Live Updates
16:42 (IST) 20 Oct 2016
रोंची 6 रन बनाकर आउट हुए।
16:42 (IST) 20 Oct 2016
अक्षर पटेल ने रोंची को विकेट के पीछे कैच करवाया।
16:25 (IST) 20 Oct 2016
विलियमसन के दिमाग में ओस का फैक्‍टर भी होगा, इसलिए वह कम से कम 260 रनों का लक्ष्‍य भारतीय टीम के सामने रखना चाहेंगे।
16:25 (IST) 20 Oct 2016
कीवी टीम के पास अभी 10 ओवर और 7 विकेट हैं। ऐसे में अब खेल की रफ्तार में तेजी देखने को मिल सकती है।
16:24 (IST) 20 Oct 2016
कीवी टीम के 200 रन पूरे हो चुके हैं।
16:17 (IST) 20 Oct 2016
38 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 193/3 https://twitter.com/BCCI/status/789054515425206272
16:13 (IST) 20 Oct 2016
विलियमसन ने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्‍का लगाया है।
16:13 (IST) 20 Oct 2016
37 ओवरों के बाद कीवी टीम का स्‍कोर: 188/3
16:10 (IST) 20 Oct 2016
https://twitter.com/BCCI/status/789053020684193793
16:10 (IST) 20 Oct 2016
कीवी कप्‍तान केन विलियमसन ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्‍होंने कप्‍तानी पारी खेली है।
16:02 (IST) 20 Oct 2016
https://twitter.com/BCCI/status/789050634163060736
15:53 (IST) 20 Oct 2016
न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 165/3 (33.0 ov)
15:48 (IST) 20 Oct 2016
उमेश यादव ने टेलर को 21 रन के निजी स्‍कोर पर आउट किया। टेलर डीप मिडविकेट में मिश्रा को कैच थमा बैठे।
15:47 (IST) 20 Oct 2016
कोरी एंडरसन नए बल्‍लेबाज आए हैं।
15:46 (IST) 20 Oct 2016
न्‍यूजीलैंड को तीसरा झटका, रॉस टेलर आउट
15:38 (IST) 20 Oct 2016
आखिरी गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर सिंगल बटोरा। स्‍कोर- 156/2
15:37 (IST) 20 Oct 2016
पांड्या की गेंद पर रॉस टेलर ने थर्ड मैन और स्लिप के बीच से चौका निकाला।
15:36 (IST) 20 Oct 2016
कीवी टीम ने 150 रन पूरे कर लिए हैं।
15:35 (IST) 20 Oct 2016
30वें ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन ने तेजी से सिंगल बटोरा। गेंद स्‍टंप्‍स पर लगती तो रन आउट होता।
15:32 (IST) 20 Oct 2016
अमित मिश्रा गेंदबाजी करने आए हैं। शुरुआती दोनों गेंदों पर विलियमसन को चौंकाने में कामयाब रहे।
15:30 (IST) 20 Oct 2016
पांड्या का ओवर खत्‍म हुआ। 28 ओवर के बाद कीवी टीम 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन
15:29 (IST) 20 Oct 2016
चौथी गेंद पर रन आउट की अपील, हालांकि थ्राे पहुंचने से पहले ही विलियमसन क्रीज में पहुंच चुके थे।
15:27 (IST) 20 Oct 2016
https://twitter.com/BCCI/status/789042476308889600
15:27 (IST) 20 Oct 2016
दिल्‍ली का आसमान साफ है। मौसम क्रिकेट के लिए अच्‍छा है, स्‍ट‍ेडियम में अच्‍छी संख्‍या में दर्शक आए हैं।
15:26 (IST) 20 Oct 2016
पांड्या के ओवर की पहली गेंद पर केन विलियमसन ने जड़ा शानदार चौका।
15:23 (IST) 20 Oct 2016
कीवी टीम 5.20 के रन रेट से बल्‍लेबाजी कर रही है। उम्‍मीद है कि न्‍यूजीलैंड की टीम 270-300 के बीच स्‍कोर बना लेगी।
15:22 (IST) 20 Oct 2016
विकेट गिरने के बाद कीवी बल्‍लेबाज आराम से बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।
15:17 (IST) 20 Oct 2016
25 ओवर के खेल के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 131/2
15:15 (IST) 20 Oct 2016
क्रीज पर केन विलियमसन 84 गेंदों में 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ रॉस टेलर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
14:59 (IST) 20 Oct 2016
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। टॉम लेथम 46 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद पर एलबीडब्लू आउट। न्यूजीलैंड का स्कोर 21 वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 120 रन। कप्तान विलियमसन 71 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। https://twitter.com/BCCI/status/789035297027813376