टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी। भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर जहां महेंद्र सिंह धोनी वापस आ रहे हैं, वहीं टीम से दोनों स्पिनरों आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज हारने के बाद वनडे में जीत हासिल कर इज्जत बचाना चाहेगी। विराट कोहली की अगुआई में भारत ने टेस्ट श्रृंखला में 3-0 की जीत के साथ आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष स्थान हासिल किया है लेकिन अब सबका ध्यान एकदिवसीय क्रिकेट पर होगा। पांच वनडे की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच भारत के एकदिवसीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान होगा। भारतीय टीम जब यह मैच खेलने उतरेगी तो वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली टीम बन जाएगी जो 900 वनडे खेलेंगी। 1974 में टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच खेला था। इसके बाद से उसने 899 मैच खेले हैं। इनमें भारत ने 454 वनडे जीते और 399 मैच हारे जबकि 7 मैच टाई रहे हैं और 39 मैच बेनतीजा रहे। टीम की जीत का प्रतिशत 53.19 का रहा है।
देखिए, विराट कोहली के साथ रॉस टेलर की मस्ती:
[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
धोनी पर दबाव है क्योंकि आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरा स्थान दोबारा हासिल करने के लिए भारत को श्रृंखला 4-1 या इससे बेहतर अंतर से जीतनी होगी। न्यूजीलैंड फिलहाल 113 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि भारत 110 अंक से चौथे पायदान पर है। भारत हालांकि श्रृंखला की शुरूआत प्रबल दावेदार के रूप में करेगा। न्यूजीलैंड ने भारत में कभी द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं जीती है और पिछले चारों मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2010 में हुई पिछली श्रृंखला में कई नियमित खिलाड़ियों की गौरमौजूदगी में गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 93 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 46 जबकि न्यूजीलैंड ने 41 जीत दर्ज की हैं। पांच मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला जबकि एक मैच टाई रहा। हालांकि न्यूजीलैंड ने दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मैचों में से चार जीते हैं जबकि एक टाई रहा।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, जयंत यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराज, केदार जाधव, मनदीप सिंह, अमित मिश्रा, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव और हार्दिक पंड्या।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, एंटन डेवसिच, मार्टिन गुप्टिल, टाम लैथम, मैट हेनरी, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, रोस टेलर, बीजे वाटलिंग और टिम साउथी।
लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे, लाइव अपडेट्स:
Live Updates
भारत ने धर्मशाला वनडे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लेने वाले हार्दिक पांड्या मैन आॅफ द मैच रहे।
भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। वनडे सीरीज का अगला मैच 20 अक्टूबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
https://twitter.com/BCCI/status/787660618148950016
भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। वनडे सीरीज का अगला मैच 20 अक्टूबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
https://twitter.com/BCCI/status/787660618148950016
भारत ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड द्वारा जीत के लिए दिए गए 191 रनों के लक्ष्य को भारत ने 33.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने छक्का मारकर भारत को जीत दिला दी। कोहली ने भारत के लिए 81 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। केदार जाधव 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
https://twitter.com/BCCI/status/787659785793568768
महेंद्र सिंह धोनी 21 रन बनाकर रन आउट। विराट कोहली विकेट पर मौजूद। भारत को स्कोर 4 विकेअ पर 168 रन। जीत के लिए 23 रनों की जरूरत।
https://twitter.com/BCCI/status/787654742147301376
विराट कोहली ने जड़ा 37 वां एकदिवसीय अर्धशतक। भारत को जीतने के लिए 44 रनों की जरूरत।
https://twitter.com/BCCI/status/787651034025955328
भारत को जीत के लिए 168 बाल में 72 रनों की दरकार। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर मौजूद। भारत का स्कोर 22 ओवर की समाप्ती के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/787646442240413696
भारत का तीसरा विकेट गिरा। मनीष पांडेय 17 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर मिडआॅन पर खड़े विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन। मनीष पांडेय के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर।
https://twitter.com/BCCI/status/787644290260500480
19 वें ओवर में भारतीय पारी के सौ रन पूरे। विराट कोहली 24 रन और मनीष पाण्डेय 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
भारत ने 17 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिया है। विराट कोहली 19 रन और मनीष पाण्डेय 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत को जीत के लिए 104 रनों की दरकार।
भारत को 3.18 रन प्रति ओवर की औसत से जीतने के लिए और 110 रन बनाने हैं। विराट कोहली 15 और मनीष पांडेय 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी, डग ब्रेसवेल और जिमी नीशम ने अभी तक गेंदबाजी की है।
रहाणे का स्थान लेने विकेट पर आए मनीष पांडेय ने चौके के साथ खोला अपना खाता। भारत का स्कोर 13 ओवर की समाप्ती पर 67 रन पर दो विकेट।
https://twitter.com/BCCI/status/787636489270288384
भारत का दूसरा विकेट गिरा। अजिंक्य रहाणे 34 रन बनाकर नीशम की गेंद पर आउट। ल्यूक रोंची ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका। भारत ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 62 रन बना लिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/787635646055780352
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर आए हैं। उन्होंने कवर में नीशम की गेंद पर शानदार चौका जड़ अपना खाता खोला। भारत ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। रहाणे 33 रन बनाकर विराट कोहली के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/787633911903977472
भारत ने दस ओवर की समाप्ती पर एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे 33 रन ने भारत को शानदार शुरूआत दी है। भारतीय गेंदबाजों के उलट न्यूजीलैंड के गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए। भारतीय आपनर्स ने पहले दस ओवर में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बहुत ही आसानी के साथ खेला और लगभग 6 की औसत से रन बटोरे।
https://twitter.com/BCCI/status/787632155186765824
49 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में भारत को लगा पहला झटका। डग ब्रसवेल ने दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को एलबीडब्लू आउट किया। उन्होंने आउट होने से पहले 26 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए।
https://twitter.com/BCCI/status/787631774088175616
टेस्ट फॉर्म को वनडे में भी जारी रखते हुए अजिंक्य रहाणे ने 26 गेंदों में 32 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। उनके साथ रोहित शर्मा 1 चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/787628603475369984
भारत की शानदार शुरूआत। पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के बनाए 37 रन। रोहित शर्मा 10 और रहाणे 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/787627403539517440
रोहित शर्मा के बाद रहाणे ने भी डग ब्रेसवेल की लेग साइड में शॉर्ट पिच गेंद पर शॉर्ट आर्म पुल के जरिए शानदार छक्का जड़ा। रहाणे 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/787627403539517440
पांच ओवर की समाप्ती पर भारत का सकोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 25 रन। रोहित शर्मा 10 और अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। रोहित शर्मा ने टिम साउदी की गेंद पर पुल शॉट के जरिए शानदार छक्का जड़ा।
https://twitter.com/BCCI/status/787626173530574848
भारत ने पहले ओवर की समाप्ती पर बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने टिम साउदी की गेंद पर गली में शानदार चौका जड़ अपना और भारत का खाता खोला।
https://twitter.com/BCCI/status/787623392782483457
भारत ने पहले ओवर की समाप्ती पर बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने टिम साउदी की गेंद पर गली में शानदार चौका जड़ अपना और भारत का खाता खोला।
https://twitter.com/BCCI/status/787623392782483457
न्यूजीलैंड के 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा मैदान पर। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने गेंदबाजी की शुरूआत की है।
https://twitter.com/BCCI/status/787620876472750080
न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टॉम लेथम ने शानदार पारी खेली। विकेटों के पतझड़ के बीच लेथम ने एक छोर संभाले रखा और न्यूजीलैंड के स्कोर को 190 रनों तक पहुंचाया। लेथम 98 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट ईश सोढ़ी के रूप में गिरा। सोढ़ी को अमित मिश्रा ने एक रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43.5 ओवर में 190 रनों पर सिमट गई।
https://twitter.com/BCCI/status/787610046909718528
टिम साउदी 55 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें अमित मिश्रा की गेंद पर मनीष पांडे ने कैच किया। साउदी ने अपनी पारी में 45 गेंदों का समाना किया और 6 चौके तथा तीन छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड एक सम्मानजनक सकोर तक पहुंच सका है।
https://twitter.com/BCCI/status/787606814313549824
भारत के लिए महंगा साबित हो रहा टिम साउदी का कैच छोड़ना। 40 गेंदों में 5 चाकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 40 ओवर की समाप्ती पर 167 रन पर आठ विकेट।
https://twitter.com/BCCI/status/787604955175718913
उमेश यादव ने टिम साउदी का आसान कैच छोड़ दिया। साउदी ने इसके बाद तीन चौकों की मदद से 19 गेंदों में 16 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने 36 ओवर की समाप्ती पर 8 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/787601347961053184
न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा। डग ब्रेसवेल 15 रन बनाकर आउट। ब्रेसवेल को अमित मिश्रा की गेंद पर रहाणे ने कैच किया। ब्रेसवेल ने अपनी पारी में 46 गेंदों का समाना किया और कोई भी बाउंड्री नहीं लगा पाए।
https://twitter.com/BCCI/status/787597313233518592
टाम लेथम का अर्धशतक पूरा। न्यूजीलैंड की पारी के 100 रन पूरे। विकेटों के पतझड़ के बीच लेथम ने जुझारू पारी खेलते हुए 78 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाए हैं।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड की पारी के 26 वें ओवर में गेंद अमित मिश्रा को सौंपी। अमित मिश्रा के साथ देसरे स्पिनर अक्षर पटेल ने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कमान संभली है। न्यूजीलैंड ने 28 ओवर की समाप्ती के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम 47 रन और डग ब्रेसवेल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।