विशाखापत्तनम के वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ती तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। भारत की इंग्लैंड पर कुल बढ़त 298 रन की हो गई है और अभी उसके सात विकेट आउट होने बाकी हैं। कप्तान विराट कोहली पहली पारी में 167 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
इससे पहले तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी के आधार पर 200 रनों की बढ़त ले ली। दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 17 रन के स्कोर पर मुरली विजय और केएल राहुल को वापस पवेलियन की राह दिखा दी। चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके और जेम्स ऐडरसन की गेंद पर महज एक रन बनाकर बोल्ड हो गए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली ने रहाणे के साथ मिलकर कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम के स्कोर को 98 रन तक पहुंचाया। कोहली ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक जमाया।
इससे पहले शनिवार को आॅफ ब्रेक गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 255 रनों पर ऑलआउट कर दिया। तीसरे दिन लंच के बाद इंग्लैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया। हालांकि, पहले सेशन में बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयरेस्टो के साथ मिलकर दमदार साझेदारी करते हुए भारतीय टीम का कड़ा इम्तिहान लिया। लेकिन उमेश यादव ने जॉनी बेयरस्टो (53) को बोल्ड कर टीम इंडिया को छठी सफलता दिला दी। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रन बनाए।
टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने 67 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट लिए, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा और जयंत यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। अश्विन ने 22वीं बार पारी में 5 या अधिक विकेट लिए हैं। इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट से की। टीम का छठवां विकेट और दिन का पहला विकेट बेयरेस्टो के रूप में गिरा। उमेश यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। सातवां विकेट आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को आउट कर लिया, स्टोक्स ने 70 रन बनाए। आठवें विकेट के रूप में 4 रन बनाकर खेल रहे जफ़र अंसारी को रवीन्द्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। नौवां और दसवां विकेट अश्विन के खाते में गया। अश्विन ने पहले स्टुअर्ट ब्रॉड और अगले ही गेंद पर जेम्स एंडरसन को चलता किया।
लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए क्लिक करें
At Stumps on Day 3, India 98/3 and lead England by 298 runs. @imVkohli batting on 56 & @ajinkyarahane88 on 22. @Paytm Test Cricket. #IndvEng pic.twitter.com/6VErhzC8ZT
— BCCI (@BCCI) November 19, 2016
Captain @imVkohli follows up his century (167) in 1st inns, with a half-century in 2nd as India build lead. @Paytm Test cricket #INDvENG pic.twitter.com/dvGC1kcnmt
— BCCI (@BCCI) November 19, 2016
Live Updates
तीसरे दिन की खेल की समाप्ती पर भारत का स्कोर 98-3 , कप्तान विराट कोहली 56 रन और अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर नाबाद। भारत की इंग्लैंड पर कुल बढ़त 298 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/799932269406265344
दूसरी पारी में विराट कोहली ने जड़ा टेसट करियर का 13वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 89-3
कप्तान विराट कोहली दूसरी पारी में अर्धशतक के करीब, भारत का स्कोर 80-3, कुल बढ़त 280 रन
आदिल राशिद की गेंद पर बाल बाल बचे विराट कोहली। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट कीपर जॉनी बेयरस्टो के पैड से टकराकर दूर चली गई।
दूसरी पारी में भारत के पचास रन पूरे। विराट कोहली 25 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/799914064881324032
जेम्स एंडरसन ने पुजारा को बोल्ड कर भारत को दिया तीसरा झटका, स्कोर 40-3, 240 रन की है कुल बढ़त
https://twitter.com/BCCI/status/799914064881324032
दूसरी पारी में 17 रन पर दो विकेट गवांने के बाद, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी मैदान पर। भारत का स्कोर 30-2। भारत के पास अब कुल 230 रन की बढ़त है।
https://twitter.com/BCCI/status/799907592629686272
भारत का दूसरा विकेट गिरा। केएल राहुल 10 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दोनों भारतीय आपनर्स को पवेलियन भेजा। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 23-2, 223 रन की है कुल बढ़त।
https://twitter.com/BCCI/status/799905823325462529
2nd Test. 10.6: S Broad to V Kohli (6), 4 runs, 23/2 https://t.co/5a1eoB3JPe #IndvEng @Paytm
— BCCI (@BCCI) November 19, 2016
दूसरी पारी में भारत को लगा पहला झटका, मुरली विजय 3 रन बनाकर आउट, स्कोर 16-1
टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, स्टुअर्ट ब्रॉड कर रहे हैं टी ब्रेक के बाद पहला ओवर। स्कोर 8-0
https://twitter.com/BCCI/status/799897443840032768
टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, स्टुअर्ट ब्रॉड कर रहे हैं टी ब्रेक के बाद पहला ओवर। स्कोर 8-0
https://twitter.com/BCCI/status/799897443840032768
टी ब्रेक के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 8-0, मुरली विजय तीन रन और केएल राहुल एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत की कुल बढ़त 208 रन।
भारत की दूसरी पारी शुरू, मुरली विजय और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद। स्कोर 5-0, कुल बढ़त 205 रन।
इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 255 रन पर आउट, भारत के पास पहली पारी के आधार पर 200 रन कील बढ़त।
अश्विन ने छह विकेट लिए।
इंग्लैंड की पहली पारी 255 रन पर सिमटी।
आर अश्विन ने स्टुअर्ट ब्रॉड को पगबाधा आउट किया।
इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा।
इंग्लैंड के आठवें विकेट का पतन, जफ़र अंसारी को रविन्द्र जडेजा ने एलबीडब्लू आउट किया
https://twitter.com/BCCI/status/799879697182130177
आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को आउट कर भारत को दिलायी बड़ी सफलता, इंग्लैंड का स्कोर 225-7
https://twitter.com/BCCI/status/799875307364880385
इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स एक बार फिर अच्छी पारी खेलते हुए। इंग्लैंड का स्कोर 220/6, बेन स्टोक्स 66 और आदिल राशिद 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/799871453030215680
जॉनी बैरस्टो के अर्धशतक के साथ इंग्लैड का स्कोर- 187/5
बेन स्टोक्स ने मारा अर्धशतक। जॉनी बैरस्टो हाफ सेंचुरी से महज कुछ रन दूर।
72 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 175 रन
टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू। इंग्लैंड का स्कोर- 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन