विश्वकप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 18 रन से हरा दिया। न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को मात्र 221 पर ढेर कर दिया। भरता के लिए सबसे ज्यादा रन रविंद्र जडेजा ने 59 गेंदों में 77 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड के लिए मैट हैनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।  इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 240 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड टीम वर्षाबाधित सेमीफाइनल में कल के स्कोर में बुधवार को 28 रन ही जोड़ सकी। कल के स्कोर पांच विकेट पर 211 रन से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड टीम ने बाकी 23 गेंद में एक ही चौका लगाया। रिजर्व दिन खेले जा रहे सेमीफाइनल में जडेजा ने डीप मिडविकेट से थ्रो करके रोस टेलर को आउट किया। टेलर ने 90 गेंद में 74 रन बनाए।

India vs New Zealand, Ind vs NZ Live Cricket Score Streaming Online यहां देखें इस मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट..

न्यूजीलैंड टीम वर्षाबाधित सेमीफाइनल में कल के स्कोर में बुधवार को 28 रन ही जोड़ सकी। कल के स्कोर पांच विकेट पर 211 रन से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड टीम ने बाकी 23 गेंद में एक ही चौका लगाया। रिजर्व दिन खेले जा रहे सेमीफाइनल में जडेजा ने डीप मिडविकेट से थ्रो करके रोस टेलर को आउट किया। टेलर ने 90 गेंद में 74 रन बनाए।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप का सेमीफाइनल मुकाबले का आनंद आप मोबाइल पर भी ले सकते हैं। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को Hotstar ऐप पर मुफ्त में देखा जा सकता है। बिना हॉटस्टार का सब्क्रिप्शन लिए बिना जियो यूजर्स जियो टीवी ऐप पर भी मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा यू-ट्यूब पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जिन यूजर्स के मोबाइल में Hotstar ऐप या जियो एप मौजूद नहीं है, वह YOUTUBE पर जाकर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Live Blog

19:45 (IST)10 Jul 2019
31 सालों से नहीं हरा पाया

भारत और न्यूज़ीलैंड पांचवीं बार नॉकआउट मुकाबले में आमने सामने थे। भारत नॉकऑउट मुकाबलों में न्यूज़ीलैंड को पिछले 31 सालों से नहीं हरा पाया है।

19:06 (IST)10 Jul 2019
8 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए

भारत ने आखिरी पांच ओवर में 8 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए

19:02 (IST)10 Jul 2019
24 गेंद में 42 रन चाहिए

भारत को जीतने के लिए 24 गेंद में 44 रन चाहिए

18:58 (IST)10 Jul 2019
30 गेंद में 51 रन चाहिए

दोनी और जडेजा ने की शतकीय साझेदारी, भारत को जीतने के लिए 30 गेंद में 51 रन चाहिए।

18:47 (IST)10 Jul 2019
42 गेंद में 69 रन चाहिए

जडेजा और धोनी क्रीज़ पर, भारत को जीतने के लिए 42 गेंद में 69 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा का शानदार अर्धशतक लगाकर 172 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं।

18:40 (IST)10 Jul 2019
शानदार अर्धशतक,

मुश्किल वक़्त ओर रविंद्र जडेजा का शानदार अर्धशतक, धोनी संग की 73 रनों की साझेदारी।

18:35 (IST)10 Jul 2019
भारत की मैच में वापसी 

क्रीज़ पर महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा और धोनी की शानदार बल्लेबाजी, भारत की मैच में वापसी 

18:12 (IST)10 Jul 2019
90 गेंद में 120 रन चाहिए

जडेजा और धोनी कीज़ पर, भारत को जीतने के लिए 90 गेंद में 120 रन चाहिए।

17:49 (IST)10 Jul 2019
बड़ा झटका

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, हार्दिक पंड्या गलत शॉट लगाकर आउट हुए

17:38 (IST)10 Jul 2019
धोनी और पंड्या की साझेदारी टीम की आखिरी उम्मीद

धोनी और पंड्या की साझेदारी भारतीय टीम की आखिरी उम्मीद। इस वक़्त 84% न्यूज़ीलैंड इस मैच को जीत रहा है।

16:58 (IST)10 Jul 2019
पंड्या और पंत साझेदारी बनाने की कोशिश

पहले 18 ओवर में भारत में 4 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। पंड्या और पंत साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं अबतक दोनों ने 47 गेंद में 35 रनों की साझेदारी कर ली है। पंत (24) और पंड्या (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:48 (IST)10 Jul 2019
India vs New Zealand Live score: शानदार साझेदारी

ऋषभ पंत और पंड्या की शानदार साझेदारी, दोनों ने पांचवे विकेट के लिए अबतक 22 रन बना लिए हैं।

16:42 (IST)10 Jul 2019
पंड्या को देना होगा पंत का साथ

मुश्किल वक़्त पर युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी। भारत को अगर जीतना है तो पंड्या को देना होगा पंत का साथ।

16:30 (IST)10 Jul 2019
एक शतकीय साझेदारी करनी होगी

भारत को अगर यहां से मैच जीतना है तो एक शतकीय साझेदारी करनी होगी। इस वक़्त भारत के लिए हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

16:21 (IST)10 Jul 2019
दिनेश कार्तिक मैट हेनरी की गेंद पर जेम्स नीशम को कैच दे बैठे

भारत के जल्द तीन विकेट गिरने के बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे दिनेश कार्तिक मैट हेनरी की गेंद पर जेम्स नीशम को कैच दे बैठे, जेम्स नीशम ने बाए तरफ छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा।

16:10 (IST)10 Jul 2019
मैट हेनरी के ओवर में आए मात्र 3 रन

मैट हेनरी के ओवर में आए मात्र 3 रन। भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत क्रीज पर। कार्तिक 16 गेंद खेल चुके हैं और उन्होंने खता नहीं खोला है।

16:02 (IST)10 Jul 2019
चौका

पंत के बल्ले से निकला पहला चौका। शानदार शॉट लगते हुए मैट हेनरी की गेंद पर डीप कवर्स पर चौका मारा।

16:00 (IST)10 Jul 2019
पांच ओवर में लगे तीन बड़े झटके

भारत को पहले पांच ओवर में लगे तीन बड़े झटके। रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं। भारत के पहले पांच ओवर में मात्र 6 रन बनाये हैं।

15:52 (IST)10 Jul 2019
लोकेश राहुल मात्र 1 रन बनाकर आउट

भारत को तीसरा झटका लगा, सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल मात्र 1 रन बनाकर मैट हेनरीकी गेंद पर कैच आउट हो गए।

15:46 (IST)10 Jul 2019
दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका लगा, कप्तान विराट कोहली मात्र 1 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर पवेलियन लौटे।

15:41 (IST)10 Jul 2019
पहला झटका

भारत को पहला झटका लगा, रोहित शर्मा मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए।