हाल ही में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान पिता बने हैं। पिछले मंगलवार को उनकी पत्नी सफा बेग ने बेटे को जन्म दिया। इरफान पठान ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। इरफान का इसी साल फरवरी में हैदराबाद की रहने वाली सफा बेग के साथ निकाह हुआ था। इरफान पठान ने ट्वीटर पर जब यह जानकारी दी तो उनके एक फैन ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए नवजात का नाम रखने को लेकर सुझाव भी दे दिया। इरफान पठान ने अपने बेटे के लिए सुझाए गए विवादास्पद नामों के मामले में अपने जवाब से फैन की बोलती बंद कर दी।
दिव्यांशु राज नाम के ट्विटर यूजर ने इरफान पठान को पुत्र रत्न की प्राप्ती पर बधाई देते हुए तंज कसा, ‘ पुत्र रत्न की प्राप्ती होने पर आपको बधाई इरफान पठान! लेकिन, भाई उसका नाम दाउद या याकूब मत रखना। ये दुनिया बहुत हास्यास्पद है।’ गौरतलब है कि दाउद इब्राहिम मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन है और याकूब मेनन को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में उसकी संलिप्तता के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी थी। अपने फैन के इस सुझाव पर इरफान पठान ने शालीनता के साथ जवाब दिया, ‘हम नाम चाहे जो भी रखेंगे, लेकिन एक बात पक्की है, वो भी अपने पापा और बड़े पापा की तरह इस मुल्क का नाम रोशन ही करेगा।’
इरफान पठान के प्रशंसक का सुझाव इस संदर्भ में आया कि पिछले दिनों अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा था। ‘तैमूर’ नाम से जुडे ऐतिहासिक संदर्भ के चलते सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना की गई। दरअसल, 14वीं सदी में तैमूर लंग नाम का मशहूर शासक हुआ था, जिसे इतिहास के सबसे क्रूर शासकों में शुमार किया जाता है। तैमूर ने भारत में शहर के शहर नष्ट कर दिए और हजारों हिंदुओं का सिर काटकर उनसे मीनार बनवा दी थी। यही वजह है कि सोशल मीडिया सैफ और करीना द्वारा अपने नवजात बच्चे का नाम तैमूर रखे जाने पर लोगों ने सवाल खड़े किए।
इससे पहले, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी सोशल मीडिया के जरिए मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आए थे, जब उन्होंने अपनी पत्नी की स्लीवलेस गाउन पहने हुए फोटो पोस्ट की थी। शमी को इस मामले में बेहद गंदे कमेंट झेलने पड़े थे। वैसे शमी ने इसका करारा जवाब दिया था। वहीं, आर अश्विन ने अपने फैंस से किसी भी पोस्ट में उनकी पत्नी को टैग ना करने का अनुरोध किया था।
https://twitter.com/MSDivyanshu/status/811773122106064896?ref_src=twsrc%5Etfw
naam chahe jo bhi rakhenge lekin Ek baat Pakki hai wo bhi papa or bade papa ki tarah is mulk ka naam Roshan hi karega #withlove
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 22, 2016
This name is close to our hearts n family….The name is IMRAN:) #Imrankhanpathan @iamyusufpathan pic.twitter.com/MbgKQMozDe
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 25, 2016
